कुल्लू।(भाग सिंह) ताजा बर्फबारी से कुल्लू जिले की करीब एक दर्जन से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। उपमंडल आनी का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। हिमपात से कुल्लू के गाड़ागुशैणी, छतरी, बुलाधार आदि संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। इसके अलावा लगघाटी के भी भल्याणी और तेलंग मार्ग बर्फबारी के चलते बंद हो गए हैं। ऊझी घाटी के ब्यासर, जाणा तथा कोठी संपर्क मार्ग भी बर्फबारी से बंद हो गए हैं। बर्फबारी के चलते आनी उपमंडल के करीब आधा दर्जन संपर्क मार्गों पर भी यातायात ठप…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
चंडीगढ़ की तर्ज पर संवरेगा झलेड़ा चौक
ऊना।(विवेक त्रिपाठी) उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीते दिन झलेड़ा में बने चौक, हाई मास्ट लाइट एवं रैंसरी में नए स्तरोन्नत सीनियर सेकेंडरी स्कूल का लोकार्पण किया। स्तरोन्नत स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। मुकेश ने रैंसरी में गलियों के निर्माण के लिए 3 लाख, गुरु रविदास मंदिर के लिए 2 लाख, यूथ क्लब को 21 हजार रुपये देने के अलावा रैंसरी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने एवं स्कूल के 3 कमरों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झलेड़ा के नवनिर्मित चौक को चंडीगढ़ की…
Read Moreजनता से झूठ बोल रहे उद्योग मंत्री : जोशी
ऊना।(विवेक त्रिपाठी) जिला भाजपा केमिस्ट प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद जोशी ने कहा कि उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली की जनता से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली में विकास के लिए पैसा भाजपा की सरकार ने दिया है और बीत एरिया सिंचाई योजना प्रो. धूमल के शासनकाल की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक जयकिशन शर्मा ने इस योजना को तैयार करवाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसे ठंडे बस्ते में डाला था। जोशी ने कहा कि स्वां योजना का चौथा चरण…
Read Moreबरसात में हुए नुकसान की भरपाई पर चरचा
सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगी) जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने की। बैठक में पिछले साल जून माह में हुई लगातार बारिश से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नकदी फ सलों, सेब के बगीचों, घरों तथा खेतों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत राशि देने की रूपरेखा तैयार की गई। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से मिली राहत राशि को सरकार की ओर से बनाए गए नियमों के…
Read Moreकिन्नौर में फिर बर्फबारी
सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगी) जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में शनिवार सुबह मौसम अचानक खराब हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इस कारण जिले में एक बार फिर तापमान गिर गया है। शनिवार को प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री और कल्पा का न्यूनतम तापमान भी माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा सांगला बटसेरी, रक्षम, छितकुल, कामरू, चांसु, ब्रुआ , शौंग, सापनी, कनई, बटुरी, रिब्बा, रिस्पा, आकपा, खादरा, मुरंग, लंबर, ठंगी, जंगी, कानम,…
Read Moreकई सवाल छोड़ गई दंपति की मौत
रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा) ननखड़ी में दंपति की मौत कई सवाल खड़े कर गई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस के लिए परेशानी यह है कि हत्या किसने की और क्यो की? वहीं युवक की पत्नी जिसका शव पेड़ पर लटका मिला, वह वहां कैस पहुंचा? उसने आत्महत्या की या फिर किसी ने मार कर उसे पेड़ पर लटका दिया है। इस मामले में ऐसे ही कई पेचीदा सवाल पुलिस के सामने खड़े हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम की…
Read Moreचौड़ी सपाट सड़क पर सफर होगा सुहाना
नालागढ़ (सोलन)।(चतर सैनी) नालागढ़-पिंजौर हाइवे अब जल्द ही फोरलेन बनेगा। वह दिन दूर नहीं जब चौड़ी और सपाट सड़क बनने से इस हाइवे पर सफर सुहाना होगा। इसके लिए हाइवे अथारिटी ने 510 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। भूमि अधिग्रहण के लिए दस्तावेजों को राजस्व विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है। पिंजौर से नालागढ़ तक 38 किलोमीटर फोरलेन बनेगा, जो पिंजौर स्थित एचएमटी उद्योग की बैक साइड से होता हुआ बद्दी और नालागढ़ तक पहुंचेगा। पिंजौर से नालागढ़ की दूरी 35 किलोमीटर है, लेकिन…
Read Moreपॉलीहाउस पर 10 करोड़ होंगे खर्च
राजगढ (सिरमौर)।(ओ पी शर्मा) जिला में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आगामी तीन वर्षों के दौरान पॉलीहाउस निर्माण पर दस करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसमें किसानों को पॉलीहाउस के निर्माण पर कुल लागत का 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कोठिया-जाजर में वीरवार को 15 लाख से तैयार उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में राजगढ़ ने उत्तर भारत में एक अलग पहचान बनाई है। राजगढ़ का आडू…
Read Moreतीन किस्तों में दीजिए बिजली बिल
शिमला।(सोनिया) राज्य बिजली बोर्ड ने राजधानी में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। प्रकाशित खबरों के बाद पहले नए मीटरों की जांच के आदेश हुए और अब बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से किस्तों में बिल लेने का फैसला लिया है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल ज्यादा हैं, वे अब किस्तों में भी बिल का भुगतान कर सकते हैं। बिलिंग में कोई गलती है तो उपभोक्ताओं पर सरचार्ज भी नहीं लगेगा। किस्तों में बिल देने के इच्छुक उपभोक्ताओं को अपने बोर्ड दफ्तरों में जाकर प्रार्थना पत्र देना होगा। इसमें किस्तों में…
Read Moreवर्क एंड कंडक्ट पर मिलेगा 4-9-14
शिमला।(वीरेन्द्र खागटा ) हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में शिक्षकों को 4-9-14 का टाइम स्केल देने के लिए विभाग किसी नए फार्मूले को लागू कर सकता है। हिमाचल राजकीय शिक्षक यूनियन की बैठक में विभाग ने शिक्षकों की मांग पर सहमति जताई है। इस पर अंतिम फैसला पांच मार्च को होने वाली जिला उपनिदेशकों की बैठक में हो सकता है। विभागीय सहमति बनी तो स्कूल के मुखिया की ओर से जारी शिक्षक के वर्क एंड कंडक्ट रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय लाभ जारी कर दिया जाएगा। पांचवीं और आठवीं की…
Read More