देहरादून उत्तराखंड में चुनावी हवा बनाने के लिए सियासी पिच पर किस्मत आजमा रहे भाजपा प्रत्याशियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दरकार है। चुनाव मैदान में उतरे सभी पार्टी प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में मोदी की जनसभा हो। हालांकि भाजपा ने प्रदेश के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम दोबारा से तय कर दिए हैं। सात फरवरी को वो हरिद्वार लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे। भाजपा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में मोदी की भौतिक चुनावी रैली कराने की भी तैयारी कर रही है।…
Read MoreCategory: North Zone
पागलपन और भूलने की बीमारी घोंघे के स्लाइम से दूर होगी,अध्ययन में खुलासा
शिमला केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक पंत ने बताया कि अपने एक विद्यार्थी वरुण धीमान के साथ उन्होंने हिमाचल में पाई जाने वाली घोंघों की दो प्रजातियों पर अध्ययन किया है। इनका केंचुओें या मधुमक्खियों की तरह सफल पालन किया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में इनके पालन के लिए पिट बनाए गए। आप बरसात में रास्तों में यहां-वहां सरकते हुए घोंघे अक्सर देखते होंगे, जो कई बार पांव के नीचे पिस जाते हैं। ये अपने पीछे एक चिपचिपा पदार्थ छोड़ते हैं, जिसे स्लाइम…
Read Moreअस्पतालों के नाम भेजी स्प्रिट से गोवर्द्धन बॉटलिंग प्लांट जोगिंद्रनगर में बनती थी शराब, आबकारी विभाग को मिले प्रारंभिक सबूत
शिमला राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने शनिवार को बताया कि विभाग को अंदेशा है कि गोवर्द्धन बॉटलिंग प्लांट और कालाअंब की फर्म में इंटरलिंक है। इसके कुछ साक्ष्य ई-वे बिल से सामने आए हैं। जहरीली शराब का मामला सामने आने से पहले ही गोवर्द्धन बॉटलिंग प्लांट पर कार्रवाई हो चुकी थी। गोवर्द्धन बॉटलिंग प्लांट जोगिंद्रनगर में सरकारी अस्पतालों के नाम पर भेजी स्प्रिट से शराब बनाई जाती थी। कालाअंब की फर्म पर हुई कार्रवाई से राज्य कर एवं आबकारी विभाग को प्रारंभिक सबूत मिले हैं। आबकारी…
Read Moreहिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का पीजी की परीक्षाओं के नतीजे 15 फरवरी तक घोषित करने का दावा
शिमला पीजी और यूजी डिग्री कोर्स की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के लिए सात फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म बिना लेट फीस भरे जाएंगे। वहीं, अभी तक अक्तूबर, नवंबर में हुईं पीजी की परीक्षाओं के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। इन्हें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 फरवरी तक घोषित करने का दावा कर रहा है। इसके बाद कोई विद्यार्थी किसी परीक्षा में दोबारा अपीयर होना चाहेगा तो उसे ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को दस दिन का समय मिलेगा। इसमें लेट फीस नहीं ली जाएगी। जिन विद्यार्थियों की किसी विषय में री…
Read Moreहिमाचल पुलिस अवैध वसूली में फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हरियाणा की मदद लेगी
शिमला फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस हरियाणा की मदद लेगी। अवैध वसूली के दौरान हरियाणा के कौन-कौन पुलिस कर्मचारी इसके साथ होते थे, उनके बारे में पता किया जा रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी आईजी सोनीपत का रहने वाला है। पंचकूला में भी इसकी प्रॉपर्टी है। मामले की जांच के लिए गठित सीआईडी की एसआईटी आरोपी के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच करेगी। फर्जी आईजी ने कालाअंब, बद्दी, नालागढ़ में उद्योगपतियों से 1.49 करोड़ की अवैध वसूली…
Read Moreहिमाचल के 2500 ग्लेशियरों को मिली बर्फ की संजीवनी
कुल्लू जानकारों के अनुसार हिमालय रेंज के करीब नौ हजार से अधिक ग्लेशियरों के लिए दिसंबर व जनवरी की बर्फबारी संजीवनी मानी जाती है। यह बर्फबारी कुल्लू और लाहौल-स्पीति रेंज के ग्लेशियरों के लगातार टूटने व पिघलने की गति को रोकेगी। हालांकि, हिमायलन क्षेत्र में ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिघल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में 2500 छोटे-बड़े ग्लेशियरों को बर्फ की बूस्टर डोज मिली है। जनवरी से अब तक ग्लेशियरों का आकार 35 फीट तक बढ़ा है। 11 साल बाद जनवरी में 90 फीसदी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।…
Read Moreसड़कों की बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी, 210 जेसीबी मशीनें तैनात
– शिमला शहर और जिले में बाकी जगह सड़कें क्लियर करने में जुटी मशीनरी – अब तक कई मुख्य सड़कें यातायात के लिए बहाल शिमला।। शिमला में गुरुवार और शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी से बंद हुई सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। शनिवार सुबह मौसम साफ होते ही प्रशासन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सुचारू करने में जुट गया। सड़कों और अन्य अहम रास्तों को आधुनिक मशीनरी और लेबर की मदद से खोला जा रहा है। कई अहम सड़कें और संपर्क…
Read Moreआयोग की रिपोर्ट : जम्मू में पांच और कश्मीर में चार सीटें एसटी के लिए आरक्षित
जम्मू परिसीमन आयोग ने सांसदों को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, दस दिन में सुझाव मांगे। जम्मू में तीन, सांबा, कठुआ, उधमपुर व डोडा में एक-एक सीटें एससी को, पुरानी एससी सीटें अनारक्षित। सहयोगी सदस्यों के सुझाव के बाद जनता के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन डाला जाएगा ड्रॉफ्ट। परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के निर्धारण से संबंधित अपनी अंतरिम रिपोर्ट शुक्रवार को सहयोगी सदस्यों यानी प्रदेश के पांच सांसदों को सौंप दी है। सहयोगी सदस्यों को अंतरिम रिपोर्ट पर सुझाव तथा आपत्तियों के लिए दस दिन का समय दिया गया…
Read Moreफर्जी पासपोर्ट बनवाने के सवा लाख से डेढ़ लाख वसूलते हैं एजेंट, अब तक 19 मामले दर्ज
चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस और खुफिया एजेंसी बदमाशों की तलाश में जुटी हैं लेकिन आशंका जताई जा रही है कि दो बदमाश तो विदेश फरार हो चुके हैं। हालांकि, अभी पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि विदेश जाने वालों का डाटा इमीग्रेशन से मांगा गया है। वहां से रिकॉर्ड आने के बाद ही पता लगेगा कि कोई बदमाश विदेश जा पाया है नहीं। फतेहाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद में बने फर्जी पासपोर्ट को रद्द कराने की प्रक्रिया हरियाणा पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस की…
Read Moreउत्तराखंड में सुरक्षित मतदान के लिए केंद्र से मांगी 115 कंपनी फोर्स
देहरादून चुनाव आयोग ने प्रदेश में करीब 800 ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए हैं, जहां बूथों पर पिछले चुनाव में औसत से 15 प्रतिशत अधिक या 15 प्रतिशत कम मतदान हुआ था। यह क्रिटिकल के दायरे में आते हैं। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था भरपूर रखने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने केंद्र से 115 कंपनी फोर्स की मांग की है। यह मांग प्रदेश के क्रिटिकल और वनरेबल बूथों के नजरिये से रखी गई है। प्रदेश में करीब 800 क्षेत्र चिह्नित दरअसल, प्रदेश के विधानसभा चुनाव में…
Read More