महत्वपूर्ण मुद्दा : देश की भलाई के लिए हम सुनवाई कर रहे : सीजेआई

महत्वपूर्ण मुद्दा : देश की भलाई के लिए हम सुनवाई कर रहे : सीजेआई

नई दिल्ली चुनावों के दौरान मुफ्त में उपहार व सुविधाओं के वादों (Freebies) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई जारी है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष कोर्ट ने कहा कि मुफ्त उपहार महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस पर बहस की जरूरत है। सीजेआई एनवी रमण ने कहा कि मान लीजिए कि केंद्र एक कानून बनाता है कि राज्य मुफ्त में चीजें नहीं दे सकते, तो क्या हम कह सकते हैं कि ऐसा कानून न्यायिक जांच के अधीन नहीं आएगा? दरअसल, देश की भलाई के लिए सुप्रीम कोर्ट…

Read More

बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 60,000 के पार, निफ्टी 17,900 के करीब

बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 60,000 के पार, निफ्टी 17,900 के करीब

नई दिल्ली हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय बाजार हरे निशान पर खुले। इस दौरान सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 59,921.05 ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी 17850 का स्तर पार कर 17,856.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। पांच अप्रैल के बाद पहली बार सेंसेक्स 60,000 के आंकड़े पार करने में सफल रहा है। बुधवार के कारोबारी सेशन में बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा सेक्टर्स में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है। इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बरकरार रहा। मंगलवार को अमेरिका के शेयर बाजार…

Read More

कोरोना के मामले फिर बढ़े, एक लाख से अधिक सक्रिय मरीज, 36 लोगों की मौत

कोरोना के मामले फिर बढ़े, एक लाख से अधिक सक्रिय मरीज, 36 लोगों की मौत

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार (17 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,062 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 249 अधिक हैं। वहीं इस दौरान 36 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल के आंकड़े में 8,813 मामले सामने आए थे और 29 मरीजों की मौत हुई थी। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,05,058 हो गई है जो कि कल की तुलना में 6,194 कम…

Read More

स्वतंत्रता दिवस : भारत में रियासतों के विलय से लेकर 250 करोड़ वैक्सीन डोज तक, जानें 75 साल की 75 उपलब्धियां

स्वतंत्रता दिवस : भारत में रियासतों के विलय से लेकर 250 करोड़ वैक्सीन डोज तक, जानें 75 साल की 75 उपलब्धियां

नई दिल्ली भारत यानी हम लोगों को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिले 75 साल पूरे हो चुके हैं। करीब 200 साल की गुलामी के खिलाफ देश के स्वतंत्रता नायकों ने खूब लड़ाई लड़ी। कइयों ने कुर्बानी दी। बीते 75 साल में देश ने बहुत कुछ खोया और बहुत कुछ पाया। आज अगर हम देश के गौरवशाली अतीत को देखते हैं तो हमें अपना उज्ज्वल भविष्य नजर आता है। देश के नाम के साथ कई अहम उपलब्धियां जुड़ चुकी हैं। इन उपलब्धियों का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।…

Read More

आरबीआई : 0.50 फीसदी तक बढ़ा सकता है रेपो दर, फिर बढ़ेगी कर्ज की किस्त, खुदरा महंगाई की दर में कमी की उम्मीद

आरबीआई : 0.50 फीसदी तक बढ़ा सकता है रेपो दर, फिर बढ़ेगी कर्ज की किस्त, खुदरा महंगाई की दर में कमी की उम्मीद

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज रेपो दर में 0.35 से 0.50 फीसदी की बढ़त कर सकता है। बार्कलेज, सिटी और डीबीएस जैसे ब्रोकरेज का मानना है कि रेपो दर बढ़कर 5.40 फीसदी हो सकती है। जिससे यह अगस्त, 2019 के स्तर पर पहुंच जाएगी। इससे कर्ज की किस्त महंगी हो जाएगी। आरबीआई के आज के फैसले के पहले पिछले हफ्ते 4 बैंकों समेत कर्ज देने वाले संस्थानों ने ब्याज दरें बढ़ा दी थीं। आरबीआई इस बार महंगाई के अनुमान को कम और वृद्धि के अनुमान को बढ़ा सकता…

Read More

कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आज, पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र हुए कार्यकर्ता

कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आज, पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र हुए कार्यकर्ता

नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। इस बीच एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में गुरुवार रात से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने लगे। वहीं ईडी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करने पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर पहले से ही हमलावर है। साथ ही मानसून सत्र में भी कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। राज्यों में कांग्रेस राजभवन का शांतिपूर्ण ढंग से घेराव करेगी कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा है कि देश में…

Read More

हिमाचल और नगालैंड में मिलेगी वैधानिक मान्यता, परिवार न्यायालय संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी

हिमाचल और नगालैंड में मिलेगी वैधानिक मान्यता, परिवार न्यायालय संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी

नई दिल्ली। संसद में बृहस्पतिवार को परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी गई। राज्यसभा में विधि व न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने संशोधन विधेयक पेश किया। संशोधन की जरूरत स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि हिमाचल व नगालैंड में परिवार न्यायालयों को बिना वैधानिक प्राधिकार के स्थापित किया गया है। इन दोनों प्रदेशों में पारिवारिक न्यायालयों के न्यायिक क्षेत्राधिकार व प्राधिकार को स्थापित करने के लिए यह संशोधन किया गया है। पुराने…

Read More

भारतीय वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, ढूंढ निकाला मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस, जांच किट, उपचार और टीका बनने की राह होगी आसान

भारतीय वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, ढूंढ निकाला मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस, जांच किट, उपचार और टीका बनने की राह होगी आसान

नई दिल्ली मंकीपॉक्स (Monkeypox) का जिंदा वायरस निकालने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम गठित की गई थी, जो 14 जुलाई से दिन-रात लैब में वायरल को ढूंढने में लगी हुई थी। 11 दिन बाद एनआईवी (NIV) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि मंकीपॉक्स वायरस को एक मरीज के सैंपल से आइसोलेट (Isolate) करने में कामयाबी मिली है। कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) की एक टीम ने मंकीपॉक्स वायरस को संक्रमित…

Read More

केजरीवाल का दावा- राजधानी में दो साल में दौड़ने लगेंगी 2000 ई-बसें

केजरीवाल का दावा- राजधानी में दो साल में दौड़ने लगेंगी 2000 ई-बसें

नई दिल्ली दिल्ली में बिकने वाले कुल वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 9.3 फीसदी हो गई है। पिछले साल वाहनों की कुल बिक्री की तुलना में इस साल के शुरुआती सात महीने में 15 फीसदी अधिक वाहन बिक चुके हैं। इनमें दोपहिया वाहनों की सर्वाधिक 57 फीसदी की हिस्सेदारी है। लगातार ई-वाहनों की संख्या बढ़ रही है। दिल्लीवासी अब ई-वाहनों को बढ़-चढ़कर अपनाने लगे हैं और दिल्ली ईवी राजधानी बनने लगी है। दो साल में दिल्ली में 2000 ई-बसें सड़कों पर उतार दी जाएंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

Read More

भारत को मंजूर नहीं तीसरे पक्ष को न्योता, पाक-चीन आर्थिक गलियारा अवैध

भारत को मंजूर नहीं तीसरे पक्ष को न्योता, पाक-चीन आर्थिक गलियारा अवैध

नई दिल्ली भारत ने आज फिर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के निर्माण का कड़ा विरोध किया। विदेश मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा कि वह तथाकथित सीपीईसी परियोजना का दृढ़ता के साथ लगातार विरोध करता रहा है। यह पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई भारतीय जमीन पर बनाया जा रहा है। यह अवैध है, जिसे मंजूर नहीं किया जा सकता। चीन और पाकिस्तान के बीच निर्माणाधीन इस परियोजना में अब दोनों देशों ने तीसरे पक्ष को भी शामिल होने का न्योता दिया है। इसे लेकर भारत ने फिर…

Read More