कांगड़ा, ऊना और चंबा जिले के कई सरकारी विभागों ने करोड़ों के बिजली बिल पर कुंडली मार के बैठे है। इसका खमियाजा बिजली बोर्ड के भुगतान पड़ रहा है। तीनों जिलों में छोटे से बड़े सरकारी कार्यालयों ने अभी तक 4,81,19,547 रुपये बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इनमें राजस्व, शिक्षा, कृषि, पंचायती राज विभाग, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जलशक्ति विभाग के कई कार्यालय शामिल है। बिजली बोर्ड की ओर से कई बार इन कार्यालय को बिजली बिल जमा करवाने के लिए नोटिस भी…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
हवाई अड्डे से सिर्फ अमीरों को फायदा, क्षेत्र के 80 प्रतिशत लोग हो जाएंगे बेरोजगार
गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना पर इच्छी बाग गांव के लोगों में काफी रोष है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि विस्तारीकरण से क्षेत्र के 80 प्रतिशत लोग बेरोजगार हो जाएंगे। इस एयरपोर्ट से सिर्फ अमीरों को फायदा होगा। वहीं, कुछ लोगाें ने कहा कि जब से उन्होंने भूमि अधिग्रहण के बारे में सुना है, तबसे उनकी रातों की नींद गायब हो गई है। वे इस अधिसूचना का कोई भी समर्थन नहीं करते हैं और न ही उन्हें विस्तारीकरण के नाम पर भूमि अधिग्रहण स्वीकार है। 80…
Read Moreमाफिया को कांग्रेस पार्टी के नेता दे रहे संरक्षण : सतपाल सत्ती
प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार छह महीने हो चुके हैं। विकास कार्य थम चुके हैं। सरकार का खजाना भी खाली है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर बात के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है, जोकि गलत है। यह बात ऊना के विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भाजपा कार्यालय ऊना में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में दनदना रहे हर प्रकार के माफिया के लिए स्थानीय पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता संरक्षण हैं। संतोषगढ़, खानपुर और फतेहपुर में रात के…
Read Moreबरसात के मौसम में टाइफाइड व संक्रमण के मरीज़ो की अस्पतालों में बढ़ने लगी संख्या
बरसात के साथ ही जिले में वायरल के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होने लगी है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोजाना वायरल और उल्टी दस्त की शिकायत के बाद औसतन 50 लोग उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, जिले के अन्य नागरिक अस्पतालों में भी 10 से 15 मामले सामने आ रहे हैं। बरसात का मौसम शुरू होते ही जिले में टाइफाइड के मामलों में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। हर उम्र वर्ग लोग टाइफाइड का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया…
Read Moreहिमाचल में 300 रुपये किलो के करीब टमाटर के दाम, इन शहरों में कीमत सबसे ज्यादा
तमाम कोशिशों के बावजूद टमाटर के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। महंगे टमाटर ने लोगों की जेब ढीली कर दी है। शुक्रवार को मैक्लोडगंज में बढ़िया क्वालिटी का टमाटर 280 रुपये किलो पहुंच गया, वहीं हमीरपुर में 220 से 250 रुपये किलो बिका।सोलन में थोक में ए ग्रेड टमाटर 113 रुपये बिका, जबकि बाजार में इसकी कीमत 140 रुपये रही। मैक्लोडगंज में बढ़िया क्वालिटी के टमाटर के भाव 280 रुपये पहुंचे गए तो वहीं धर्मशाला में 240 रुपये किलो बिका। ऊना जिले में टमाटर के थोक…
Read Moreहाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे तीन नए न्यायाधीश, यह तीन नाम किये तय
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को जल्द तीन नए न्यायाधीश मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नियुक्ति दिए जाने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने एडवोकेट रंजन शर्मा, एडवोकेट बिपिन चंद्र नेगी और ज्यूडिशियल ऑफिसर राकेश कैंथला का नाम तय किया गया है। हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित अब जजों की संख्या 12 हो जाएगी। इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने 5 दिसंबर 2022 को इन्हें हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी इन तीनों नामों पर सहमति जताई थी।…
Read Moreपेपर लीक मामला : जेई सिविल, ऑक्शन रिकॉर्डर और लाइनमैन भर्ती की जांच शुरू
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के प्रश्नपत्र लीक से जुड़े पांच नए मामलों की जांच के लिए पुलिस महानिदेशालय से जांच अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। अभी तक चार विभिन्न पोस्ट कोड के न्यायालय में चालान पेश हो चुके हैं। छह अन्य पोस्ट कोड के चालान न्यायालय में पेश होने हैं। पेपर लीक प्रकरण की जांच के लिए सरकार की ओर से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। कार्यकारी डीजीपी सतवंत अटवाल, आईजी जी.शिवा कुमार, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ, एसपी कांगड़ा विजिलेंस बलवीर सिंह, एएसपी…
Read Moreस्कूलों को 5 दिन में देनी होगी रेडक्रॉस गतिविधियों की जानकारी
ऊना। जिला के शिक्षण संस्थानों में जूनियर और यूथ रेडक्रॉस ग्रुपों की गतिविधियों पर शिक्षा विभाग पैनी नजर बनाए हुए हैं। जिले के कुछ स्कूलों के रेडक्रॉस ग्रुपों के माध्यम से करवाई गई गतिविधियों की जानकारी साझा न करने पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। यह जानकारी जारी शैक्षणिक सत्र से जुड़ी है। अब शिक्षा विभाग ने तीन स्कूलों के प्रबंधकों को पांच दिन में रिपोर्ट जमा करवाने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार जिले के जिन स्कूलों ने अभी तक रेडक्रॉस गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट जमा नहीं…
Read Moreतकनीकी शिक्षा बोर्ड: दूसरे चरण में 1,411 सीटों के लिए होगी काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से बहुतकनीकी संस्थानों के लिए ली जा रही काउंसलिंग के पहले चरण के बाद 1,411 सीटें खाली हैं। इस दौरान इलेक्ट्राॅनिक और सिविल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। काउंसलिंग 21 जुलाई को होगी, जबकि 25 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों की जांच करवा सकेंगे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश के 16 सरकारी और आठ निजी…
Read Moreबादल फटा: सूचना मिलते ही लोगों में मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने एहतियातन बस को कराया खाली
कुल्लू जिले की लगवैली में शनिवार को बादल फटने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और एहतियातन कुल्लू बस को खाली करवाया गया। बसों को भी एक तरफ को हटाया गया है। कुल्लू में सुबह से मौसम खराब चल रहा है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि सुबह लगभग सात बजे लगवैली के समालंग में बादल फटने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक, सरवरी खड्ड का पानी जरूर बढ़ा है, लेकिन खतरे वाली बात नहीं है।
Read More