जीरकपुर। चार मई की रात करीब पौने तीन बजे ड्यूटी से वापस घर लौट रहे अमर उजाला अखबार के पत्रकार आलोक वर्मा पर किए गए जानलेवा हमले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान रवि राजपूत निवासी गांव काठगढ़ थाना ढकोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसको अदालत में पेश कर 15 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर पटियाला भेज दिया है। जबकि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक हमलावर युवक गूगन गर्ग ऊर्फ गगन पहले…
Read MoreCategory: North Zone
धोखाधड़ी : शादी करके अमेरिका ले जाने का झांसा देकर ठगे 10 लाख, महिला सहित दो नामजद
शादी करके अमेरिका ले जाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को झांसा दिया था कि वह मैक्सिको में पक्की है, शादी करके वह उसे वहां से अमेरिका ले जाएगी। सदर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में अनूप कुमार वासी भैंसी माजरा ने कहा कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। उसकी बात अपने साले अंकुश हुई, क्योंकि कुछ समय पहले भी अमेरिका गया था। उसने…
Read Moreसियासी किले बचाए रखना भाजपा के लिए नहीं दिखा आसान
जिले की घरौंडा, निसिंग, तरावड़ी और असंध नगरपालिका के पिछले चुनाव में विजयी हुए चेयरमैन सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े रहे हैं, लेकिन इस बार चेयरमैन का चुनाव सीधे जनमत से हो रहा है। भाजपा ने मजबूत रणनीति के साथ अपने नेताओं की फौज को बूथ स्तर तक उतार दिया। फिर भी भाजपा को कई स्थानों पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। कौन कितने पानी में है, इसकी वास्तविक तस्वीर तो मतगणना के बाद ही सामने आएगी, लेकिन भाजपा के लिए पुरानी साख को बरकरार रखना इतना आसान नहीं…
Read Moreहाईटेंशन लाइन की तार टूटी, करंट लगने से छत पर खेल रही दो लड़कियों की मौत
पलवल पलवल में छत पर खेल रही दो लड़कियों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। डीएसपी यशपाल खटाना और नायब तहसीलदार दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। गांव हंसापुर में रविवार सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन की एक तार टूटकर छत पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से छत पर खेल रही दो लड़कियों की मौत…
Read Moreअधर में वित्तीय अनियमितताओं की पड़ताल, एक फोटोकॉपी मशीन ने थाम दी एसआईटी जांच की रफ्तार
उत्तरकाशी उत्तरकाशी जिला पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच नहीं पकड़ पा रही रफ्तार। एक फोटोकॉपी मशीन है विभाग में। 21 हजार पेज फोटोकापी की जानी है और 748 विकास कार्यों की होनी है जांच। एक फोटोकॉपी मशीन ने एसआईटी जांच की रफ्तार थाम रखी है। वजह उसका खराब होना नहीं बल्कि उस पर काम का दबाव है। यही वजह है कि 748 विकास कार्यों की जांच के लिए विभाग दो साल में हुए कार्यों की 21 हजार पेज की सूची भी जांच टीम को मुहैया नहीं करा पा रहा…
Read Moreअग्निपथ भर्ती योजना : भारत बंद के एलान के बीच उत्तराखंड में अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ के जवान तैनात
देहरादून अग्निपथ योजना के विरोध में आज 20 जून को चंपावत में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। उधर, अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में रेलवे स्टेेशनों पर हो आंदोलन और आगजनी की घटना को देखते हुए योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के जवानों को तैनात कर दिया गया है। स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी कर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज 20 जून सोमवार…
Read Moreपुलों की गुणवत्ता जांचे बिना ही शुरू की वाहनों की आवाजाही, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने लगाई फटकार
शिमला केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने निरीक्षण अधिकारियों की सुस्ती पर सख्ती दिखाते हुए प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग को चिट्ठी लिखकर कहा कि इन पुलों की गुणवत्ता की जल्द जांच करें। हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 14 पुलों का निर्माण कार्य मार्च में पूरा हो गया है, लेकिन इनकी गुणवत्ता जांचे बिना ही इन पुलों पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। इस पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सख्ती दिखाई है। अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच ये पुल बनकर तैयार हुए…
Read Moreराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हुआ खुलासा, प्रदेश में 13,335 गर्भवती महिलाएं कुपोषण के जोखिम में
शिमला हिमाचल प्रदेश में 13,335 गर्भवती महिलाएं कुपोषण के जोखिम में हैं। यह खुलासा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जुटाए आंकड़ों के आधार पर हुआ है। हिमाचल प्रदेश में नवजातों को जन्म देने लिए गर्भधारण किए 13,335 महिलाएं कुपोषण के जोखिम में हैं। इसके अलावा 14 हजार ऐसे बच्चे हैं, जो जन्म के समय से कम वजन के हैं। 912 गंभीर रूप से कुपोषित और 5169 मध्यम रूप से कुपोषित बच्चे हैं। यह खुलासा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग और महिला…
Read Moreचीन नई रणनीति पर कर रहा है यह काम, अब तिब्बत के सामने भाषा व संस्कृति बचाने की चुनौती
धर्मशाला चीन की इस नीति के खिलाफ अब तिब्बतियों का प्रयास है कि चीन से भी ज्यादा तेजी से वे अपनी भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रयास करेंगे, ताकि तिब्बत की आजादी का संघर्ष अपने अंजाम तक पहुंच सके। आजादी के लिए पिछले छह दशकों से जारी संघर्ष के बीच तिब्बत शरणार्थियों के सामने अब अपनी भाषा और संस्कृति बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। चीन ने तिब्बत में शिक्षण संस्थान तोड़ने के बाद अपने प्रयास तेज कर दिए हैं, जिससे तिब्बत में भाषायी व सांस्कृतिक पहचान…
Read Moreयदि भारत को समझना है तो गांव का अध्ययन करना आवश्यक : डॉ. गर्ग
हमीरपुर। ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी में गांव का इतिहास विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अध्यक्ष प्रो. ओम प्रकाश शर्मा ने की। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. चेतराम गर्ग ने कहा कि गांव के इतिहास का अर्थ भारत की जड़ों के इतिहास से है। यदि भारत को समझना है तो उसके लिए गांव का अध्ययन करना आवश्यक है। हमें गांव के लोगों को समझाना नहीं है अपितु उन्हें समझना हैं। उन्होंने कहा कि भारत…
Read More