कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, प्रत्याशी तय करने में असंजस : जय राम ठाकुर

कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, प्रत्याशी तय करने में असंजस : जय राम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ वर्ष में ही लड़खड़ाने लगी सुक्खू सरकार । पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के खिलाफ माहौल चल रहा है। डेढ़ वर्ष की इस सरकार के खिलाफ निराशाजनक वातावरण बना हुआ है, उसका निश्चित रूप से फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में भी होगा। मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया है कि किसी नई नवेली सरकार के खिलाफ जनआक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।  पहले दिन से इन्होंने बदले की भावना से काम करना शुरू किया और एक हजार संस्थान बिना सोचे समझे बंद कर दिए। इसका पूरे हिमाचल में असर हुआ। इसके बाद चंबा के मनोहर हत्याकांड से कानून व्यवस्था का सबने नमूना देख लिया। अब जब जनता के काम नहीं हुए तो लोगों ने अपने विधायकों को पूछना शुरू किया। विधायकों के बजाय मित्रों के काम होने लगे तो यहां विधायकों में भी नाराजगी फैलती गई। अब तो हद ही हो गई थी कि मंत्रियों के भी काम नहीं हो रहे थे।

यहां तक नौबत आई कि एक मंत्री ने सरेआम इस्तीफा दे डाला और रोते हुए जनता के सामने अपनी मजबूरी बताई। यही नहीं कैबिनेट से रोते हुए मंत्री बाहर आते देखे गए। इसके बाद राज्यसभा चुनाव से उपजी परिस्थिति से विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनीं और आज नौ विधायक हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि ये सामान्य परिस्थिति नहीं है। सरकार एक माह पहले ही बहुमत खो चुकी है।  सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री अब स्पीकर का सहारा ले रहे हैं। कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए दिन रात काम में जुटी है। दूसरी तरफ कांग्रेस  अभी प्रत्याशी तक तय नहीं कर पा रही है और नेता चुनाव से दूर भाग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष ही न मुकर कर खुद ही कह रही है कि चुनाव लड़ने जैसा माहौल ही नहीं है। कार्यकर्ता कांग्रेस के नाराज बैठे हैं। आने वाले दिनों में प्रचार की गति बढ़ाने वाले हैं। मंडी सीट से प्रत्याशी कंगना भी जनता के बीच समर्थन मांगने जाएंगी। उन्होंने कहा कि 1अप्रैल को मंडी में संसदीय क्षेत्र पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा। जिसमें पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और प्रत्याशी कंगना रणौत भी शामिल होंगी।

Related posts