रोहतक/हिसार/करनाल (हरियाणा) हरियाणा में चौथे दिन भी कई जिलों में सावन की झड़ी लगी रही। इससे प्रदेश की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। अब 10 जिलों में सरप्लस तो 11 जिलों में सामान्य से कम बारिश है। अच्छी बारिश होने से उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई। वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। प्रदेश में बुधवार सुबह…
Read MoreCategory: Haryana
हरकत में हरियाणा सरकार, पुरानी पेंशन योजना को लेकर सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ़ हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पर सरकार हरकत में आ गई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने योजना के ड्राफ्ट पर परिवहन, श्रम, ऊर्जा, स्वास्थ्य व वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवों व प्रधान सचिवों से डिटेल रिपोर्ट मांगी है। सर्व कर्मचारी संघ ने 3 जून को पुरानी योजना का ड्राफ्ट सरकार को सौंपा था। सरकार के हरकत में आने से प्रदेश के करीब डेढ़ लाख एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल होने की आशा जगी है। मुख्य सचिव कार्यालय के पत्र पर ऊर्जा…
Read Moreअनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए विवाहित बेटी भी हकदार : हाईकोर्ट
चंडीगढ़ लिंग के आधार पर वैवाहिक स्थिति को लेकर नहीं किया जा सकता नागरिकों से भेदभाव विवाह के बाद यदि लड़का परिवार का हिस्सा रहता है तो लड़की भी उसी परिवार का हिस्सा हाई कोर्ट ने मृतक कर्मचारी की विवाहित बेटी को नौकरी देने के दिए आदेश विस्तार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि यदि विवाहित बेटा अनुकंपा के आधार पर नौकरी का हकदार है तो विवाहित बेटी को इस अधिकार से वंचित नहीं रखा जा सकता। हाई कोर्ट ने मृतक कर्मचारी की…
Read Moreबारिश से हथिनीकुंड बैराज और घग्गर में बढ़ने लगा जलस्तर, 24 घंटे का अलर्ट
रोहतक हरियाणा की लाइफ लाइन माने जाने वाले हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर बढ़ने लगा है। सामान्य तौर पर फिलहाल सात से आठ हजार क्यूसिक पानी चल रहा था, जो रविवार को 11 से 12 हजार क्यूसिक तक पहुंच गया। पहाड़ों में हो रही बारिश से आनेवाले दिनों में जलस्तर में और इजाफा हो सकता है। बाढ़ की आशंका के मद्देनजर डीसी ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ विभिन्न टीमों को 24 घंटे के अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को हेडक्वार्टर छोड़ने से पहले डीसी…
Read Moreमंत्रिमंडल विस्तार और बरौदा उपचुनाव को लेकर तेज हुई हलचल, शाह से मिले दुष्यंत
चंडीगढ़ हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार, चेयरमैन की नियुक्तियों व बरौदा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। सीएम मनोहर लाल की पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में दस्तक दी है। दुष्यंत रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। सूत्रों के अनुसार दुष्यंत ने मंत्रिमंडल विस्तार, चेयरमैन की नियुक्तियों व बरौदा उपचुनाव में उम्मीदवार को लेकर अपना दावा पेश किया है। दुष्यंत मंत्रिमंडल फेरबदल में कम से कम एक पद जजपा…
Read Moreराहत : सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए फिलहाल नहीं देनी होगी फीस : शिक्षा मंत्री
चंडीगढ़ हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिला लेने पर फिलहाल फीस नहीं देनी होगी। दाखिले के लिए स्कूल भी नहीं जाना होगा। स्कूल प्रिंसिपल को स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट व अन्य दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजने पर ही दाखिला हो जाएगा। कोविड-19 के मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि सरकार ने यह निर्णय केंद्रीय गृह एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लिया है। इससे शारीरिक व सामाजिक दूरी बनी रहेगी। 10वीं में पास होने…
Read Moreछह महीनों में 3.75 फीसदी घटा हरियाणा में अपराध, हत्या, डकैती, अपहरण के मामलों में कमी
चंडीगढ़ हत्या, डकैती, अपहरण जैसे जघन्य अपराध में आई गिरावट इस गिरावट को पूरा साल बरकरार रखना पुलिस के लिए चुनौती विस्तार हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि पिछले 6 महीनों में प्रदेश में अपराध का ग्राफ पिछले साल की तुलना में 3.75 प्रतिशत कम हुआ है। हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूटपाट, फिरौती के लिए अपहरण सहित अन्य जघन्य अपराध के मामलों में कमी आई है। इस साल जनवरी-जून 2020 के बीच आईपीसी के तहत दर्ज 49,978 मामलों की तुलना में 2019 की इसी अवधि में 51928 मामले…
Read Moreभाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर नड्डा की मोहर, अब घोषणा का इंतजार, रेस में ये चेहरे
चंडीगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार बरौदा उपचुनाव से पहले कर राजनीतिक संदेश देने की तैयारी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम से जल्द ही पर्दा उठेगा। केंद्रीय नेतृत्व अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा चुके हैं। नया अध्यक्ष सीएम मनोहर लाल की मर्जी का ही होगा। इसके संकेत सीएम की नड्डा के साथ गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक से मिले हैं। केंद्रीय…
Read Moreआईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारी बदले, हरियाणा में 37 एचपीएस का तबादला
चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब ने अपने-अपने यहां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 37 एचपीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। अनेक एचपीएस के तबादलों को रद्द भी किया गया है। वहीं पंजाब में दो आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पंचकूला के एसीपी विजय देसवाल अब कनीना के डीएसपी, 37 एचपीएस का तबादला हरियाणा सरकार ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। तत्काल प्रभाव से 37 एचपीएस अधिकारियों के तबादला…
Read Moreठगी का आरोपी कैंडी बाबा गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
फरीदाबाद हरियाणा समेत कई राज्यों में ठगी का मकड़जाल फैलाकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले राजेश उर्फ कैंडी बाबा को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बाबा को अदालत में पेश कर 10 दिन का रिमांड लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बाबा को पंजाब से गिरफ्तार करके लाने की बात कही जा रही है। हालांकि क्राइम ब्रांच समेत पुलिस के आला अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। बाबा के खिलाफ फरीदाबाद के सेक्टर-17…
Read More