शिमला : राज्यपाल ने पारम्परिक औषधीय उत्पादों के संरक्षण एवं शोध की आवश्यकता पर बल दिया राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को मण्डी जिले के जोगिन्द्रनगर स्थित भारतीय चिकित्सा पद्धति अनुसंधान संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस केंद्र में आधुनिक तकनीक के आधार पर पारंपरिक औषधीय पौधों को उपयोगी बनाया जा रहा है। औषधीय उत्पादों को अच्छी तरह से प्रलेखित किया जा रहा है और हमारे पारंपरिक उत्पादों को संरक्षित करने के लिए उन पर शोध चल रहा है। उन्होंने इस दिशा में…
Read MoreCategory: North Zone
पीएम मोदी और सीएम योगी आज आएंगे बिजनौर, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर में रैली करेंगे। मतदान से ठीक पहले यह रैली खास रहेगी। आखिरी वक्त में पीएम और सीएम जनता को साधने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आज बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच-पंडाल और व्यवस्थाओं की तैयारियां रविवार देर शाम तक पूरी कर ली गई थीं। सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी के अधिकारियों ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। वहीं, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग का रिहर्सल और शहर के ऊपर चक्कर लगाए। पीएम मोदी की…
Read Moreअभिनेता अक्षय कुमार होंगे उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अब उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर होंगे। उन्होंने सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और पुष्प गुच्छ दिए। उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी काम करेंगे अक्षय इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने अक्षय कुमार को एक प्रस्ताव दिया है। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। वह उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी काम करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार…
Read Moreकांग्रेस की निगाहें इन 34 सीटों पर टिकी चन्नी के सहारे
जालंधर (पंजाब) कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित कर सूबे की 34 सीटों पर नजरें टिका दी हैं। पंजाब में अकाली दल-बसपा गठबंधन को काटने के लिए कांग्रेस का यह सबसे मजबूत दांव हैं, जिसके सहारे कांग्रेस को पंजाब में अनुसूचित जाति के वोट का ध्रुवीकरण होने की उम्मीद है। पंजाब में अनुसूचित जाति के चरणजीत सिंह चन्नी पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हें राज्य के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले पंजाब में सीएम के पद पर हमेशा ही जट्ट सिख का बोलबाला रहा है लेकिन…
Read Moreबागवानी क्षेत्र लोगों की आर्थिकी कर रहा मजबूत, नौ लाख लोगों को रोजगार
शिमला हिमाचल प्रदेश में बागवानी क्षेत्र आय के स्रोत उत्पन्न कर लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। वर्तमान में राज्य में 2.34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बागवानी के अधीन है। गत चार साल में प्रदेश में 31.40 लाख मीट्रिक टन फल उत्पादन हुआ है। इस अवधि में बागवानी क्षेत्र की वार्षिक आय औसतन 4,575 करोड़ रही। नौ लाख लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। हिमाचल सेब के बाद अब फल राज्य बनने की ओर अग्रसर है। गर्म जलवायु वाले प्रदेश के…
Read Moreदूध बेचकर पिता चलाते रहे परिवार, बेटी ने नीट में देशभर में हासिल की 47वीं रैंक
रंगस (नादौन) 2020 में नाजिया ने नीट की परीक्षा दी। नाजिया की प्रारंभिक शिक्षा नादौन उपमंडल की रंगस पंचायत की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बन्न में हुई है। मेडिकल में 12वीं कक्षा तक पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी से की और प्रथम स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की दडूही पंचायत के गांव बुरनाड़ में माता नुसरत तथा पिता साहदीन के घर जन्मी नाजिया ने नीट की परीक्षा में देशभर में 47वीं रैंक हासिल की है। छात्रा ने चार फरवरी को एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस में दाखिला लिया…
Read Moreहिमाचल के मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में सभी ऑपरेशन बहाल
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में सभी ऑपरेशन बहाल कर दिए हैं। अस्पतालों में कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मरीजों को ऑपरेशनों की तारीखें मिलेंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में करीब दो सप्ताह पहले आंखों, हड्डियों, पथरी आदि के सामान्य ऑपरेशन बंद कर दिए थे। अब कोरोना के केस फिर कम आने लगे हैं, दूसरा लोगों की मांग और सर्जरी वाले मरीजों की सूची लंबी होने पर अस्पताल प्रबंधनों की…
Read Moreलता मंगेशकर और विधायक रविन्द्र धीमान के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने आज मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अन्तिम सांस ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनका जाना कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। लता जी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की है। कला क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान, कला जगत से जुड़े समस्त कलाकारों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों तथा उनके प्रशंसकों…
Read Moreचरणजीत चन्नी होंगे सीएम चेहरा, एलान आज, कांग्रेस ने ‘पुष्पा’ की तर्ज पर जारी किया पोस्टर
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में अपना अगला मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की तैयारी कर ली है। रविवार को लुधियाना पहुंच रहे राहुल गांधी इस संबंध में विधिवत घोषणा करेंगे। इस बीच, पार्टी की ओर से चन्नी को आगे रखकर मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अलग से भी रणनीति बनाई गई है। इसके तहत जहां चन्नी को लेकर कांग्रेस के प्रचार वाले विशेष पोस्टर और होर्डिंग तैयार कराए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री के रूप में अपने 111 दिन के कार्यकाल के दौरान चन्नी ने…
Read Moreबीएसएफ के जवानों ने मार गिराए तीन घुसपैठिए, 36 किलो ड्रग्स बरामद, पाकिस्तान की साजिश नाकाम
जम्मू बीएसएफ ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में तीन घुसपैठिए जवानों की नजरों से बचकर भारतीय सीमा में आ रहे थे। जवानों ने घुसपैठियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं रुके और आगे बढ़ते गए, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और तीनों को ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है। जवानों ने उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ (ड्रग्स) भी बरामद किया है। सीमा…
Read More