जयराम सरकार ने शराब और पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी को दी मंजूरी, अधिसूचना लागू

शिमला जयराम मंत्रिमंडल के फैसले के बाद सोमवार से सूबे में शराब और पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाएगा। सरकार ने शराब पर लगने वाले विशेष सेस और पेट्रोल-डीजल पर बढ़े वैट की अधिसूचना लागू कर दी है। अधिसूचना रविवार रात 12 बजे से लागू होगी और सोमवार से दोनों तरह के उत्पादों के दाम बढ़ेंगे। पिछले दिनों कैबिनेट ने विभिन्न प्रकार की शराब पर 5, 10 व 25 फीसदी अतिरिक्त कोविड सेस लगाने की मंजूरी दी थी। साथ ही पेट्रोल डीजल पर सीधे तौर पर एक-एक रुपये प्रति लीटर की दर…

Read More

एक जून से सशर्त बसें चलना हो जाएंगी शुरू, अधिसूचना जारी

शिमला, हिमाचल में 72 दिनों के इंतजार के बाद एक जून से सशर्त बसें चलना शुरू हो जाएंगी। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार कुल्लू और बिलासपुर में अपने ही जिलों में बसें चलेंगी जबकि अन्य जिलों में प्रदेश भर में बसें दौड़ेंगी। 12 घंटे के बाद के रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। ये बसें सुबह सात से शाम सात बजे तक चलेंगी। बसों के साथ एक जून से टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन भी चलाए जाएंगे। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने आरएम और…

Read More

कर्फ्यू अवधि के दौरान रियायत बढ़ाने की तैयारी

शिमला एक जून से हिमाचल में कर्फ्यू अवधि के दौरान रियायत बढ़ाने की तैयारी है।  सरकार ने केंद्र के निर्देशों के अनुसार ही फैसला करने की बात कही है। माना जा रहा है कि एक जून से सामान्य क्षेत्रों में कर्फ्यू ढील की मियाद 12 घंटे हो सकती है। बसों के संचालन के साथ निजी वाहनों के परिवहन को लेकर भी राहत मिल सकती है। हालांकि, कंटेनमेंट व बफर जोन में कोई रियायत नहीं होगी। सरकार ने पहले ही उपायुक्तों को 30 जून तक कर्फ्यू अपने विवेकाधिकार का उपयोग कर…

Read More

कोरोना टेस्ट जिला अस्पतालों में भी करवाने पर सरकार कर रही है विचार

शिमला हिमाचल सरकार जिला अस्पतालों में भी कोरोना टेस्ट करवाने पर विचार कर रही है। सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से इस बारे में बात की है। हिमाचल में अभी यह सुविधा मेडिकल कॉलेजों में ही उपलब्ध है। जिलों में सुविधा मिलने से आने वाले समय में लोगों को काफी राहत मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बीते गुरुवार को राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से कोरोना टेस्ट करने का दायरा बढ़ाने का मामला उठाया था।…

Read More

डीजीपी मरडी 31 मई हो रहे हैं रिटायर, आज सरकार कर सकती है नए डीजीपी के नाम का एलान

सरकार हिमाचल के नए डीजीपी के नाम का एलान शनिवार को कर सकती है। डीजीपी सीताराम मरडी 31 मई रविवार को रिटायर हो रहे हैं। सरकार शनिवार को बैठक कर नए डीजीपी के नाम पर मुहर लगा सकती है। दिल्ली में हुई बैठक के बाद संघ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश को तीन नामों का पैनल भेज दिया है। इनमें कैड के 1984 बैच के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी सोमेश गोयल के अलावा 1989 बैच के संजय कुंडू और एसआर ओझा का नाम है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के तौर पर…

Read More

बड़ी लापरवाही : रिपोर्ट ढंग से न पढ़ने से कोरोना पॉजिटिव को निगेटिव कहकर घर भेज दिया

हमीरपुर हिमाचल के जिला प्रशासन हमीरपुर और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुंबई से लौटने के बाद भोरंज के ढुंगरी में संस्थागत क्वारंटीन 15 लोगों को बुधवार दोपहर बाद 4 बजे को यह कहकर घर भेज दिया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि उनकी रिपोर्ट देर रात आई। यह सब अधिकारियों की लापरवाही, रिपोर्ट ढंग से न पढ़ने से हुआ। जब शिमला से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। जैसे ही उपायुक्त हमीरपुर को इसकी जानकारी लगी जो उन्होंने सीएमओ समेत जिले…

Read More

एक जून से बसें चलाने का खाका तैयार, सरकार की मंजूरी के बाद पहनाया जाएगा अमलीजामा

शिमला कोरोना वायरस के बीच हिमाचल प्रदेश में एक जून से सशर्त बसें चलाने का खाका परिवहन विभाग ने तैयार कर लिया है। प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।इस ब्लू प्रिंट के अनुसार राज्य के भीतर सभी स्टेज कैरिज बसें सुबह सात से शाम सात बजे तक चलेंगी। इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। इस प्रस्ताव के तहत अब जिले के भीतर और एक से दूसरे जिले में यात्रा के लिए अब कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं होगी।  हालांकि, अंतरराज्यीय यात्रा के लिए पास जरूरी है। स्टेज…

Read More

कोविड ई पास प्रक्रिया में बदलाव

शिमला दूसरे राज्यों से अपने साधन के जरिये हिमाचल में दाखिल होने वालों की निगरानी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कोविड ई पास जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके तहत अब जैसे ही किसी व्यक्ति का ई पास किसी भी जिले से मंजूर होगा, वैसे ही आवेदक की पूरी जानकारी एक एसएमएस के माध्यम से संबंधित गांव के प्रधान को पहुंच जाएगी। इससे प्रधान को आने से पहले ही उस व्यक्ति की जानकारी होगी और वह होम क्वारंटीन की प्रभावी निगरानी कर सकेगा। ई पास पोर्टल…

Read More

क्वारंटीन टूरिज्म डेस्टिनेशन पर सरकार कर रही है विचार, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

शिमला हिमाचल सरकार प्रदेश में क्वारंटीन टूरिज्म डेस्टिनेशन की संभावना तलाश रही है। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हुई भारी क्षति के मद्देनजर सरकार इस योजना पर विचार कर रही है। पर्यटन क्षेत्र को उबारने के लिए सरकार इस योजना को शुरू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को इस बारे में सुझाव मिले हैं कि अगर बाहर से कोई स्वस्थ व्यक्ति आकर हिमाचल में रहना चाहे तो इसके लिए यहां पर कुछ होटल और उनके डेस्टिनेशन…

Read More

क्लास वन और टू की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव

शिमला राज्य लोकसेवा आयोग ने क्लास वन और टू की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए साल 1971 में बनी चयन प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। जिन पदों को भरने के लिए आरएंडपी नियम स्पष्ट नहीं है, उनको सिर्फ इंटरव्यू के अंकों के आधार पर नहीं भरा जाएगा। इसमें अब लिखित परीक्षा के 65 फीसदी और इंटरव्यू के 35 फीसदी अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। बुधवार को आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा की अध्यक्षता में हुई सदस्यों की बैठक में इसे मंजूरी दी…

Read More