नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों की बड़ी खेप बरामद

श्रीनगर/कुपवाड़ा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। आतंकियों के तीन मददगारों को हेरोइन तथा हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सीमा पार से यह खेप आतंकी संगठनों को सप्लाई करने के लिए भेजी गई थी। सेना की सात राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी ने साधना टॉप दर्रे के पास नाका लगाया था। इसी दौरान दो वाहनों टाटा सूमो व सेंट्रो को रुकने का इशारा किया गया। दोनों वाहन…

Read More

आतंकी आईईडी हमले की साजिश नाकाम, मिला वो घातक हथियार जिसका उपयोग करते हैं पैराकमांडो

जम्मू खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि आतंकी कुपवाड़ा में आईईडी हमले की साजिश रच रहे हैं। इसे एक महिला की निगरानी में अंजाम दिया जाएगा। बडगाम के तीन युवक भी इस साजिश में शामिल हैं। इस जानकारी पर सुरक्षाबलों ने 21 जुलाई को बडगाम जिले में हिजबुल के दो ओजीडब्ल्यू साहिल बशीर और अतहर यूसुफ को भारी मात्रा में हथिायर और विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। इनसे आईईडी बनाने के सामग्री के अलावा 40 एसएम के तीन एमजीएल ग्रेनेड भी बरामद किए गए। उत्तरी कश्मीर के…

Read More

लॉकडाउनः सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल में आज से 

जम्मू/श्रीनगर कोरोना वायरस को तेजी से फैलते देख कश्मीर संभाग के सभी 10 जिलों में बुधवार शाम से 27 जुलाई तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। बागवानी-कृषि गतिविधियों और जरूरी सामान की आपूर्ति वाले वाहनों को इससे छूट रहेगी। वहीं, जम्मू संभाग के सांबा जिले में जिला प्रशासन ने विजयपुर के बाद सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल तहसील में वीरवार से लॉकडाउन घोषित कर दिया है। सांबा जिले की तीन तहसीलों में आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं को छोड़ सभी गतिविधियां 26 जुलाई तक बंद रहेंगी। कश्मीर के मंडलायुक्त पांडुरंग…

Read More

लश्कर का मददगार पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, छापामारी जारी

जम्मू शहर के पीर मिट्ठा इलाके से पकड़े गए लश्कर के मददगार को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीमों ने डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भी मंगलवार को छापामारी की। आरोपी मुब्बसर भट्ट के संपर्क में रहने वाले छह से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। इनमें से कुछ के हिजबुल और लश्कर के लिए काम करने की आशंका है। हालांकि अब तक यह सामने नहीं आया कि आखिर मुब्बसर तक हवाला का पैसा कैसे पहुंचा। इसकी तहकीकात की जा रही है। पुख्ता सूचना…

Read More

हमला नाकाम, 10 आतंकी ढेर, दो लांचिंग पैड तबाह

जम्मू नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में मंगलवार को सेना ने पाकिस्तान के बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) हमले को नाकाम करते हुए जवाबी कार्रवाई में सीमा पार 10 आतंकी मार गिराए। नियंत्रण रेखा पर की गई कार्रवाई में दहशतगर्दों के दो लांचिंग पैड भी तबाह हो गए हैं। हालांकि सेना की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सैन्य सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर के बाद पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा के कलाल क्षेत्र से बैट हमला करने की कोशिश की। करीब 4 से 6 आतंकी नियंत्रण रेखा के…

Read More

राजनाथ ने पड़ोसियों को दिया सख्त संदेश

जम्मू सेना को दिया दुश्मन को दोगुनी ताकत से जवाब देने का मूल मंत्र 370 हटने की पहली वर्षगांठ 5 अगस्त तक विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दो दिवसीय दौरे में एलएसी और एलओसी दोनों मोर्चों पर पड़ोसियों को सख्त संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने दुश्मन को दोगुनी ताकत से जवाब देने का सेना को मूल मंत्र दिया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के साथ ही घाटी के आंतरिक इलाकों में अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पांच अगस्त तक विशेष सतर्कता बरतने…

Read More

मुठभेड़ में जैश के एक शीर्ष कमांडर सहित तीन आतंकियों का सफाया, तीन जवान घायल

जम्मू जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं तीन जवानों के घायल होने की भी खबर है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कुलगाम पुलिस द्वारा गांव चिम्मेर में इनपुट के आधार पर आज सुबह ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसमें पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। सिंह ने बताया कि सेना के तीन जवान…

Read More

बड़े हमले की ताक में थे सोपोर मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी : डीआईजी

बारामुला/श्रीनगर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में रविवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के मारे जाने से बड़े हमले की साजिश नाकाम हुई है। एक बड़ा खतरा टल गया है। यह दावा डीआईजी नॉर्थ कश्मीर रेंज (एनकेआर) सुलेमान चौधरी ने किया है। सोमवार को पत्रकारों से कहा कि जैसा कि हमारे पास इनपुट था और जिस तरह के हथियार इनसे बरामद हुए हैं, उससे लगता है कि ये लोग किसी बड़े हमले की फिराक में थे। इनका मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता…

Read More

पांच अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर में हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग

जम्मू जम्मू-कश्मीर में कई नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। घाटी में पांच अगस्त से पहले व्यापक हिंसा की साजिश आतंकी तंजीमों ने रची है। अनुच्छेद 370 हटने के एक साल पूरे होने पर यह षड्यंत्र सीमा पार से रचा गया है। इसके तहत नेताओं, पंचायत नुमाइंदे और सुरक्षाबलों के जवानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पांच अगस्त से पहले आतंकी संगठनों…

Read More

सुरक्षाबलों ने दबोचा लश्कर का एक आतंकी, पूछताछ जारी

जम्मू जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और पुलिस ने लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उससे पूछताछ की जा रह है। बता दें कि बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की हत्या से पूरे प्रदेश में आक्रोश है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ…

Read More