कुछ गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला

चंडीगढ़ धार्मिक स्थलों में प्रसाद और जल वितरण नहीं हो पाएगा अनलॉक-1 की गाइडलाइन के साथ हरियाणा आगे बढ़ेगा जागरण, नमाज और रविवार को चर्च में इकट्ठा होने वाली भीड़ पर रोक रहेगी फरीदाबाद और गुरुग्राम  को छोड़कर सभी जिलों में खुलेंगे धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल्स मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है और कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 8 जून…

Read More

चंडीगढ़ में एमडब्ल्यू वैक्सीन के ट्रायल की तैयारी, कोरोना के इलाज में कारगर साबित होने की उम्मीद

चंडीगढ़ कोरोना को मात देने के लिए पीजीआई अब माइकोबैक्टीरियम डब्ल्यू (एमडब्ल्यू) वैक्सीन का ट्रायल कोरोना के मरीजों पर करने की तैयारी में है। इसके लिए ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया की अनुमति भी मिल चुकी है। पीजीआई के डायरेक्ट प्रो. जगतराम ने बताया कि इस वैक्सीन का पूर्व में पीजीआई के पल्मोनरी सेप्सिस (फेफड़े से जुड़ी गंभीर बीमारी) के मरीजों पर सफल ट्रायल किया जा चुका है। परिणाम संतोषजनक आए हैं इसलिए उम्मीद है कि कोरोना के इलाज में भी यह वैक्सीन कारगर साबित होगी। प्रो. जगतराम ने बताया कि…

Read More

सैनिकों, कर्मचारियों के भत्ते नहीं, सेंट्रल विस्टा और बुलेट ट्रेन परियोजना रोके सरकार : कांग्रेस

  कांग्रेस ने केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि नहीं करने के सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को सैनिकों और कर्मचारियों के भत्ते काटने के बजाए ‘सेंट्रल विस्टा’, बुलेट ट्रेन परियोजनाओं और फिजूल खर्च पर रोक लगानी चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सुझाव को मानते हुए केंद्र सरकार अपने फिजूल खर्चे पर रोक लगाकर ढाई लाख करोड़ रुपये बचा सकती है, जिसका इस्तेमाल संकट के इस…

Read More

डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने अल्ट्रा वायलेट-सी सैनिटाइजर कैबिनेट किया तैयार

चंडीगढ़ कोरोना संक्रमण के दौर में रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक इन दिनों ऐसी तकनीकें इजाद करने में जुटे हुए हैं, जिसका फायदा इस महामारी से लड़ने में किया जा सके। इसी कड़ी में अब डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने हैदराबाद की डिफेंस लैबोरेट्री (आरसीआई) के सहयोग से एक यूवी-सी (अल्ट्रा वायलेट-सी) सैनिटाइजर कैबिनेट तैयार किया है। जो बिना केमिकल के सैन्य, प्रशासनिक व निजी कार्यालयों, बैंकों, अस्पतालों और अन्य कार्यस्थलों पर विभिन्न चीजों को कुछ सेकंड में ही सैनिटाइज कर देगा। अल्ट्रावायलेट किरणों…

Read More

फसल का एक-एक दाना खरीदेंगे, खरीद प्रक्रिया में कोई कोताही न बरतें अधिकारी : दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़ प्रदेश सरकार कोरोना से बचाते हुए किसानों की फसल की खरीद बेहतर तरीके से करेगी। मंडियों में किसानों को किसी तरह की समस्याएं नहीं आने दी जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसान व आढ़ती दोनों सरकार का सहयोग करें। ये बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में मंडियों का दौरा कर कही। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के आदेश दिए। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि वे…

Read More

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ को रेड जोन घोषित किया : केंद्र सरकार

चंडीगढ़ केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ को रेड जोन में डाल दिया है। साथ ही शहर को कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। अब शहर में सख्ती और बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं 20 अप्रैल के बाद शहरवासियों को किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। हालांकि अभी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच लोग पैदल जाकर खरीददारी कर रहे हैं। वर्तमान की सभी आगे भी छूट जारी रहेगी। कोरोना के वर्तमान में रेड जोन घोषित होने के बाद शहर के…

Read More

हरियाणा बना पहला राज्य, केबल टीवी के माध्यम से पढ़ेंगे छात्र

चंडीगढ़ हरियाणा में लॉकडाउन के चलते अब राज्य सरकार केबल टीवी के माध्यम से पाठयक्रम पूरा करवाने जा रही है। सभी केबल ऑपरेटरों को इस संदर्भ में हिदायतें जारी कर दी गई हैं। ऑपरेटरों के लिए यह आवश्यक कर दिया गया है कि वे सरकार की ओर से एजुसेट के माध्यम से दिखाए जाने वाले चारों चैनल लिंक कर उन्हें दिखाएंगे। लॉकडाउन में ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। इन चैनलों के माध्यम से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। सरकार ने ऑनलाइन के…

Read More

आश्चर्यचकित : 14 दिन तक घर पर क्वारंटीन में रहा, 15वें दिन कोरोना वायरस की पुष्टि

चंडीगढ़ कोरोना संक्रमण के संदेह में 14 दिन क्वारंटीन में रह चुके हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि संक्रमित होने का खतरा टल गया है। चंडीगढ़ में एक ऐसा ही आश्चर्यचकित करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक में क्वारंटीन खत्म होने के बाद लक्षण दिखने शुरू हुए और उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। दुबई से 22 वर्षीय एक युवक 11 मार्च को चंडीगढ़ लौटा था। 14 दिन तक घर पर क्वारंटीन में रहा। अचानक से उसे 15वें दिन बुखार की शिकायत हुई तो उसमें…

Read More

कोरोना की दहशत : अंबाला में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम में 8 मजदूर झुलसे, दो की मौत

अंबाला सिटी (हरियाणा) सद्दोपुर रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन गोदाम में काम रहे 8 मजबूर करंट की चपेट में आ गए। इनमें से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 को आनन-फानन में शहर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 4 को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में मारे जाने वालों के नाम सुनील और रामकरण हैं, यह दोनों भी यूपी के निवासी बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार सद्दोपुर में रेलवे फाटक के पास एक गोदाम का निर्माण कार्य…

Read More

घर के बाहर लगे पोस्टर कोरोना संदिग्धों ने फाड़े, पंचकूला के लोगों में भरी दहशत

 पंचकूला(हरियाणा) मंगलवार को भी इन घरों में रहने वाले लोग गलियों में खुलेआम घूम रहे थे। साथ ही मार्केट में भी खरीदारी करने गए। यह इसलिए घातक है क्योंकि कोरोना वायरस का पता एकदम नहीं लगता और कुछ दिनों बाद यह वायरस शरीर पर कब्जा कर लेता है। ऐसे में ये लोग भी अभी ठीक नजर आ रहे हैं, लेकिन दो-चार दिन बाद वायरस दूसरों में फैला चुके होंगे, जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ेगा। अगर इस तरह पोस्टर फाड़ने के मामले सामने आएंगे तो उनके खिलाफ सख्त…

Read More