केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा मांगा

कुल्लू। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने वीरवार को कुल्लू डाकघर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ प्रधान लोतम सिंह और सचिव अच्छर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मांगों को लेकर केंद्र सरकार को कई बार ज्ञापन भी दिया, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते डाक सेवकों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा देना, पोस्टमैन एवं…

Read More

उड़ानें बंद, पर्यटन कारोबार को झटका

कुल्लू।(भाग सिंह)भुंतर एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवाएं बंद होने से कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हवाई सेवाएं बंद होने से मनाली के बड़े होटलों में करीब बीस फीसदी बुकिंग रद्द हो गई है। इसके अलावा हेली स्कीइंग पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है। इसके अतिरिक्त भुंतर और मनाली के टैक्सी ऑपरेटरों का काम भी प्रभावित हुआ है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने भुंतर एयरपोर्ट के लिए 15 अप्रैल तक हवाई सेवाएं बंद होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसका मनाली के…

Read More

चोरों के निशाने पर देव भूमि की प्राचीन धरोहरें

रोहड़ू।(सुंदर ओक्टा)देव भूमि की प्राचीन धरोहर चोरों के निशाने पर है। गांव के मंदिरों में करोड़ों का सोना, चांदी की मूर्तियां और प्राचीन संपत्ति भगवान के भरोसे है। मंदिरों में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद भी कोई सबक नहीं ले रहा है। रोहड़ू उपमंडल में जुलाई 2013 में देवता बौंद्रा के मंदिर में करोड़ों की लूट और एक चौकीदार की हत्या की गई। इसके बाद शरमाली गांव में देवता मंगराड़ू के मंदिर में चोरी हुई। अब पुजारली चार के में मशहूर देवता रुद्र के मंदिर में चोरी के…

Read More

तीन स्कूलों को बंद करने के फरमान

हमीरपुर। जिले के तीन निजी स्कूलों को बंद करने के फरमान जारी हो गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। निजी स्कूलों पर आरटीई नियमों को पूरा न करने का आरोप है। विभाग ने स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को नजदीक के सरकारी स्कूल में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। ऐसा कर रिपोर्ट विभाग को सौंपने के लिए कहा गया है। खबर की पुष्टि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर रेणु कौशल ने की। उक्त स्कूलों को नोटिस प्राप्त हुए काफी…

Read More

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का करार रद्द

हमीरपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने कर्नाटक स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड बंगलूरू के साथ करार रद्द कर दिया है। कंपनी की 30 लाख रुपये की राशि को भी जब्त कर लिया है। विभाग ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी पांच साल तक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी किसी भी टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगी। शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंधी पत्र कंपनी के प्रबंध निदेशक को जारी कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय से…

Read More

अब स्कूल उठाएंगे इंटरनेट का खर्च

शिमला (वीरेन्द्र खागटा ) हिमाचल के स्कूलों में चल रही आईटी और आईसीटी लैब की मरम्मत और इंटरनेट का खर्च स्कूलों को खुद उठाना होगा। पहले की तरह विभाग स्कूलों में लैब के रखरखाव का काम निजी कंपनी को नहीं देगा। अब स्कूल अपने स्तर पर ही खर्च को वहन करेगा। इससे स्कूल किसी फंड के तहत मिलने वाली ब्याज राशि से इस काम को करवा सकेंगे। इसके तहत हिमाचल के स्कूलों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत हर साल 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी। स्कूलों में…

Read More

वन रैंक-वन पेंशन पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित

शिमला।(वीरेन्द्र खागटा ) केंद्रीय बजट में पूर्व सैनिकों की सालों पुरानी वन रैंक-वन पेंशन की मांग पूरा होने पर हिमाचल विधानसभा ने केंद्र सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री ने नियम 102 के तहत सदन में यह प्रस्ताव लाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विशेषकर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत दी है। वीरभद्र ने कहा कि उनकी सरकार ने इसके लिए अथक प्रयास किए थे। चर्चा में भाग लेते हुए सामाजिक न्याय मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा…

Read More

बर्फ से सड़कें बंद, टैक्सी वाले कर रहे लूट खसोट

शिमला। बर्फबारी के बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई है। रूटों पर बसें नहीं दौड़ पा रहीं और टैक्सी ऑपरेटर यात्रियों से लूट खसोट पर उतर आए हैं। तय किरायों के मुकाबले यात्रियों से दो से तीन गुना अधिक वसूली की जा रही है। बर्फबारी के छह दिन बीत चुके हैं और अभी तक लोक निर्माण विभाग मुख्य सड़कों से पूरी तरह बर्फ नहीं हटा पाया है। हालांकि विभाग की ओर से सड़कें बहाल करने दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है।…

Read More

राइफल-कारतूस हैं, तो निशाना लगाना पुलिस सिखाएगी

शिमला। निशानेबाज बनना है, तो राइफल और कारतूस तैयार रखिए। इंदिरा गांधी खेल परिसर में मार्च में शूटिंग का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने पुलिस से अस्थायी कोच की व्यवस्था कर ली है। बस, आपके पास राइफल और कारतूस होने चाहिए। खेल विभाग प्रशिक्षण के लिए छात्र से 50 रुपये जबकि गैर छात्र से 100 रुपये पंजीकरण फीस लेगा। वहीं, मासिक फीस छात्र के लिए 400 रुपये जबकि गैर छात्र के लिए 800 रुपये तय की गई है। कोई एकमुश्त राशि भरे तो तीन महीने…

Read More

छठे दिन भी नहीं खुली प्रदेश की 113 सड़कें

शिमला। हिमाचल में बर्फबारी के छह दिन बाद भी 113 सड़कें बंद पड़ी हैं। परिवहन निगम के 100 से ज्यादा रूट प्रभावित हैं। अप्पर शिमला, चंबा, किन्नौर, स्पीति से लेकर अन्य दूरदराज के इलाकों में बिजली और पानी की सप्लाई भी बहाल नहीं हो सकी है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार से हिमाचल के कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग ने शनिवार को ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। इसके…

Read More