जम्मू जम्मू कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबूराम को गणतंत्र दिवस के मौके पर मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। राष्टपति ने उनकी पत्नी और बेटे को यह सम्मान पत्र सौंपा। वीरता पुरस्कार पाने वाले बहादुरों में जम्मू-कश्मीर का यह जांबाज घाटी में आतंकियों के लिए काल था। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने 14 मुठभेड़ों में 28 दहशतगर्दों का खात्मा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। एसओजी में तैनात बाबूराम 29 अगस्त 2020 को अपने अंतिम अभियान में तीन आतंकियों का खात्मा कर शहीद हो…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
हिंसा फैलाने की साजिश: जम्मू-कश्मीर में हो सकते हैं आईईडी धमाके, सुरक्षा बलों पर हमले, जैश और लश्कर को सौंपी गई जिम्मेदारी
जम्मू गणतंत्र दिवस पर सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में व्यापक पैमाने पर हिंसा फैलाने की साजिश रची गई है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आईएसआई के इशारे पर घाटी में आईईडी धमाका किया जा सकता है। इसके अलावा सुरक्षा बलों पर हमले और पुलिसकर्मियों एवं नागरिकों की हत्याएं कर माहौल बिगाड़ने की साजिश है। एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर ड्रोन हमले की भी आशंका है। इसके लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा को जिम्मा सौंपा गया है। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि…
Read Moreलश्कर-ए-मुस्तफा के चार और सदस्यों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल किया आरोप-पत्र
जम्मू जम्मू संभाग में आतंकियों गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के छद्म संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा की ओर से साजिश रचने के मामले में और चार आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र के अनुसार चारों आरोपी बिहार से हथियार खरीदकर पंजाब, हरियाणा के रास्ते जम्मू-कश्मीर लाए। यह हथियार लश्कर-ए- मुस्तफा संगठन के लिए खरीदे गए थे ताकि जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। एनआईए कोर्ट जम्मू में बिहार के सारण जिले के मोहम्मद अरमान अली उर्फ अरमान मंसूरी…
Read Moreप्रदेश के युवाओं को आतंकी खच्चरों के रूप में इस्तेमाल कर रहा है पाकिस्तान : सुरक्षा अधिकारी
श्रीनगर सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकी स्थानीय युवाओं को बरगलाकर आतंक के जाल में फंसा रहे हैं। इन युवाओं का इस्तेमाल आतंकी खच्चरों की तरह किया जा रहा है। यदि ये युवक आतंक का रास्ता छोड़ने की भी योजना बनाते हैं तो इन्हें आसानी से रास्ते से हटाया भी जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ एक मुठभेड़ में मारे गए शहजादपोरा निवासी 24 साल के वसीम कादिर मीर के कॉल विवरण का उल्लेख करते…
Read Moreफारूक के घर कल होगी गुपकार गठबंधन की बैठक, महबूबा आज पहुंचेंगी जम्मू
जम्मू पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सप्ताह भर के दौरे के लिए 14 जनवरी को जम्मू पहुंचेंगी। अपने दौरे के दौरान वह 15 जनवरी को नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास में होने वाली गुपकार गठबंधन की बैठक में भी हिस्सा लेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव के चलते फील्ड दौरों से परहेज करेंगी। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें निर्धारित कार्यक्रम के तहत होंगी। 15 जनवरी को गुपकार गठबंधन की बैठक में हिस्सा…
Read Moreमाहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटें अधिकारी, आतंकी मददगारों का नेटवर्क करें ध्वस्त : आईजी
श्रीनगर कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार अधिकारियों से कहा है कि वे कश्मीर घाटी का शांतिपूर्ण माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटें। आईजी मंगलवार को गणतंत्र दिवस से पहले घाटी में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। कश्मीर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य कश्मीर के डीआईजी और श्रीनगर एसएसएसपी के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से गणतंत्र दिवस के आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के भी…
Read Moreजिले में नौ और माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित, धारा 144 लागू, कश्मीर में भी लगातार बढ़ते जा रहे केस
जम्मू जिला जम्मू में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन की ओर से नौ और क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इन जोन में धारा 144 लागू करके आपात सेवाओं को छोड़कर सामान्य आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखी गई है। संबंधित क्षेत्रों में सौ फीसदी कोविड परीक्षण को अनिवार्य किया गया है। इस साल अब तक करीब बीस क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। नगरोटा तहसील में बनाए गए कंटेनमेंट जोन जिला मजिस्ट्रेट जम्मू अंशुल गर्ग की ओर…
Read Moreघुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया घुसपैठिया
जम्मू सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की ये दूसरी साजिश रची गई। इससे पहले कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में आतंकी ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया था। सेना ने पाकिस्तान से कहा- सीमा पर आतंकी मारा गया, शव ले जाओ कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को…
Read Moreआतंकियों के सफाए में मदद करेगा ब्लैक पैंथर वाहन : डीजीपी दिगबाग सिंह
जम्मू यूटी में आतंकवाद विरोधी अभियान में आधुनिक तकनीक से लैस आपरेशन कमांड वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। इससे आतंकी वारदातों में जवानों को काफी सुविधा मिलेगी। यह बात पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने जिला पुलिस लाइन जम्मू में आयोजित एक फ्लैग ऑफ समारोह में कही। इस दौरान उन्होंने आधुनिक तकनीक और अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाओं से लैस ऑपरेशन कमांड वाहन समर्पित किए। ब्लैक पैंथर्स नाम के इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा। नगरोटा एनकाउंटर का उदाहरण देते हुए डीजीपी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल किया गया कमांड व्हीकल…
Read Moreआतंकियों को करते थे मदद, जैश के दो मददगार गिरफ्तार
पुलवामा सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आतंकियों को खाने, रहने, परिवहन और हथियारों की आपूर्ति के साथ सभी तरह की मदद उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना मिलने के बाद पुलवामा पुलिस, 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी शिनाख्त आदिल अली निवासी आचान, आसिफ गुलजार निवासी…
Read More