प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल में हवाला ऑपरेटरों और अवैध विदेशी मुद्रा डीलरों के नेटवर्क के खिलाफ प्रदेश में 14 स्थानों पर छापे मारे। ईडी ने यह कार्रवाई 19 जून को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत की। आधिकारिक बयान के अनुसार, ईडी ने विदेशी मुद्रा डीलरशिप, उपहार की दुकान संबंधी व्यवसाय और कपड़ा एवं सोने के कारोबार की आड़ में कथित रूप से हवाला लेनदेन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की। कुछ कंपनियां हवाला नेटवर्क की प्रमुख कड़ी पाई गईं। इसके अलावा सुरेश फॉरेक्स, एट्टुमनूर फॉरेक्स,…
Read MoreCategory: North Zone
कैंसर, मधुमेह का इलाज घर के पास मिलेगा, पीएचसी पर निशुल्क जांच और चिकित्सा की योजना
गैर संचारी रोगों के खिलाफ जमीनी स्तर पर अपनी लड़ाई को मजबूती देने के लिए सरकार जल्द ही नई योजना लागू कर सकती है। यह योजना देश के 30 हजार से भी ज्यादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर लागू होगी, जिसमें स्थानीय लोगों को कैंसर, मधुमेह और ब्रेन स्ट्रोक जैसी बीमारियों की निशुल्क जांच, दवाएं और प्रारंभिक उपचार उपलब्ध होगा। इससे इन बीमारियों का उपचार घर के पास ही मिल सकेगा। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर) नई दिल्ली को जिम्मेदारी सौंपी है। आईसीएमआर पहले शोध करेगा और…
Read Moreपेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, जानें आपके शहर क्या है रेट ?
तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है। जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत आज…
Read Moreरक्षा मंत्रालय ने मांगा ब्योरा, देश के 23 छावनी क्षेत्रों का नगर निकायों में होगा विलय
देश में 23 छावनियों का नगर निकायों में विलय करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने सात सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। यह कमेटी छावनी क्षेत्रों के विलय को लेकर कार्य करेगी। इसी के साथ रक्षा मंत्रालय को भी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। वहीं हिमाचल के छह छावनी क्षेत्रों से भी ब्योरा मांगा गया है। इसके लिए छावनी क्षेत्र सुबाथू के कार्यालय से भी क्षेत्र से संबंधित जानकारी मांगी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही हिमाचल के छावनी क्षेत्रों…
Read Moreप्रशासनिक जरूरत और जनहित के बिना किया तबादला गलत, हाईकोर्ट ने दी अहम व्यवस्था
प्रदेश हाईकोर्ट ने तबादले से जुड़े मामले में अहम व्यवस्था दी है। अदालत ने निर्णय में कहा कि बिना प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित में किया गया तबादला गलत है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता के स्थान पर किसी अन्य को समायोजित करने वाले आदेश को रद्द कर दिया। याचिकाकर्ता नवनीश कुमार ने अपने तबादला आदेशों को अदालत के समक्ष चुनौती दी थी। अदालत को बताया गया था कि वह बिजली बोर्ड में अधीक्षक ग्रेड-टू के पद पर गगरेट में कार्यरत है। इस…
Read Moreछात्र शिकायत निवारण कमेटियों का होगा गठन, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया पत्र
प्रदेश के सभी निजी-सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र शिकायत निवारण कमेटियों का गठन किया जाएगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में अपीलीय समितियां भी गठित की जाएंगी। यूजीसी के निर्देशानुसार उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र जारी किए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के प्रतिनिधियों को छात्र शिकायत निवारण कमेटियों के अध्यक्ष या सदस्यों के रूप में नियुक्त करना अनिवार्य किया गया है। यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को नए मानदंडों का पालन करने…
Read Moreसेब की 1.50 लाख पेटियां, बारिश-ओलावृष्टि से खराब, बागवानों पर आया संकट
कुल्लू घाटी में सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिले में करीब एक लाख 50,000 सेब पेटियां लगातार बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की भेंट चढ़ गई हैं। बागवानी विभाग की ओर से एकत्रित नुकसान के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। मौसम के बदले तेवर से जिले में सेब को 13.16 करोड़ का नुकसान आंका गया है। इसमें सेब का लगभग 2745 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जिला कुल्लू में 90 प्रतिशत करीब लोग बागवानी से जुड़े हैं। लगभग 27,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सेब की खेती की जा…
Read Moreमंत्रिमंडल विस्तार : राजेश धर्माणी का मंत्री बनना तय, राजेंद्र राणा के नाम पर अभी स्थिति अस्पष्ट
प्रदेश के घुमारवीं से कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी का मंत्री बनना लगभग तय है। हालांकि हमीरपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के नाम पर पेच फंस गया है। कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानिया सिंह पठानिया के नाम मंत्री पद की रेस में एकाएक सामने आया है। हालांकि, जयसिंहपुर से कांग्रेस विधायक यादविंद्र गोमा का नाम पहले से ही मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं। वहीं, जल्दी ही राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को तीसरे दिन भी नई दिल्ली में डटे…
Read Moreसड़कों पर उतरेंगे 2,555 एसएमसी शिक्षक, नियमितिकरण व शोषण का करेंगे विरोद्ध
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2555 एसएमसी शिक्षक नियमितिकरण की मांग को लेकर दस जुलाई को सड़कों पर उतरेंगे। शिक्षक संघ का कहना है कि बीते 12 वर्षों से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में सेवाएं देने के बावजूद शिक्षकों का शोषण हो रहा है। नियमित शिक्षकों के होने के बावजूद गैर शिक्षण कार्य करवाने का आरोप भी संघ ने लगाया है। विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए कांग्रेस के घोषणापत्र में शिक्षकों को नियमित करने के वायदे को भी याद दिलाया गया है। एसएमसी शिक्षक संघ…
Read Moreविदेश में छिपकर बैठे आतंकियों का सफाया, किसी की रहस्यमय मौत, तो कोई अज्ञात बदमाशों ने मारा
कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का सरगना हरदीप सिंह निज्जर मारा गया है। यह पहला मौका नहीं है कि भारत में वांछित कई आतंकी विदेशी धरती पर गोलियों का निशाना बने हैं। इससे पहले, भारत से भागकर पाकिस्तान, कनाडा और दूसरे देशों में छिपने वाले कई आतंकियों का खात्मा हो चुका है, जो देश के लिए राहत की बात है। इस सूची में ज्यादातर वे आतंकी हैं जिन्हें गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), 2020 के तहत व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया गया था। निज्जर की हत्या से चार दिन पहले…
Read More