बर्फबारी का दौर जारी: 434 सड़कों पर आवाजाही बंद, 1680 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई जगह ब्लैक आउट

बर्फबारी का दौर जारी: 434 सड़कों पर आवाजाही बंद, 1680 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई जगह ब्लैक आउट

शिमला राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार रात से बर्फबारी जारी है। प्रदेश में रविवार सुबह 8:00 बजे तक 3 नेशनल हाईवे सहित 434 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। 1680 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट हो गया है। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान विंटर सीजन में पहली बार माइनस में पहुंच गया है। हिमाचल के मैदानी जिलों में जारी झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी…

Read More

हत्याकांड: दो फीट की दूरी से मारी गई पांच गोलियां, सभी हुई सिर के आर-पार

हत्याकांड: दो फीट की दूरी से मारी गई पांच गोलियां, सभी हुई सिर के आर-पार

रोहतक (हरियाणा) हरियाणा के रोहतक शहर के झज्जर रोड पर भवन निर्माण सामग्री विक्रेता जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत को दो फीट की दूरी से हमलावरों ने पांच गोली मारी। सभी गोली जुगनू के सिर के आर-पार हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान कोई गोली उसके शरीर में नहीं मिली। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। सीआईए प्रथम व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने दिल्ली व सुनारिया में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। शिवाजी कॉलोनी थाना…

Read More

प्रदेशभर में बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

प्रदेशभर में बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

नारनौल (हरियाणा) मौसम में आए बदलाव के चलते शुक्रवार सुबह से ही हवाओं के तेज गति से चलने और बादल छाने से ठंड बढ़ गई, जिसकी वजह से लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 9 जनवरी तक बारिश के आसार है। उसके बाद मौसम साफ होगा। प्रदेशभर में दिनभर बादलवाही रही और तेज हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं नारनाैल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गुरुवार…

Read More

सोनू सूद से स्टेट आइकॉन पंजाब का दर्जा वापस, एक साल पहले हुई थी नियुक्ति

सोनू सूद से स्टेट आइकॉन पंजाब का दर्जा वापस, एक साल पहले हुई थी नियुक्ति

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय रह गया है। चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया है। सोनू सूद को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक साल पहले पंजाब का आइकॉन बनाया गया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया।…

Read More

ऊना से होगी हमीरपुर-बिलासपुर जिलों के लिए पीएनजी की सप्लाई

ऊना से होगी हमीरपुर-बिलासपुर जिलों के लिए पीएनजी की सप्लाई

ऊना हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऊना जिले के हरोली स्थित बाथू में मदर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। सेवा प्रदाता कंपनी भारत गैस ने बाथू में करीब छह कनाल आठ मरले भूमि का चयन कर तैयारियां तेज कर दी हैं। मदर स्टेशन स्थापित करने पर करीब 10 करोड़ की राशि खर्च होगी। हमीरपुर और बिलासपुर जिलों को भी इसी मदर स्टेशन से गैस की आपूर्ति होगी। दोनों जिलों में पाइपलाइन पहुंचाने के लिए होने वाले…

Read More

तीसरी लहर का अलर्ट, 20 जनवरी तक सभी इंतजाम पूरा करने के निर्देश

तीसरी लहर का अलर्ट, 20 जनवरी तक सभी इंतजाम पूरा करने के निर्देश

शिमला स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब 20 हजार होम आइसोलेशन किट तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्हाेंने उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्यों, सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों से इस मामले में बैठक की। अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश में 20 जनवरी तक कोरोना की तीसरी लहर का आना संभावित माना जा रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्तों को अस्पतालों का…

Read More

सीजन की पहली बर्फबारी, जाखू ने ओढ़ ली सफेद चादर

सीजन की पहली बर्फबारी, जाखू ने ओढ़ ली सफेद चादर

शिमला शिमला शहर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में हिमपात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। 250 से ज्यादा सड़कें बंद व सैकड़ों बस रूट प्रभावित हैं। जाखू में 3 से 4 इंच तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से कई एंबुलेंस मार्ग, पैदल रास्ते बंद हो गए हैं। नगर निगम ने इन्हें साफ कर यातायात बहाल करने के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं। हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को क्षेत्रवार रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों…

Read More

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया घुसपैठिया

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया घुसपैठिया

जम्मू सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की ये दूसरी साजिश रची गई। इससे पहले कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में आतंकी ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया था। सेना ने पाकिस्तान से कहा- सीमा पर आतंकी मारा गया, शव ले जाओ कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को…

Read More

हवा बहुत खराब श्रेणी में, ठंड और कोहरे के चलते लोग परेशान

हवा बहुत खराब श्रेणी में, ठंड और कोहरे के चलते लोग परेशान

दिल्ली राजधानी दिल्ली में ठंड और कोहरे के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते नजर आए। उधर, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में (381) दर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए दिल्ली में लोग रैन बसेरे में भी रह रहे हैं। जिसके केयर टेकर ने बताया कि यहां यूपी, बंगाल से लोग आए हुए हैं। सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। दो वक्त का भोजन, मेडिकल और चाय की व्यवस्था भी की गई है। 

Read More

भाजपा के विरोध के कारण दिल्ली में भीषण जाम, जानिए कहां-कहां है परेशानी और कैसे बचें

भाजपा के विरोध के कारण दिल्ली में भीषण जाम, जानिए कहां-कहां है परेशानी और कैसे बचें

नई दिल्ली लंबे वीकेंड के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोग जब अपने काम पर लौटने के लिए सड़कों पर उतरे तो सुबह से ही उन्हें भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते मेट्रो और बसों में सीट न मिलने लंबी लाइनों की समस्या से जूझ रही दिल्ली हफ्ते के पहले दिन ही शहरभर में लगे ट्रैफिक से बेहाल है। लंबे वीकेंड के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोग जब अपने काम पर लौटने के लिए सड़कों पर उतरे तो सुबह से ही उन्हें…

Read More