जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन दिखाई देने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इलाके में इस प्रकार की घटनाएं सामने आई हैं। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अरनिया इलाके में ड्रोन दिखाई देने के बाद सर्च अभियान चलाया गया। पूरे इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के अलावा अन्य एजेंसियों जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलाके में सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इससे पहले भी कई बार इलाके में ड्रोन दिखने की घटनाएं हो…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
साजिश नाकाम: लश्कर आतंकी गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले का सौंपा गया था टास्क, बांदीपोरा में भी दहशतगर्द दबोचा गया
जम्मू/श्रीनगर पुलिस अधिकारी ने बताया खुफिया सूचना के आधार पर नरवाल इलाके से दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरपोरा गांव निवासी शाकिर अहमद नायकू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली। बांदीपोरा में पकड़े गए लश्कर के दहशतगर्द से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है। घाटी में तैनात जवान। जम्मू को दहलाने की साजिश के तहत पहुंचे लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को चीनी हैंड ग्रेनेड के साथ शहर के नरवाल इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही ग्रेनेड…
Read Moreमजबूत होगा सुरक्षा ग्रिड, घाटी से पूरी तरह आतंकियों का होगा सफाया : गृहमंत्री
जम्मू/नई दिल्ली नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश। बताया वर्ष 2018 के मुकाबले 2021 में आतंकी गतिविधियों में भारी गिरावट, आधी रह गईं घटनाएं। बैठक में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान गृहमंत्री अमित शाह गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा इंतजामों को सराहनीय करार देने के साथ ही सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने…
Read Moreमुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक दहशतगर्द मार गिराया, इलाके में बड़े पैमाने पर चल रहा तलाशी अभियान
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी ढेर करने में सफलता पाई है। अभी इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक आतंकी मारा गया है। फिलहाल इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर जोन पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जैनापोरा…
Read Moreहमले की तीसरी बरसी: सीआरपीएफ मुख्यालय लेथपोरा में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, आतंकियों का खात्मा करने का संकल्प
श्रीनगर पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर सीआरपीएफ मुख्यालय लेथपोरा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें बड़ी संख्या में जवान और अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जगहों पर भी जवानों को शहादत को नमन किया गया। पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप में सभी चालीस शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जवानों और अधिकारियों और अन्य ने बहादुर जांबाजों को याद किया। सभी ने घाटी से आतंकवाद खत्म करने का भी संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि देश इन वीर जवानों की शहादत…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में ई गवर्नेंस 200 सरकारी सेवाएं अब एक ही पोर्टल पर मिलेगी, अंग्रेजी-हिंदी और उर्दू तीनों भाषाओं में मिलेंगी ऑनलाइन जानकारी
जम्मू मुख्य सचिव ने बताया कि डिजिटल जम्मू कश्मीर, डिजिटल जिले और डिजिटल पंचायत मॉडल विकसित किया जाएगा। प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा दी जाने वाली 200 से अधिक सेवाओं को पहले पंजीकरण के माध्यम से सिंगल साइन ऑन (एसएसओ) के प्रावधान के साथ एक मंच पर ऑनलाइन लाया जाएगा जम्मू-कश्मीर में जीवन को सरल बनाने की दिशा में विभिन्न ई गवर्नेंस पहलों को एक मंच पर लाया जा रहा है। इसमें डिजिटल जेके, डिजिटल जिलों और डिजिटल पंचायत अभियान को शुरू किया जाएगा। आईटी सलाहकारों को मई तक…
Read Moreबीएसएफ के जवानों ने मार गिराए तीन घुसपैठिए, 36 किलो ड्रग्स बरामद, पाकिस्तान की साजिश नाकाम
जम्मू बीएसएफ ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में तीन घुसपैठिए जवानों की नजरों से बचकर भारतीय सीमा में आ रहे थे। जवानों ने घुसपैठियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं रुके और आगे बढ़ते गए, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और तीनों को ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है। जवानों ने उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ (ड्रग्स) भी बरामद किया है। सीमा…
Read Moreआयोग की रिपोर्ट : जम्मू में पांच और कश्मीर में चार सीटें एसटी के लिए आरक्षित
जम्मू परिसीमन आयोग ने सांसदों को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, दस दिन में सुझाव मांगे। जम्मू में तीन, सांबा, कठुआ, उधमपुर व डोडा में एक-एक सीटें एससी को, पुरानी एससी सीटें अनारक्षित। सहयोगी सदस्यों के सुझाव के बाद जनता के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन डाला जाएगा ड्रॉफ्ट। परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के निर्धारण से संबंधित अपनी अंतरिम रिपोर्ट शुक्रवार को सहयोगी सदस्यों यानी प्रदेश के पांच सांसदों को सौंप दी है। सहयोगी सदस्यों को अंतरिम रिपोर्ट पर सुझाव तथा आपत्तियों के लिए दस दिन का समय दिया गया…
Read Moreहथियारों के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार, चीन में बने हथियार बरामद, लश्कर और टीआरएफ से जुड़े थे
जम्मू और कश्मीर गांदरबल जिले के सुहामा इलाके से शुक्रवार की रात सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को दो पिस्टल, तीन मैगजीन, दो चीनी ग्रेनेड व 15 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। तीन आतंकियों के वानिहामा से डिगनीबल की ओर जाने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की गई थी। तीनों संदिग्ध नाका देखकर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान फैसल मंजूर निवासी ब्रारीपोरा शोपियां, अजहर याकूब निवासी जैपोरा शोपेन और नासिर अहमद डार निवासी बेगम कुलगाम के रूप…
Read Moreसर्वश्रेष्ठ भारत की दिखी झलक, जम्मू और श्रीनगर में शान से फहराया तिरंगा, जोश और जज्बे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम
जम्मू देश के अन्य हिस्सों के साथ ही जम्मू-कश्मीर के सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया। जवानों की परेड से जोश और जज्बे की झलक दिखी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोहा। जम्मू में गणतंत्र दिवस कड़ी सुरक्षा और कोविड नियमों के तहत धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह एमए स्टेडियम में चल रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। यह कार्यक्रम दो घंटे तक चलेगा। एमए स्टेडियम में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्यअतिथि उपराज्यपाल…
Read More