जम्मू जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में बुधवार को 373 नए संक्रमित मिले। डीजीपी दिलबाग सिंह और उनकी पत्नी का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमित मामले दिसंबर के बाद एक दिन में सबसे अधिक हैं, इसमें सिर्फ कश्मीर से ही 300 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में चार लोगों ने कोविड से दम तोड़ दिया, इसमें कश्मीर संभाग से 3 मौतें हुई हैं। संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2531 तक पहुंच गया है। पिछले 15 दिन में करीब 3500 नए संक्रमित मामले आ…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
पंचायतों को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये, विकास परिषद को इसका 10 गुना
जम्मू प्रदेश में पंचायतों को इस साल से एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। पहले हर पंचायत को 50 लाख रुपये दिए जा रहे थे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज के हर स्तर पर सरकार का ध्यान है। जिला विकास परिषदों को 10-10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह से डीडीसी अध्यक्षों को भी सरकार की ओर से 25-25 लाख रुपये की विकास निधि दी जाएगी। यह प्रावधान पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देंगे। जम्मू के कनवेंशन सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में एलजी…
Read Moreटेंडर में धांधली पर हाईवे अथॉरिटी के महाप्रबंधक पर एफआईआर
जम्मू लखनपुर से जम्मू तक नेशनल हाईवे के रखरखाव और मरम्मत के टेंडर में धांधली पर एनएच अथॉरिटी के महाप्रबंधक, ठेकेदार समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में 9.34 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आते ही एसीबी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसमें एनएचएआई के तत्कालीन क्षेत्रीय अधिकारी हेमराज, ठेकेदार राकेश कुमार चौधरी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू से लखनपुर 97 किलोमीटर और कुंजवानी से सिद्दड़ा बाईपास 15 किलोमीटर के रखरखाव और मरम्मत के…
Read Moreसुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए चार आतंकी, तलाशी अभियान जारी
जम्मू जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार शोपियां के मनिहाल गांव में चार आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। इस संयुक्त ऑपरेशन को आर्मिस 34 आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक एके-47 और तीन पिस्टल मिली हैं। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह शोपियां के रावलपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़…
Read Moreरोहिंग्या बस्तियों में बच्चों का सत्यापन बना चुनौती, संख्या ने खड़ा किया संकट
जम्मू रोहिंग्या बस्तियों में सीआईडी का वेरिफिकेशन जारी है। अब तक 30 फीसदी लोगों का ही वेरिफिकेशन हो पाया है। दरअसल, रोहिंग्याओं में बच्चों की तादाद बहुत अधिक है। इनका ब्योरा जुटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि पिछले पांच साल में रोहिंग्या बस्तियों में 2 से 3 हजार बच्चों का जन्म हुआ है। यहां जन्मे बच्चों का नाम किसी भी सूची में शामिल नहीं है। न ही इनका नाम राशन कार्ड में है और न ही इनके आधार कार्ड हैं। यही कारण है कि एक दंपती का…
Read Moreनशा और मानव तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त रहे हैं रोहिंग्या, गृह मंत्रालय को है जानकारी
जम्मू रोहिंग्याओं को प्रदेश से बाहर निकालने की तैयारी लगभग कर ली गई है। सरकार का पक्ष है कि रोहिंग्या सुरक्षा के लिए खतरा हैं, इसलिए उन्हें प्रदेश से बाहर निकालना जरूरी है। सुरक्षा के अलावा भी कई ऐसे मामले हैं, जिसमें उनकी बढ़ती संलिप्तता भी बड़ा खतरा बन चुकी है। कुछ लोगों पर नशे से लेकर मानव तस्करी तक के मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार आठ रोहिंग्याओं पर नशा तस्करी और मानव तस्करी के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मारपीट के भी दो मामले दर्ज हैं। चोरी की…
Read Moreकांग्रेस-पीडीपी सरकार में तेजी से बढ़ी रोहिंग्याओं की तादाद, अब दोनों चाहते हैं वापस जाएं
जम्मू जम्मू-कश्मीर में पहला रोहिंग्या साल 1994 में आया था, लेकिन कांग्रेस-पीडीपी की सरकार में इनकी संख्या तेजी से बढ़ी। केंद्र में उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी। हालांकि, नेकां और कांग्रेस भी रोहिंग्याओं को वापस भेजने के पक्ष में हैं। पहला रोहिंग्या आने के बाद जम्मू में बसा। इसके बाद धीरे-धीरे इनकी संख्या शहर के बाहरी इलाकों में बढ़ती गई। अस्थायी आशियाने भी बना डाले। यहां रहने वाले रोहिंग्या मजदूरी कर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। कई ऑटो भी चलाते हैं। कई रोहिंग्याओं ने कारोबार भी शुरू कर…
Read Moreजैश का मददगार त्राल से गिरफ्तार, हथियार बरामद
जम्मू दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके से रविवार शाम सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर लारू जगीर से ओजीडब्ल्यू मुजमिल अहमद भट को गिरफ्तार किया गया। वह अवंतीपोरा में टोल पोस्ट पर काम करता है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच पत्रकारों से बात करते हुए जीओसी मेजर जनरल साही ने कहा संघर्ष विराम समझौता सही दिशा में उठाया गया एक…
Read Moreसियासी हलचल तेज, पाला बदलने को लेकर कयासबाजी
जम्मू कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे गुलाम नबी आजाद के अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उमड़े प्रेम से सियासी हलचल तेज हो गई है। जम्मू में जी-23 नेताओं के पार्टी हाईकमान के खिलाफ संघर्ष का संकेत देने के एक दिन बाद ही सार्वजनिक मंच पर आजाद की ओर से मोदी को जमीनी नेता कहने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसे सियासी समीकरणों में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। राज्यसभा में विदाई के दौरान आजाद की तारीफ करते हुए…
Read Moreकांग्रेसी खेमे का सोनिया-राहुल के खिलाफ शंखनाद, आक्रामक होगी मुहिम
जम्मू सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ मुखर और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की बहाली का मोर्चा संभाल रहे कांग्रेस के जी-23 खेमे ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर से हाईकमान के खिलाफ लड़ाई का शंखनाद कर दिया है। पार्टी को बचाने का नारा देकर इस मुहिम को तेज करने के संकेत भी दे दिए। पार्टी सूत्रों के अनुसार जी-23 खेमा अब पूरे देश में ऐसी सभाएं व बैठकें कर वंशवाद के खिलाफ आवाज उठा पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र बहाली की मुहिम को धार देने की तैयारी में है। जी-23 खेमे ने जम्मू में…
Read More