टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रचने वाले चरणजीत सिंह का निधन

टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रचने वाले चरणजीत सिंह का निधन

ऊना ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे अर्जुन अवार्डी और पदमश्री चरणजीत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। ऊना में अपने घर पर उन्होंने सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। शाम चार बजे स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए ऊना के मैड़ी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था। ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था। इनकी…

Read More

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विभूतियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित  विभूतियों को बधाई दी

शिमला मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विभूतियों को बधाई दी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विद्यानन्द सरैक और ललिता वकील को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित करने पर बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की यह दोनों विभूतियां चैथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चयनित हुई हैं और इन दोनों का ही अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्बा से संबंध रखने वाली ललिता वकील गत 50 वर्षों…

Read More

पंचायत राज मंत्री सीएम को लिखेंगे चिट्ठी, फिर उठी पर्यटन नगरी डलहौजी का नाम बदलने की मांग

पंचायत राज मंत्री सीएम को लिखेंगे चिट्ठी, फिर उठी  डलहौजी का नाम बदलने की मांग

शिमला हिमाचल प्रदेश की ख्यात पर्यटन नगरी डलहौजी का नाम बदलने की मांग फिर उठी है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि वे पहले भी यह मांग कर चुके हैं और अब इस बारे में सीएम जयराम को चिट्ठी लिखने वाले हैं। डलहौजी का नाम बदलकर नेताजी सुभाष के नाम पर सुभाष नगर करने की मांग नई नहीं, बरसों पुरानी है। कंवर का कहना है कि नेताजी सुभाष बोस अंग्रेज डलहौजी से अधिक प्रसिद्ध हैं और यदि इस नगरी का नाम उनके नाम पर होता है तो…

Read More

पर्यटकों से फास्ट टैग से वसूल किया जाएगा ग्रीन टैक्स

पर्यटकों से फास्ट टैग से वसूल किया जाएगा ग्रीन टैक्स

कुल्लू उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि अब फास्ट टैग से ग्रीन टैक्स की वसूली होगी। ऑनलाइन बैरियर की प्रक्रिया युद्धस्तर पर चल रही है। इसे गणतंत्र दिवस के बाद शुरू किया जाएगा। एनएच अथॉरिटी के टोल टैक्स बैरियर के बाद हिमाचल में पहला ग्रीन टैक्स बैरियर मनाली ऑनलाइन हो गया है। मनाली के रांगड़ी के पास लगे इस बैरियर में अब पर्यटक वाहनों से फास्ट टैग के जरिये ही पेमेंट ली जाएगी। यहां सैलानियों और आम लोगों को जाम जैसी समस्या से निजात मिलेगी। पर्यटन विभाग की ओर…

Read More

कई निजी नर्सिंग संस्थानों पर आयोग ने दिए सख्ती बरतने निर्देश

कई निजी नर्सिंग संस्थानों पर आयोग ने दिए सख्ती बरतने निर्देश

शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित कई निजी नर्सिंग संस्थान जानकारियां देने में आनाकानी कर रहे हैं। इस संस्थानों की अस्पतालों से संबद्धता को लेकर निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग जांच कर रहा है। अधूरी जानकारियां देकर नर्सिंग संस्थान अपना पल्ला झाड़ रहे है। इस कार्यप्रणाली को लेकर आयोग ने अब सख्ती बरतने का फैसला लिया है। नर्सिंग संस्थानों को पत्र जारी कर पूरी जानकारी एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में जानकारी नहीं देने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नर्सिंग संस्थानों की ओर…

Read More

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम जयराम ने की घोषणाओं की बौछार

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम जयराम ने की घोषणाओं की बौछार

सोलन हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणाएं कर हर वर्ग को छूने की कोशिश की है। चुनावी साल में सोलन के ठोडो मैदान से प्रदेश के लिए कई सौगात की बौछार कर उन्होंने राजनीतिक संतुलन साधा। खास तौर पर पुलिस कांस्टेबल की मांग को मानकर उनके आंदोलन की धार को कुंद करने की सफल कोशिश की है। सीएम का फोकस गरीब, बुजुर्ग, बेसहारा और बीमार लोगों पर रहा। उन्होंने बिजली की दरों में स्लैब के आधार पर जहां कटौती की घोषणा की…

Read More

कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान तय करने के दो फार्मूले

कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान तय करने के दो फार्मूले

शिमला हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी करने के लिए दिए जा रहे तीसरे विकल्प से उनके 2015 के बेसिक वेतन और डीए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। उस वक्त बेसिक का 113 फीसदी डीए मिल रहा था। सीएम जयराम ठाकुर की घोषणा के बाद लिपिकों समेत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। 31 दिसंबर 2015 की बेसिक पे को इसके आकलन का आधार माना जाएगा। हालांकि, इस विकल्प पर एक जनवरी 2016 से लेकर 31 दिसंबर 2021 तक देय एरियर नहीं मिलेगा। हिमाचल प्रदेश…

Read More

हिमाचल का पहला केबल पुल जल्द बनकर होगा तैयार

हिमाचल का पहला केबल पुल जल्द बनकर होगा तैयार

मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हणोगी में ब्यास नदी पर इस डबललेन पुल की आधारशिला रखी थी। 2009 में इस पुल को विधायक प्राथमिकता में डाला गया था। लोगों को पुल के लिए 10 वर्ष का इंतजार करना पड़ा। निर्माणाधीन हणोगी-खोलनाल केबल स्टेड ब्रिज। आधुनिक इंजीनियरिंग की मिसाल कोलकाता और दिल्ली की तर्ज पर 21 करोड़ की लागत से बनने वाला हिमाचल का पहला हणोगी-खोलनाल केबल स्टेड ब्रिज लगभग तैयार है। मार्च तक इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा। पुल बनने से कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों को लाभ होगा। सैलानियों…

Read More

बर्फबारी ने रास्ता रोका तो जेसीबी मशीन लेकर दुल्हन लेने के लिए पहुंच गया दूल्हा

बर्फबारी ने रास्ता रोका तो जेसीबी मशीन लेकर दुल्हन लेने के लिए पहुंच गया दूल्हा

संगड़ाह (सिरमौर) सिरमौर जिले के संगड़ाह गांव से रविवार सुबह रतवा गांव के लिए बरात रवाना हुई। बर्फबारी के चलते सड़क बंद होने से बरात डलयाणू तक ही जा पाई। दूल्हे के पिता जगत सिंह ने आगे जाने के लिए जेसीबी मशीन का इंतजाम किया। इसमें दूल्हा विजय प्रकाश, भाई, पिता और फोटोग्राफर बैठकर 30 किलोमीटर सफर तय कर रतवा गांव पहुंचे। वहां पर विवाह की रस्में निभाई और दुल्हन लेकर लौटे।1 of 5 सिरमौर जिले के संगड़ाह गांव से रविवार सुबह रतवा गांव के लिए बरात रवाना हुई। बर्फबारी…

Read More

शराब मामला: नीरज चंडीगढ़ से ही चलाता था काला कारोबार

शराब मामला:  नीरज चंडीगढ़ से ही चलाता था काला कारोबार

मंडी/सलापड़/हमीरपुर कांग्रेस से निलंबित महासचिव नीरज ठाकुर कभी शराब के ठेके में सेल्समैन की नौकरी करता था। यहीं से नकली शराब का आइडिया लेकर उसने इस काले कारोबार का खेल शुरू किया। उसके पास आज खुद के 17 शराब के ठेके हैं। वह कुछ समय में ही करोड़ों का मालिक बनकर पैसों के दम पर नेतागिरी चमकाने लगा। नीरज ठाकुर के लंबलू और बोहणी में दो होटल और चंडीगढ़ में एक आलीशान कोठी भी है। कई लग्जरी वाहन भी हैं। सूत्रों के अनुसार वहीं से नकली शराब का पूरा कारोबार…

Read More