सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला द्वारा अपने ससुराल वालों के खिलाफ दायर दहेज उत्पीड़न के मामले को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह “स्पष्ट रूप से प्रतिशोध लेना चाहती थी” और आपराधिक कार्यवाही जारी रखने की अनुमति देने से स्पष्ट रूप से अन्याय होगा। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि तथ्यों और परिस्थितियों की समग्रता को देखते हुए यह सुविचारित राय है कि अपने ससुराल वालों के खिलाफ महिला के आरोप पूरी तरह से असंतोषजनक हैं और प्रथम दृष्टया…
Read MoreCategory: Delhi
पुलिस का बदलेगा लहजा, तहजीब से आएगी पेश; जवानों को किया गया प्रशिक्षित
जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस का लहजा बदला नजर आएगा। अमूमन कड़क आवाज में बात करने वाले पुलिसकर्मी विदेशी मेहमानों के साथ आम दिल्लीवालों से भी तहजीब से पेश आएंगे। इसके लिए जवानों को बाकायदा प्रशिक्षित किया गया है। इसमें सलीके के साथ बोलचाल की भाषा बताई गई है। फिर भी, मौके पर तैनात पुलिसकर्मी को किसी मेहमान की भाषा समझ में नहीं आएगी तो वह तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेगा। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिसकर्मियों को इस बात का…
Read Moreवैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को लेकर रिपोर्ट में हैरान करने वाला दावा, किए गए बड़े खुलासे
प्यू रिसर्च सेंटर ने वैश्विक स्तर पर भारत के प्रभाव को लेकर एक अध्ययन किया। इससे हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, अध्ययनकर्ता यह पता लगाना चाहते थे कि जैसा कि भारतीयों को लगता है कि वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ा है, वैसा क्या सच में है। इससे सामने आया कि भारतीयों की तुलना में दुनिया में काफी कम लोग मानते हैं कि भारत का प्रभाव बढ़ा है। क्या वाकई में बढ़ा प्रभाव जानकारी के अनुसार, 68 फीसदी भारतीय वयस्कों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर…
Read Moreभाजपा महासचिवों के साथ जेपी नड्डा ने की बैठक, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों का लिया जायजा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ अपनी बैठक के दौरान, जेपी नड्डा ने मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चल रहीं तैयारियों की भी समीक्षा की और भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। नड्डा ने इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी…
Read Moreभारत का सोलर मिशन आदित्य एल1 लॉन्चिंग के लिए तैयार
भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य एल1 लॉन्चिंग के लिए तैयार है। बता दें कि आदित्य एल1 को आगामी शनिवार यानी दो सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। चार महीने के सफर के दौरान भारत का आदित्य एल1 मिशन 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर लैग्रेंजियन-1 पॉइंट पर पहुंचेगा। जहां से वह सूरज के अंतरिक्ष के मौसम पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करेगा। इसरो ने जारी की तस्वीरें – फोटो : सोशल मीडिया इसरो ने मंगलवार को आदित्य एल1 से लैस लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी57 की तस्वीरें साझा की। लॉन्च व्हीकल…
Read Moreभारतीय तटरक्षक बल की चीन के दूतावास ने की तारीफ, चीनी नागरिक की बचाई थी जान
चीन के दूतावास ने हाल ही में एक चीनी नागरिक को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए भारतीय तटरक्षक बलों की तारीफ की। दरअसल, 16 अगस्त यानी बुधवार को मुंबई के पास अरब सागर में एक विदेशी पोत पर सवार गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय से इलाज मिल सके, इसके लिए भारतीय तटरक्षक बल ने पूरी ताकत लगा दी थी। चीनी दूतावास ने यह कहा भारत में चीनी दूतावास ने कहा कि मुंबई के पास अरब सागर में एक चीनी नागरिक की समय पर चिकित्सा निकासी के लिए…
Read Moreदिल्ली में कमान बदलने को तैयार कांग्रेस, देहात के साथ पूर्वांचली नेताओं पर विचार, राहुल गांधी सक्रिय
कांग्रेस आलाकमान ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का कार्यकाल समाप्त होने पर उनके स्थान पर दूसरे नेता को नियुक्त किया जा सकता है। उनके स्थान पर दिल्ली देहात के साथ-साथ पूर्वांचल के नेताओं के नामों पर विचार हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाता हैं। इसके अलावा पूर्वांचलियों की भी संख्या अच्छी खासी है। ऐसे में कांग्रेस पैठ बनाने के लिए इनके बीच के किसी…
Read Moreपेट्रोल-डीजल की कीमतें जल्द घट सकती हैं, एक लाख करोड़ रुपये आवंटन की सरकार की योजना
महंगे पेट्रोल और डीजल से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। भोजन और ईंधन की लागत में वृद्धि को रोकने के लिए सरकार एक लाख करोड़ का आवंटन कर सकती है। विभिन्न मंत्रालयों के बजट से इस रकम को आवंटित करने की योजना पर विचार हो रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हफ्तों में इस पर निर्णय ले सकते हैं। इस योजना के तहत पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर कर को कम किया जा सकता है। साथ ही खाना पकाने के तेल और…
Read Moreकानपुर में नवविवाहिता के साथ बर्बरता, देखने-सुनने वाले भी हैरान
कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के मटियारा गांव में प्रेम विवाह के ढाई महीने बाद ही गुरुवार को विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने विवाहिता का शव फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम को रिपोर्ट आने पर हत्या की पुष्टि हो गई। उसके शरीर पर 20 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं। जूही नहरिया स्थित टायर मंडी…
Read Moreपरीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य, आदेश के साथ कुछ सुझाव भी जारी
दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों का स्कूल में उपस्थित होना जरूरी होगा। इसके लिए स्कूल शिक्षक बच्चे की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करेंगे। यदि बच्चे की उपस्थिति 75 फीसदी नहीं होगी तो वह परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। इस संबंध में दिल्ली के शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य है। शिक्षा निदेशक ने आदेश में कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त…
Read More