अवंतीपोरा में आईईडी बरामद, दस लीटर के कंटेनर में रची गई थी आतंकी साजिश

जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुई है। जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। घटना अवंतीपोरा के पंजगाम इलाके की है। बता दें कि रेलवे रोड डोगरी पोरा से गांव पंजगाम की ओर जाने वाली लिंक रोड के किनारे पर आईईडी जैसी सामग्री मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अवंतीपोरा पुलिस, सेना की 55-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 185-बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इलाके में लोगों की आवाजाही रोकी गई। इस दौरान लगभग 10 लीटर क्षमता वाले एक कंटेनर मिला। जिसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) था।  इसे…

Read More

जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे में तीन डॉक्टरों समेत 55 लोगों की मौत, 4356 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे में तीन डॉक्टरों समेत 55 लोगों की मौत, 4356 नए मामले

जम्मू जम्मू संभाग के प्रमुख कोविड अस्पताल जीएमसी जम्मू में भर्ती 410 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 250 की हालत गंभीर है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर मरीजों को अस्पताल न पहुंचाए जाने के कारण अधिकतर मरीजों के फेफड़े में संक्रमण भी बहुत ज्यादा है और सांस लेने की तकलीफ भी बढ़ चुकी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से तीन डॉक्टरों समेत 55 मरीजों की मौत हो गई है। 4356 नए मामलों की पुष्टि हुई है।  नए मामलों में जम्मू संभाग से 1771 व…

Read More

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकी

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकी

जम्मू जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इससे पहले शोपियां जिले में छह मई को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इस दौरान एक आतंकी ने आत्मसमर्पण भी किया था। अनंतनाग मुठभेड़ को लेकर आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। बता दें कि जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। इसी…

Read More

सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश नाकाम, पुंछ में बरामद हुई ग्रेनेड की बड़ी खेप

सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश नाकाम, पुंछ में बरामद हुई ग्रेनेड की बड़ी खेप

जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। आतंकियों के ठिकाने से 19 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। ठिकाने के इस भंडाफोड़ ने सुरक्षाबलों पर हमले की एक बड़ी साजिश को को टाल दिया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 144-ए पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रची थी। इसकी भनक लगते ही सुरक्षाबलों की टीम ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान फागला क्षेत्र में आतंकी ठिकाना मिला। जहां से ग्रेनेड की बड़ी खेप बरामद हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज…

Read More

श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, छह जवानों समेत सात घायल

श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, छह जवानों समेत सात घायल

जम्मू श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इसमें छह जवानों सहित सात लोग घायल हो गए। हमले के बाद भीड़ ने वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ के वाहनों पर पथराव किया। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां दागी। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले चलाने पड़े। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। घायलों में सीआरपीएफ के पांच, जम्मू-कश्मीर पुलिस…

Read More

डोडा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

डोडा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

डोडा सेना ने डोडा के चक्रआंटी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर गोला बारूद बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जिले के घट इलाके के चक्रआंटी इलाके में विशेष सूचना पर सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।  इस दौरान आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर काफी असलाह बरामद किया है। इसमें चार डेटोनेटर, 12 बैटरियां, 50 मीटर बिजली के तार, 1.5 वोल्टेज के छह बड़े सेल, आरडीएक्स से भरे पांच लीटर के दो बड़े प्रेशर कुकर, आरडीएक्स से भरे दो पाइप बम (पांच-पांच किलो के), काली टेप और अलग से आरडीएक्स…

Read More

मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, एक ने किया समर्पण

मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, एक ने किया समर्पण

जम्मू जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। एक आतंकी ने समर्पण कर दिया है। उसका नाम तौसीफ अहमद बताया जा रहा है। मारे गए आतंकियों के पास से चार पिस्टल बरामद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी थी कि शोपियां शोपियां के कनिगाम में चल रही मुठभेड़ में अल-बदर के चार नए भर्ती किए हुए स्थानीय आतंकी घिरे हुए हैं। सभी आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था। लेकिन एक आतंकी को छोड़कर किसी ने…

Read More

पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, संघर्षविराम के साथ ही तोड़ा समझौता, जवानों को निशाना बनाकर की गोलाबारी

पाकिस्तान ने की नापाक हरकत, संघर्षविराम के साथ ही तोड़ा समझौता, जवानों को निशाना बनाकर की गोलाबारी

जम्मू पाकिस्तान ने जम्मू संभाग के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा(आईबी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सुबह करीब छह बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। बीएसएफ के एक अधिकारी ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। बता दें कि इसी साल 24 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के…

Read More

हाईकोर्ट: अदालतों में सुनवाई के दौरान कई फाइलें गायब

हाईकोर्ट: अदालतों में सुनवाई के दौरान कई फाइलें गायब

जम्मू जिला और मुंसिफ अदालतों में कई मामलों की फाइलें गायब हो गई हैं। जब मामलों की सुनवाई का वक्त आता है तो फाइल मिलती नहीं या फिर यह बताया जा रहा है कि फाइलें गायब हो गई हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट के विजिलेंस कार्यालय ने निर्देश दिया है कि अदालतों का रिकार्ड सुरिक्षत रखें और इनका रखरखाव भी बेहतर तरीके से हो। साथ ही यह भी कहा कि सभी मामलों के रिकॉर्ड को रिकार्ड रूम में जमा कराएं। हाईकोर्ट के विजिलेंस रजिस्ट्रार शहजाद अमीन ने इसे…

Read More

श्रीनगर-लेह राजमार्ग को 110 दिनों के भीतर खोला, लद्दाख को राहत

श्रीनगर-लेह राजमार्ग को 110 दिनों के भीतर खोला, लद्दाख को राहत

श्रीनगर कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला पास को सड़क सुरक्षा संगठन (बीआरओ) ने 110 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोल दिया। आम तौर पर लगभग 150 दिन में इसे खोला जाता रहा है। बीआरओ के महानिदेशक ने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने इस मौके पर कहा कि रामनवमी के और पवित्र रमजान के महीने में इस मार्ग का खुलना लद्दाख के लोगों के लिए बड़ी सौगात है।  11,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित जोजिला श्रीनगर-लेह हाईवे एक सामरिक महत्व का पास है और लद्दाख संभाग में तैनात…

Read More