मानपुरा क्वारंटीन सेंटर में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ़ के मानपुरा क्वारंटीन सेंटर में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोलन में 10 अप्रैल के बाद पहली बार इतनी संख्या में मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक 115 मामले संक्रमण के आ चुके हैं, जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हो गई है और 56 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।बीते दिन बुधवार को हिमाचल में एक दिन में रिकॉर्ड 18 पॉजिटिव मामले आए थे।…

Read More

आज सस्ते लोन और आर्थिक गतिविधियों के संचालन पर होगा मंथन

शिमला हिमाचल में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी की एक अहम बैठक बुधवार को आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में सूबे के सभी विभाग जिलावार व मदवार अपने पास अब तक शेष उस राशि का ब्यौरा देंगे जो आवंटित होने के बावजूद खर्च नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि अब तक 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि की जानकारी मिली हैं। इसमें पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, सिंचाई के अलावा कई अन्य…

Read More

सशर्त 20 मई के बाद बसों का संचालन कर सकती है सरकार

शिमला कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के बाद हिमाचल में कर्फ्यू फिलहाल सात घंटे का ही रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें एक घंटे की छूट देकर राहत दे सकती है। एचआरटीसी और निजी बसों को सशर्त चलाने पर भी फैसला 20 मई के बाद हो सकता है। हालांकि, इस बारे में सरकार को सरकारी और निजी बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी इस मामले पर भी फैसला नहीं हो सका है। उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन-4 के दौरान प्रदेश में लोगों की सुविधा…

Read More

सैनिटाइजर और दवाओं के सैंपल फेल,उद्योगों को नोटिस जारी

नालागढ़ (सोलन) हिमाचल में मार्च और अप्रैल में बने सैनिटाइजर और खांसी-जुकाम समेत 36 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के ड्रग अलर्ट के बाद फेल दवाओं के बैच मार्केट से हटाने के निर्देश देकर प्रदेश के 20 उद्योगों को नोटिस जारी किए गए हैं। सहायक राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने इसकी पुष्टि की है। अप्रैल माह में देशभर की 460 दवाओं का परीक्षण किया गया है, जिसमें से 401 दवाएं मानकों पर खरा उतरी हैं, जबकि 59 दवाएं फेल हो गई…

Read More

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केन्द्र सरकार के आर्थिक पैकेज से अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रदेश की 98 प्रतिशत औद्योगिक इकाइयां होंगी प्रधानमंत्री द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज से लाभान्वितः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को फलों और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए कोविड-19 वैश्विक महामारी ने देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौतियां प्रस्तुत की हंै, परन्तु इसके साथ-2 विकास परियोजनाओं के नियोजन और पुनर्विचार के लिए भी चुनौतियां दी हैं। यह समय है चुनौतियों को अवसरों में बदलने का, क्योंकि भविष्य चुनौतियों को अवसर में बदलने से बेहतर भविष्य…

Read More

सैकड़ों शोधार्थियों की फेलोशिप की किस्त को जारी

शिमला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रदेश के सैकड़ों शोधार्थियों की फरियाद सुनकर लॉकडाउन के कारण रुकी फेलोशिप की किस्त को जारी कर दिया है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सीनियर रिसर्च फेलोशिप की देय दो माह की किस्त की राशि को ऑनलाइन ही वेरिफाई कर सीधे छात्रों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। एचपी यूनिवर्सिटी के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फेलोशिप की राशि शोधार्थियों छात्रों के खाते में आएगी। इससे छात्रों को राहत मिली है। लॉकडाउन के बाद से अब…

Read More

लॉकडाउन-3 खत्म होने के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

शिमला स्कूलों में 18 से 31 मई तक छुट्टियां घोषित कॉलेजों ने 18 मई से 10 जून तक अवकाश रहेगा कोरोना वायरस से बचाव के लिए लिया फैसला राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 31 मई तक विशेष छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं होगी। सभी स्कूल प्रिंसिपलों को बच्चों को छुट्टियों का होम वर्क देने को कहा है। छुट्टियों के बाद बच्चों के टेस्ट होंगे। व्हाट्सऐप, दूरदर्शन से इस दौरान पढ़ाई नहीं होगी। वहीं, कॉलेजों में भी 10 जून तक क्लासें नहीं लगेंगी। डिग्री कॉलेजों में…

Read More

हिमाचल से बाहरी राज्यों में जाने के लिए सरकार नहीं उठाएगी खर्च

शिमला हिमाचल से दूसरे राज्यों में जाने वाले लोगों को भेजने पर आने वाला खर्च प्रदेश सरकार नहीं उठाएगी। इसके लिए सरकार ने जिन-जिन राज्यों में हिमाचल से लोग जाने हैं, उनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया है। नोडल अफसर सभी संबंधित सरकारों से इस बाबत चर्चा कर रहे हैं। दूसरे राज्यों की सरकारें अगर अपने लोगों को ले जाने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार नहीं हुईं तो लोगों को स्वयं जाने का इंतजाम करना होगा। हिमाचल से करीब 70 हजार लोगों ने अन्य राज्यों में जाने के…

Read More

लॉकडाउन-4 में बस सेवाएं शुरू हो सकती है, डेढ़ गुना तक बढ़ सकता है किराया

शिमला हिमाचल में जब परिवहन सेवाएं शुरू होंगी तो बसों का किराया भी बढ़ेगा। बसों में सामाजिक दूरी के चलते यह किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है। परिवहन निगम की बसों में 50 फीसदी यात्री बैठेंगी। लेकिन निजी बस संचालकों को इससे घाटा हो सकता है। क्योंकि यह संचालक पहले की घाटे की मार झेल हैं। बसों में सामाजिक दूरी बनाने के लिए बसों में किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। परिवहन मंत्री ने गुरुवार को परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम…

Read More

उत्पादन शुरू करने को दिशा-निर्देश हुए जारी, दिशा निर्देशों का सख्ती से करना पड़ेगा पालन

शिमला हिमाचल में लॉकडाउन के बाद उद्योगों में फिर उत्पादन शुरू करने को दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। इसके अनुसार राज्य के उद्योगों में पुन: उत्पादन से पहले एक सप्ताह ट्रायल या टेस्ट अवधि रहेगी। इस दौरान उद्योगों में सभी सुरक्षा प्रबंधों सुनिश्चित करने होंगे। लॉकडाउन के लिए तय केंद्र के दिशा-निर्देशों का भी सख्ती से पालन करना होगा। राज्य के राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने बुधवार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश सोलन, सिरमौर और ऊना के जिला उपायुक्तों, श्रमायुक्तों और निदेशक उद्योग को जारी किए गए हैं। उद्योगों…

Read More