प्रदेश की सरकारी लग्ज़री बस में सफर हुआ महंगा, टोल दर में भी हुई बृद्धि

प्रदेश की सरकारी लग्ज़री बस में सफर हुआ महंगा, टोल दर में भी हुई बृद्धि

यात्रीगण ध्यान दे : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में सोमवार से लग्जरी बसों में यात्रियों को सफर करना महंगा हो जाएगा। निगम एसी वोल्वो बसों में प्रदेश से दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर सहित बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों को 30 सितंबर तक पर्यटन सीजन के चलते 10 फीसदी किराये में छूट नहीं देगा। यह छूट हर साल ऑफ सीजन में 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक लग्जरी बसों दी जाती है। उधर, एचआरटीसी कांगड़ा-चंबा के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि ऑफ सीजन में किराये…

Read More

बर्फ़बारी और बारिश के साथ साथ गिरे हिमखंड, पहाड़ी क्षेत्रो में बड़ा ठण्ड का प्रकोप

बर्फ़बारी और बारिश के साथ साथ गिरे हिमखंड, पहाड़ी क्षेत्रो में बड़ा ठण्ड का प्रकोप

हिमाचल प्रदेश में ऐसा बदला मौसम का मिज़ाज़ पिछले दो दिनों से चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, लाहौल में रविवार को बर्फबारी के बाद दो जगह हिमखंड गिरे हैं। दोपहर को अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल से आगे कुठ बिहाल के वाम तट पर हिमखंड गिरा, जबकि दूसरा हिमखंड तांदी-केलांग मार्ग पर तांदी जीरो प्वाइंट से 300 मीटर आगे वामतट की पहाड़ी से भागा नदी में गिरा। इससे भागा नदी का प्रवाह कुछ समय के लिए रुक गया। हिमखंड गिरने के कारण…

Read More

कंगना मेरी बड़ी बहन जैसी मगर सियासी मैदान में जनभावना से जुड़े सवाल तो होंगे : विक्रमादित्य

कंगना मेरी बड़ी बहन जैसी मगर सियासी मैदान में जनभावना से जुड़े सवाल तो होंगे

राजनीति के मैदान में उतरने से पहले जनता एक सवाल तो जरूर पूछती है की समाज सेवा में प्रत्याशी का क्या योगदान रहा है ? किस आधार पर प्रत्याशी को वोट किया जाए ? लोकतंत्र में ऐसे सवाल उठना भी लाज़मी है । कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत में मेरी बड़ी बहन हैं। उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है लेकिन, चुनाव लड़ने पर सवाल तो उठेंगे। उनसे पूछा जाएगा कि जब कुल्लू और मंडी…

Read More

कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, प्रत्याशी तय करने में असंजस : जय राम ठाकुर

कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, प्रत्याशी तय करने में असंजस : जय राम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ वर्ष में ही लड़खड़ाने लगी सुक्खू सरकार । पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के खिलाफ माहौल चल रहा है। डेढ़ वर्ष की इस सरकार के खिलाफ निराशाजनक वातावरण बना हुआ है, उसका निश्चित रूप से फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में भी होगा। मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया है कि किसी नई नवेली सरकार के खिलाफ जनआक्रोश बढ़ता…

Read More

हिमाचल में आंधी ने किया भारी जानमाल का नुकसान

हिमाचल में आंधी ने किया भारी जानमाल का नुकसान

हिमाचल में आंधी कुछ लोगो के लिए काल बनकर आयी और लोगो की ज़िन्दगी लीलकर चली गई कांगड़ा की कुड़ना पंचायत में शुक्रवार देर रात अंधड़ से बिजली के खंभों से तार टूट कर खेत में गिरे थे। शनिवार सुबह सपना देवी (50) अपने खेतों में बंदर भगाने गईं। उनके साथ दोहती अरूही (5) भी थी। दोनों खेत में गिरे बिजली के तारों की चपेट में आईं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, ऊना के टक्का गांव में बीती रात अंधड़ से एक पेड़ झुग्गी पर जा गिरा।…

Read More

किसान को सशक्त करने के लिए सही फसल प्रणाली अपनाना आवश्यक : कुलपति डॉ. डीके वत्स

किसान को सशक्त करने के लिए सही फसल प्रणाली अपनाना आवश्यक : कुलपति डॉ. डीके वत्स

कृषको को सुदृढ़ करने के लिए कुलपति ने कही बड़ी बात । वैज्ञानिक दृष्टि से चिंता करना बताया लाज़मी। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. डीके वत्स ने कहा है कि कृषि मानवता के लिए बहुत बुनियादी आवश्यकता है जबकि अन्य सभी पेशे और व्यवसाय कृषि के बाद आते हैं। उन्होंने टिकाऊ खेती के लिए मृदा को बचाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। कुलपति ने कहा कि सही फसल प्रणाली अपनाकर सूक्ष्म सिंचाई और माइक्रो शेड प्रबंधन को अच्छी तरह से संभाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों…

Read More

मुंबई की तर्ज़ पर एचआरटीसी शिमला में तैयार करेगी बस म्यूजियम

मुंबई की तर्ज़ पर एचआरटीसी शिमला में तैयार करेगी बस म्यूजियम

हिल स्टेशन शिमला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम का सराहनीय कदम । हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर बस संग्रहालय बनाया जा रहा है। अपने आप में अनोखे संग्रहालय में एचआरटीसी की बसों के मॉडल, पुरानी टिकटें, बसों की पुरानी तस्वीरें और कलपुर्जे संजोए जाएंगे। मुंबई में बेस्ट कंपनी की बसों और ट्रामों का एक अनोखा संग्रहालय है जो मुंबई जाने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहता है। इसी तर्ज पर शिमला में देश का दूसरा…

Read More

सीएम सुक्खू पहले करेंगे तिरुपति बाला जी के दर्शन, फिर शुरू करेंगे चुनावी अभियान

सीएम सुक्खू पहले करेंगे तिरुपति बाला जी के दर्शन,  फिर शुरू करेंगे चुनावी अभियान

सीएम सुक्खू चुनावी अग्नि परीक्षा देने से पूर्व तिरुपति बाला जी का आशीर्वाद प्राप्त कर विरोधी दल से करेंगे दो – दो हाथ । मुख्यमंत्री वीरवार दोपहर चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हैदराबाद में रहेंगे। 30 मार्च को तिरुपति बालाजी के मंदिर में जाएंगे। 31 मार्च को मुख्यमंत्री का शिमला लौटने का कार्यक्रम है। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से मुख्यमंत्री प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों के लिए प्रचार शुरू करेंगे। जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बंगाणा में मुख्यमंत्री…

Read More

चुनाव प्रचार के दौरान बागवान नेताओ से पूछेंगे यह सवाल, हलके में लिया तो आगे सोच समझकर मांगे वोट

चुनाव प्रचार के दौरान बागवान नेताओ से पूछेंगे यह सवाल, हलके में लिया तो आगे सोच समझकर मांगे वोट

प्रदेश के बागवान ही नहीं बल्कि देश में सभी सेब उत्पादक राज्य के बागवान चिंतित है अब देश के विभिन्न राज्य के बागवान संगठन आपसी मेलझोल बढाकर एक पटल पर आकर इस मांग का मसौदा तैयार करने में लगे है हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ सेब बागवान दर्द से कराह रहा है। दर्द है विदेशी सेब के कारण घरेलू सेब की घटती मांग व कीमत और कीटनाशक व दवाइयां महंगा मिलना। विदेशी सेब के आयात पर सौ फीसदी आयात शुल्क लगाने की  उत्पादकों की मांग एक मुद्दा बन चुकी…

Read More

भाजपा ने हमीरपुर में शुरू किया प्रचार मगर कांग्रेस तय नहीं कर पाई है प्रत्याशी

भाजपा ने हमीरपुर में शुरू किया प्रचार मगर कांग्रेस तय नहीं कर पाई है प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भाजपा 13 मार्च को अनुराग सिंह ठाकुर को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार चुकी है। इतना ही नहीं, भाजपा कार्यकर्ता अब अनुराग के लिए प्रचार करते-करते मतदाताओं के घर द्वार पहुंच रहे हैं, इसके विपरित कांग्रेसियों को अभी अपना दूल्हा (प्रत्याशी) नहीं मिल पाया है। भाजपा ने अनुराग ठाकुर को लगातार पांचवीं बार टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस सियासी दिग्गजों के बावजूद असमंजस में है। भाजपा प्रत्याशी तय होने के 15 दिन बाद भी कांग्रेस में टिकट की…

Read More