शिमला।(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल के स्कूलों में आईटी शिक्षा दे रही पंजाब की सोसाइटी को सरकार ने छह महीने का और समय दिया है। कंपनी के साथ 31 मार्च को करार खत्म हो रहा है। आचार संहिता लागू होने के कारण विभाग अप्रैल में नई कंपनी को करार नहीं दे सकेगा। कंप्यूटर शिक्षा प्रभावित न हो, इसलिए पहले ही इस पर काम कर लिया है। विभाग की ओर से सोसाइटी को सितंबर 2014 तक का समय दिया है। इसके बाद विभाग की ओर से नया टेंडर आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है।…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
नहीं घटेगा 4000 बिजली कर्मियों का वेतन
शिमला।(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड प्रबंधन ने लोकसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले ही कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर कर दिया है। बोर्ड प्रबंधन ने संशोधित ग्रेड पे को लेकर जारी पहले की अधिसूचना में सुधार कर दिया है। इसमें जितना ग्रेड पे कम हो रहा था, उसे पर्सनल पे यानी निजी वेतन के नाम के जारी कर दिया है। मोटे तौर पर यदि किसी कर्मचारी का ग्रेड पे संशोधन के बाद 4300 से कम होकर 3500 हो गया था। इस 800 रुपये के…
Read Moreमंडी में चालीस करोड़ से बनेंगे पार्किंग स्थल
मंडी।(मनोज ठाकुर ) मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को मंडी शहर में बीओटी आधार पर सार्वजनिक निजी सहभागिता के तहत निर्मित होने वाले दो पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्सों का शिलान्यास किया। इससे मंडी शहर में पार्किंग समस्या से निजात मिलेगी। शहर के जैंचू का नौण में 35 करोड़ से पार्किंग और व्यावसायिक परिसर विकसित होगा। इसमें 200 वाहनों की पार्किंग सुविधा होगी। परिसर में 8484 वर्ग मीटर में व्यावसायिक क्षेत्र होगा। इसके अलावा जेल रोड के पास 40 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्स बनेगा। इसमें 225…
Read Moreमाकपा ने लोस चुनाव को लेकर कसी कमर
जोगिंद्रनगर (मंडी)।(ओम प्रकाश ) माकपा के माध्यम से जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में लोक सभा चुनाव के लिए गठित चुनाव अभियान समिति ने क्षेत्र में जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस बार जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से कांग्रेस तथा भाजपा दोनों को पछाड़ने और पार्टी प्रत्याशी कुशाल भारद्वाज को बढ़त दिलाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए हर जोन और हर बूथ स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही हैं। मंडी से माकपा प्रत्याशी कुशाल भारद्वाज ने चार…
Read Moreवाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
बिलासपुर।(सोनू शर्मा ) वाहन चोरी कर बाहरी राज्य में बेचने का कारोबार करने वाले वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने का पुलिस ने दावा किया है। बिलासपुर के जामली से कुछ अरसे पहले चोरी हुए एक ट्रक के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक को आरोपी पंजाब में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने ट्रक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ अरसे पहले जामली से एक ट्रक चोरी हुआ था। ट्रक मालिक ने पुलिस…
Read Moreचंबा के विकास पर धन की नहीं होगी कमी
चंबा।(गीता ) वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने वीरवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत औरा के लूणा पुल का शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण पर चार करोड़ चार लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस मौके पर एक समारोह में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बताया कि पुल निर्माण से सिल्ही, मरूगंडा, कलोहरा, फल्ली, विहुला व औहरा गांवों की लगभग दो हजार आबादी लाभान्वित होगी। इसके बाद उन्होंने 28 लाख 79 हजार रुपये की लागत से निर्मित ढकोग-गुआड़ जीप योग्य मार्ग का उद्घाटन किया। इसके…
Read Moreभोले के भजनों से गूंजी शिवभूमि
चंबा।(गीता ) शिवभूमि चंबा में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वीरवार को शहर से लेकर गांवों तक पूरा दिन माहौल शिवमय बना रहा। चंद्रशेखर मंदिर साहो, चौरासी मंदिर भरमौर स्थित मणिमहेश मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर समूह चंबा, शिव मंदिर सपड़ी व प्रसिद्ध शक्तिपीठ भलेई में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। 1100 वर्ष पुराने चंद्रशेखर साहो मंदिर में शिवभक्तों की पूरे दिन लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के दर्शन किए और चंद्रशेखर महाराज का स्मरण किया। शिव भक्ति पार्टी सनैला के कलाकारों ने दिन भर मंदिर में…
Read Moreटांडा में होगा न्यूरो, हार्ट किडनी, कैंसर का इलाज
धर्मशाला।(आत्मा राम ) टांडा मेडिकल कॉलेज में अब न्यूरो, हार्ट, किडनी और कैंसर सहित पांच गंभीर रोगों के उपचार की भी सुविधा हिमाचल के लोगों को मिलेगी। 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल टांडा का लोकार्पण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. गुलाम नबी आजाद एक मार्च को करेंगे। धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य आपूर्ति तथा परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि टांडा में सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल शुरू होने से प्रदेश के निचले क्षेत्रों मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा व चंबा के लोगों को…
Read Moreराजपूत समुदाय प्रदेश सरकार से खफा
कांगड़ा।(आत्मा राम ) प्रदेश सरकार की ओर से गठित राजपूत कल्याण बोर्ड में प्रदेश राजपूत कल्याण ट्रस्ट और सभा के अधिकतर सदस्यों को नजरअंदाज करने पर समुदाय में रोष व्याप्त है। कांगड़ा में महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राजपूत कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा के बाद इसे ट्रस्ट और सभा ने अपने लंबे संघर्ष की जीत करार दिया था। बोर्ड में गैर सरकारी सदस्यों में ट्रस्ट और सभा के सदस्यों की अनदेखी के चलते ट्रस्ट के चेयरमैन ठाकुर कुलदीप सिंह ने सरकार…
Read Moreबैजनाथ में मल्टी स्टोर पार्किंग जल्द : सुधीर
बैजनाथ (कांगड़ा)। पांच दिवसीय राज्यस्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्यातिथि शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक शिव मंदिर के नीचे विनबा खड्ड के किनारे हो रहे भूस्खलन पर रोक लगाने के लिए सरकार ने 40 लाख की राशि जारी कर दी है। कैफे भैरव के समीप स्थित सरकारी भूमि पर मल्टी स्टोर पार्किंग के निर्माण के लिए संबंधित विभाग को डीपीआर बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नगर पंचायतों के लिए अभी आपत्तियों का समय है, लेकिन कुछ लोग बेवजह रोडे़…
Read More