शिमला हिमाचल में देशी-विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर सरकार के प्रतिबंध के एलान के साथ हिमाचल पुलिस भी हरकत में आ गई है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी सीमांत जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह बाहर के नंबर वाले वाहनों को प्रवेश न करने दें। टैक्सी या निजी नंबर के हिमाचल के वाहनों को भी प्रदेश में पर्यटक के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।प्रदेश के रहने वाले लोगों को पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश करने दिया जाएगा। सीमांत जिलों में पुलिस को बैरियर लगाकर…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
स्कूल प्रवक्ता भर्ती के लिए इतिहास की परीक्षा रद्द
शिमला राज्य लोकसेवा आयोग ने स्कूल प्रवक्ता भर्ती की 22 मार्च को ली जाने वाली लिखित परीक्षा रद्द कर दी। आयोग की सचिव राखिल काहलो ने बताया कि अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी। सेना भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण केंद्रों में भेजने पर पाबंदी सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एम राजा राजन ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने एक से 6 नवंबर, 2019 तक हुई भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सेंटर भेजने पर सेना मुख्यालय ने रोक लगा दी है। इन उम्मीदवारों…
Read Moreठगी के मामले में आढ़ती गिरफ्तार, एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी
शिमला हिमाचल के सेब बागवानों से ठगी करने के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई कर कोटखाई के एक आढ़ती को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रमेश शर्मा के तौर पर हुई है। यह अंबे ट्रेडिंग नामक कंपनी चलाता है। उक्त आढ़ती के खिलाफ कुछ बागवानों ने ठियोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। इसके बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई। एसपी वीरेंद्र कालिया ने कोटखाई निवासी उक्त आढ़ती को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। रमेश पर करीब 26 बागवानों से 28 से 30…
Read Moreपर्यटक की डिटेल न देने पर गेस्ट हाउस संचालक पर मामला दर्ज
धर्मशाला/नेरचौक ताइवान से आए पर्यटक की जानकारी न देने पर मैक्लोडगंज पुलिस थाने में गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ धारा-14 (सी) विदेशी एक्ट-1946 के तहत केस दर्ज किया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। 15 मार्च को भी मैक्लोडगंज पुलिस थाने में तिब्बत की संस्था के निदेशक पर अमेरिका के पर्यटक की जानकारी न देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। बुधवार को मैक्लोडगंज पुलिस की टीम ने सहायक उप निरीक्षक बच्चन सिंह की अगुवाई में धर्मकोट में एक गेस्ट हाउस की चेकिंग की।…
Read Moreपर्यटकों के प्रवेश पर रोक की तैयारी, बाहरी राज्यों में नहीं भेजी जाएंगी बसें
शिमला दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए देवभूमि हिमाचल में गुरुवार से 31 मार्च तक बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी है। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस पर मंथन हुआ। बैठक में मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची समेत सरकार के अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि बाहरी राज्यों के लिए फिलहाल चुनिंदा बसें ही भेजी जाएंगी। आने वाले समय में सभी बस सेवाएं भी…
Read Moreकोरोना : हाईकोर्ट का नोटिस,सरकार से पूछीं व्यवस्थाएं
शिमला हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए और अधिक निवारक उपाय करने को लेकर दायर एक मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने यह आदेश अधिवक्ता नरेश्वर सिंह चंदेल द्वारा दायर एक याचिका पर दिए। याचिका में आरोप लगाया कि हालांकि प्रदेश में कोरोना का कोई पुष्ट मामला नहीं है, लेकिन दिल्ली के समीप होने से प्रदेश में इसके फैलने का जोखिम…
Read Moreहिमाचल पहुंचे चीन से 588 लोग, 233 को निगरानी में रखा
धर्मशाला दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश चीन से 588 लोग हिमाचल पहुंचे हैं। इनमें से 233 लोगों को 28 दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। आठ में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। सात लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक की रिपोर्ट आना शेष है। 588 में से 76 यात्री ऐसे हैं, जो हिमाचल छोड़कर जा चुके हैं। 271 लोगों को घरों पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से हमीरपुर से 12, कांगड़ा से 193, मंडी जिला से 13, राजधानी…
Read Moreइन अस्पतालों में रखे जाएंगे कोरोना के पॉजिटिव मरीज
शिमला हिमाचल सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर जारी अपने फैसले में बदलाव किया है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) कांगड़ा में अब कोरोना के पॉजिटिव मामले ही रखे जाएंगे। संदिग्ध मामले जिला अस्पताल में रहेंगे। जिला अस्पतालों से संदिग्ध मरीजों के सैंपल आईजीएमसी या टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे। बीमारी की पुष्टि होने के बाद इन मरीजों को दो में से एक नजदीकी मेडिकल कॉलेज के लिए शिफ्ट किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने अपने फैसले में परिवर्तन किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य…
Read Moreबिना सैनेटाइज बाहर से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक
शिमला दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए हिमाचल सरकार ने अब बिना सैनेटाइज बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। हिमाचल से बाहरी राज्यों में जाने वाली बसों और टैक्सियों में भी हर 12 घंटे बाद सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। बैंकों, दफ्तरों और दुकानों में दिन में दो बार स्प्रे करने को कहा है। एटीएम और होटलों में लगीं लिफ्टों के बटनों पर हर दो घंटे बाद स्प्रे और हर 10 मिनट बाद…
Read Moreप्रदेश विधानसभा में 15 से 22 मार्च तक ब्रेक
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही अब 23 मार्च को दोपहर बाद दो बजे आरंभ होगी। 15 से 22 मार्च तक सदन में ब्रेक रहेगा। हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शनिवार को भोजनावकाश के बाद बजट पर हुई चर्चा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जवाब देने के बाद सदन को इसकी जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा की समितियों के सभापतियों और सदस्यों से कहा कि वे अपनी-अपनी समितियों की रिपोर्ट समय पर दे दें। इस ब्रेक के बीच विधानसभा की समितियां वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट…
Read More