शिमला स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को मार्च में फीस जमा करवाने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मनमाने फरमान जारी करने वाले निजी स्कूलों को चेताते हुए हालात सामान्य होने के बाद ही फीस जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में सभी निजी स्कूलों को ईमेल से चेतावनी पत्र भेजे हैं। शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि आजकल पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति है, ऐसे में निजी स्कूल फीस जमा करवाने के लिए अभिभावकों…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे शराब के ठेके, सरकार ने देर रात बदला अपना फैसला
शिमला कोरोना वायरस के चलते हिमाचल में लगाए कर्फ्यू में सरकार ने आधे दिन की ढील दे दी है। पूरे प्रदेश में रोजाना सात से एक बजे तक राशन और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी की जा सकेगी। इसके अलावा हिमाचल में अब कर्फ्यू के दौरान शराब के ठेके बंद रहेंगे। शराब के ठेकों को लेकर सरकार ने देर रात अपना फैसला बदला है। यह फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को हुई उपायुक्तों की वीडियो कांफ्रेंस में लिया गया। सीएम ने उपायुक्तों को बड़ी दुकानों से…
Read Moreकोरोना वायरस : प्रदेश में रोज मिलेगी छह घंटे की ढील,होम डिलीवरी की संभावना तलाशी जाएगी
शिमला कोरोना वायरस को लेकर हिमाचल में कर्फ्यू का तीसरा दिन कर्फ्यू में रोज मिलेगी छह घंटे की ढील खुलेंगी जरूरी वस्तुओं की दुकानें खाद की दुकानें भी खुली रहेंगी जीवन रक्षक दवाओं का उत्पादन प्रभावित नहीं होगा होम डिलीवरी की संभावना तलाशी जाएगी कोरोना वायरस के चलते हिमाचल में लगाए कर्फ्यू में सरकार ने आधे दिन की ढील दे दी है। पूरे प्रदेश में रोजाना सात से एक बजे तक राशन और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी के लिए छूट रहेगी। यह फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता…
Read Moreसर्दी-बुखार से पीड़ित मरीजों की डॉक्टरों को देनी होगी रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला
धर्मशाला सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की 28 दिन की रिपोर्ट डॉक्टरों को टोल फ्री नंबर 1077 पर फोन करके देनी होगी। ऐसा न करने वाले निजी व सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले भर में चल रहे निजी, सरकारी और आयुर्वेदिक अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां सर्दी-बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों की पिछले 28 दिन की पूरी जानकारी हासिल करें।…
Read Moreसुबह 8 बजे से 11 बजे तक दी जाएगी कर्फ्यू में ढील
शिमला हिमाचल सरकार ने देश में कोरोना वायरस को देखते हुए और हिमाचल में पहली मौत के बाद पूरे प्रदेश में मंगलवार शाम पांच बजे से आगामी आदेशों तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद शिमला में कल यानि गुरुवार से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यानी 3 घंटे कर्फ्यू के बीच समान खरीदने के लिए छूट दी जाएगी। आज शिमला में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। डीसी अमित कश्यप शिमला ने पुष्टि की है। सोमवार को पूरे प्रदेश को लॉकडाउन कर दिया…
Read Moreकोरोना वायरस : समिति ने लिया फैसला,आज से इतने बजे तक ही खुले रहेंगे बैंक
शिमला कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंगलवार से प्रदेश में बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया। ग्राहकों से मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील भी की गई है। बैंकर्स समिति के प्रदेश संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि लॉकडाउन के चलते यह फैसला लेना पड़ा है। बैंकों में 31 मार्च तक तक ग्राहकों की सेवा के लिए बैंक 10 से दो बजे तक ही खुले रहेंगे।…
Read Moreहिमाचल में कोरोना वायरस की दवा तैयार करने का काम शुरू
पालमपुर (कांगड़ा) हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी (आईएचबीटी) संस्थान पालमपुर ने कोरोना वायरस से बचने की दवा बनाने पर काम शुरू कर दिया है। वैज्ञानिकों ने शुरुआती तौर पर इसकी दवा की बनाने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में सब ठीक रहता है तो आईएचबीटी दो-तीन माह में कोरोना से निजात पाने की दवा तैयार कर सकता है। आईएचबीटी ने शुरू में इसके लिए कुछ मॉलिक्यूल्स (कई प्रकार के पदार्थ) की खोज भी की है। सूत्रों की मानें तो आईएचबीटी को इसकी दवा तैयार करने में कुछ लैब को…
Read Moreकैसे पता चलेगा कोरोना वायरस के लक्षण,साधारण खांसी है या कोरोना?घर बैठे मोबाइल से जानें
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए नई दिल्ली, राजस्थान और पंजाब जैस शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। भारतीय रेलवे को 31 मार्च तक बंद किया गया है जो कि इतिहास में पहली बार हुआ है। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में दहशत का माहौल हो रहा है, हालांकि कोरोना जैसी महामारी में घबराने से काम नहीं होगा, बल्कि आपको सावधानी की ज्यादा जरूरत है। लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दीजिए और घरों…
Read Moreपंजाब में कर्फ्यू लगने से हजारों हिमाचलियों में हड़कंप
मैहतपुर (ऊना) कोरोना वायरस के चलते पंजाब सरकार के सोमवार को अचानक कर्फ्यू लगाने के से एलान से वहां रह रहे हिमाचल के हजारों लोगों में हड़कंप मच गया। हर कोई जल्द अपने घर पहुंचने के लिए सड़कों पर आ गया। ऊना तथा कांगड़ा जिलों से ताल्लुक रखने वाले बाइक सवार ऊना के प्रवेशद्वार मैहतपुर पहुंच गए। दोपहर बाद तीन बजे तक पंजाब से आने वाले लोगों को पहले प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन अचानक आए आदेश पर करीब सवा तीन बजे बैरियर को पूरी तरह सील कर दिया…
Read Moreहिमाचल सरकार ने कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर लिया बड़ा फैसला
शिमला हिमाचल सरकार ने प्रदेश के लाखों नियमित तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, दैनिक भोगियों, पार्टटाइम, अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने सभी नियंत्रण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जरूरत के अनुसार रोटेशन पर कर्मचारियों को दफ्तर बुलाएं। रोटेशन के दौरान छुट्टी पर रहने वाले कर्मियों का वेतन नहीं काटा जाएगा। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट है कि लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए…
Read More