शिमलाा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर शिमला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी शिमला में विस सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 6 कंपनियों की तैनाती की गई है। पुलिस के 12 उच्च अधिकारी सहित करीब 500 जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। रविवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने विस सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विधानसभा परिसर में विस सत्र में ड्यूटी पर लगे जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधानसभा बजट सत्र…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
भाजपा बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए तैयार कर रही है रणनीति
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार शाम को विपक्ष सुक्खू सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगा। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विलीज पार्क में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। पहले दिन ही सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। भाजपा प्रश्नकाल में ही काम रोको प्रस्ताव पर अड़ सकती है। बजट सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर वित्त मंत्री 17 मार्च को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। 14…
Read Moreचेरी के बगीचे में बागवान ने प्रयोग के तौर पर शुरू की केसर के फूल की खेती
शिमला शिमला जिले के कोटगढ़ के बागवान ने कश्मीरी केसर की खेती करने में सफलता हासिल की है। बाजार में 5 से 8 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकने वाले केसर की खेती में सफलता मिलने से सूबे के किसान-बागवानों के लिए अब आय का एक नया जरिया खुल गया है। कोटगढ़ के आल्डी निवासी शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पर्वतीय कृषि अनुसंधान एवं प्रसार केंद्र सांगला किन्नौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र कुमार शर्मा की प्ररेणा से उन्होंने अपने 8000 फीट की ऊंचाई पर चेरी के…
Read Moreनर्सिंग प्रशिक्षु छात्राओं के लिए भवन न होने पर हॉस्टलों में लग रहीं कक्षाएं
शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में सुषमा ठाकुर ने बताया कि 2010 में 5 करोड़ रुपये का बजट टीचिंग ब्लॉक बनाने के लिए मंजूर किया गया था। साल 2016-17 में मेडिकल कॉलेज के पास जगह भी देख ली गई थी लेकिन, आज तक इस बजट का इस्तेमाल नहीं हो पाया है। सिस्टर निवेदिता राजकीय नर्सिंग कॉलेज का टीचिंग ब्लॉक 13 साल बाद भी नहीं बन पाया है। अध्यापन कार्य के लिए भवन की व्यवस्था न होने के कारण नर्सिंग प्रशिक्षु छात्राओं को हॉस्टल में ही क्लासें लगाने पड़ रही है। एचपी…
Read Moreजल विद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस से राज्य के आम जन पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार आर्थिक संसाधनों में वृद्धि के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश की जल विद्युत परियोजनाओं पर लगाया गया जल उपकर (वाटर सेस) इन्हीं में से एक है। उन्होंने बताया कि इस उपकर के दायरे में प्रदेश की 172 जल विद्युत परियोजनाओं को लाया गया है। उन्होंने कहा कि केवल इन्हीं चिन्हित जल विद्युत परियोजनाओं से ही राज्य सरकार जल उपकर वसूल करेगी और राज्य के आम जन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि…
Read Moreएसएमसी शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट
एसएमसी शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने संगीता राजपूत की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
Read Moreप्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश में केवल 60 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले महाविद्यालयों को डिनोटीफाई किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा नए शैक्षणिक संस्थानों को क्रियाशील करने के लिए पर्याप्त स्टाफ, भूमि के स्वामित्व के हस्तांतरण तथा नए भवनों के निर्माण के लिए धन उपलब्ध करवाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके अतिरिक्त इन संस्थानों में आवश्यक बुनियादी अधोसंरचना सृजित करने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किये गए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई…
Read Moreमुख्यमंत्री से पंचायत चौकीदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां पंचायत चौकीदार संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
Read Moreराज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की भेंट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और विधान सभा के सचिव यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री से मिलने के लिए दिन व समय निर्धारित
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे। उन्होंने बताया कि आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक…
Read More