मुख्यमंत्री कार्यालय में लग गई है तबादलों की होड़, कार्यालय पूरी पड़ताल के बाद ही जारी कर रहा है आदेश

शिमला हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन-5 के बीच बड़ी संख्या में रियायतें मिलने पर तबादलों की भी होड़ लग गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रियों के दफ्तरों से धड़ाधड़ स्थानांतरण आदेश के डीओ सीएम कार्यालय पहुंच रहे हैं। हालांकि सीएम कार्यालय पूरी पड़ताल के बाद ही तबादला आदेश जारी कर रहा है। ऐसे में के तबादला डीओ नोट को मंजूर भी नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा विभाग से भी तबादलों के आवेदन आ…

Read More

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा ? हाईकमान को सुझाए कुछ नाम

शिमला हिमाचल प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा, यह फैसला हाईकमान ही लेगा। डॉ. राजीव बिंदल के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद यह पद खाली चल रहा है। बिंदल ने सैनिटाइजर मामले में उंगलियां उठने के बाद अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया था। बिंदल के इस्तीफे के डेढ़ हफ्ते बाद भी प्रदेश में नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है। नया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा, इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल के प्रमुख भाजपा नेताओं से चर्चा कर ली है। सूत्रों की…

Read More

प्रदेश विवि परीक्षा करवाने को सरकार के आदेशों का कर रहा है इंतजार

शिमला स्नातक डिग्री कोर्स की पांचवें सेमेस्टर और पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाओं का प्रदेश के करीब डेढ़ लाख छात्र इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश विवि परीक्षा करवाने को सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहा है।  प्रश्नपत्र छपवाने और रोल नंबर जारी करने से लेकर परीक्षा केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं व प्रश्नपत्रों की सप्लाई पहुंचाने और स्टाफ के ड्यूटी सहित अन्य व्यवस्था करने में विवि को कुछ समय लगना है। सरकार का फैसला आने के बाद विवि को प्रदेश के करीब 174 परीक्षा केंद्रों में इंतजाम करने को…

Read More

परिचित लोग नेट बैंकिंग के माध्यम से ठगी में संलिप्त

शिमला हिमाचल में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में सामने आए ऐसे मामलों में किसी परिचित, रिश्तेदार, कर्मचारी और नौकर के संलिप्त होने की बात आई है। साइबर क्राइम सेल ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है। शिमला निवासी सुनीता भारद्वाज (81) ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी कि उनके खाते से साढ़े तीन लाख नेट बैंकिंग के माध्यम से निकाले गए हैं। जांच में ठग की पहचान सुन्नी निवासी दीपराम के रूप में हुई। पता चला कि युवक महिला के…

Read More

सरकार ने बाहरी राज्यों से हिमाचल बसें भेजने पर लगाया प्रतिबंध

शिमला बाहरी राज्यों से हिमाचल के लिए बसें नहीं आएंगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान रोडवेज व निगम ने हिमाचल को बसें भेजने की हामी भरी है लेकिन सरकार ने बसें भेजने को मना कर दिया है। बाहरी राज्यों की अपेक्षा हिमाचल में कोरोना की स्थिति बहुत बेहतर है। ऐसे में सरकार किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। प्रदेश सरकार अभी हिमाचल में ही बसें चला रही है। बाहरी राज्यों के लिए बसें भेजने पर प्रतिबंध लगाया है। बाहरी राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले हैं। हिमाचल की स्थिति…

Read More

स्कूल खुलेगे या नही ? आज 11 बजे होगी चर्चा

शिमला हिमाचल में स्कूल खोलने को लेकर वीरवार को अभिभावकों, प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों की राय जानी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत वीरवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हर जिला के साथ पंद्रह-पंद्रह का वेबनियार किया जाएगा। इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा सभी से चर्चा करेंगे। प्रदेश में अभी 15 जून तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जुलाई में स्कूलों को खोलने की घोषणा की है। ऐसे में 15 जून के बाद दोबारा स्कूलों को…

Read More

हवाई जहाज में आई युवती के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप

धर्मशाला हिमाचल के कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र की एक युवती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गगल एयरपोर्ट और स्पाइस जेट की फ्लाइट में आने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन कांगड़ा अब स्पाइस जेट की फ्लाइट में युवती के साथ आने वाले यात्रियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में जुट गया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद स्पाइस जेट की 26 मई को आने वाली फ्लाइट के सभी यात्रियों के कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। शाहपुर उपमंडल…

Read More

सीएम जयराम करेंगे चीन से सटे बॉर्डर का दौरा

शिमला ड्रैगन से सीमा विवाद के चलते तनातनी के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चीन से सटे समदो बॉर्डर का पहली बार दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री का अंतरराष्ट्रीय सीमा का आधिकारिक कार्यक्रम तय हो गया है। सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। हालांकि, सीएम कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि छह जून को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शिमला से चीन सीमा से सटे समदो बॉर्डर पर सेना के हेलीपैड पर उतरेगा और यहां से वह सीमांत इलाके का निरीक्षण करेंगे। सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री के इस…

Read More

लाखों किसानों को अब आधे दाम में मिलेगा बीज

शिमला हिमाचल के किसानों को 50 फीसदी उपदान में खरीफ मौसम के लिए बीज उपलब्ध होगा। लॉकडाउन से प्रभावित लाखों किसानों को सरकार ने राहत दी है। फसलों के नुकसान के बाद किसान सरकार से कृषि क्षेत्र में भी राहत मांग रहे थे। प्रदेश के लाखों किसानों को सरकार के फैसले से सीधे लाभ मिलेगा। प्रदेश भर में कुल 39 हजार हेक्टेयर भूमि में किसान खरीफ फसल की पैदावार करते हैं। राज्य सरकार ने पचास फीसदी उपदान में धान, दाल और मक्की का बीज खरीफ सीजन के लिए उपलब्ध कराया है।…

Read More

सेब कार्टन बिक्री व्यवस्था में किया बदलाव

शिमला सरकार ने बागवानों के लिए सेब कार्टन बिक्री व्यवस्था में पहली बार बदलाव किया है। अब बागवानों को विभिन्न कंपनियों के तैयार कार्टन गुणवत्ता और रेट के अनुसार खरीदने को उपलब्ध रहेंगे।  अभी तक सरकार की कार्टन बिक्री के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रही एचपीएमसी कार्टन बनाने वाली कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित करती थी। सबसे कम रेट देने वाली कंपनी को कार्टन आपूर्ति का काम सौंप दिया जाता था। नई व्यवस्था के अनुसार इस सीजन से विभिन्न कंपनियां बागवानों को उनकी पसंद का कार्टन उपलब्ध…

Read More