भारत मजबूत सशस्त्र बलों के जरिए 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत मजबूत सशस्त्र बलों के जरिए 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनना है तो उसे आधुनिक उपकरणों के साथ मजबूत सशस्त्र बलों की जरुरत है। यह बात देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं द्वारा वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए यह बात कही। राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में अपने 276वें वार्षिक दिवस समारोह के दौरान रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) की कई डिजिटल पहलों की शुरुआत करने के बाद यह…

Read More

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश-राजस्थान के दौरे पर, 26,000 करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश-राजस्थान के दौरे पर, 26,000 करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सोमवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह दोनों राज्यों को 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 10.45 बजे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। वहीं पीएम मोदी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ग्वालियर पहुंचेंगे जहां वह करीब 19,260 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी का ग्वालियर दौरा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और 5 अक्तूबर को…

Read More

देश में बेरोजगारी का आलम, एमबीए और इंजीनियर दे रहे क्लर्क की परीक्षा

देश में बेरोजगारी का आलम, एमबीए और इंजीनियर दे रहे क्लर्क की परीक्षा

बेरोजगारी को लेकर हुआ खुलासा सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक, 2016-17 और मार्च 2023 के बीच मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की नौकरियों में 31 फीसदी की गिरावट आई है। जनवरी-मार्च 2023 के नवीनतम आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण से पता चलता है कि शहरी क्षेत्रों में भी 50 फीसदी से कम श्रमिक वेतनभोगी हैं. भारत में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसमें छिपी हुई बेरोजगारी की स्थिति तो और भी ज्यादा चिंताजनक है। दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर अपनी बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी के…

Read More

चुनाव में भाजपा की नई रणनीति कारगर साबित होगी या झेलना पड़ेगा नाराज़गी का दंश

चुनाव में भाजपा की नई रणनीति कारगर साबित होगी या झेलना पड़ेगा नाराज़गी का दंश

भाजपा ने सभी तीन प्रमुख चुनावी राज्यों में अपने वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा दिया है। राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया को अब तक नेता नहीं घोषित किया गया है जिसके कारण उनकी पार्टी नेतृत्व से तनातनी चर्चा का विषय बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पार्टी में होने के बाद भी न तो चेहरा घोषित किए गए हैं और न ही उनकी भूमिका प्रभावी रह गई है। कुछ नेताओं ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उधर मध्य प्रदेश में…

Read More

संसदीय समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जेलों में सबसे ज्यादा होती है गांजे और सेलफोन की तस्करी

संसदीय समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जेलों में सबसे ज्यादा होती है गांजे और सेलफोन की तस्करी

गृह मंत्रालय की संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय जेलों में सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी होती है। संसदीय स्थायी समिति की 245वीं रिपोर्ट ‘जेल- हालात, सुधार और आधारभूत ढांचा’ में यह जानकारी दी गई है। संसदीय समिति ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ चर्चा के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। बीते दिनों जब संसद का विशेष सत्र आयोजित किया गया तो सत्र के अंतिम दिन यह रिपोर्ट सदन के दोनों सदनों में पेश की गई।…

Read More

चीन के साथ हमारे कभी नहीं रहे आसान रिश्ते, हमेशा समस्याएं ही रहीं : विदेश मंत्री जयशंकर

चीन के साथ हमारे कभी नहीं रहे आसान रिश्ते, हमेशा समस्याएं ही रहीं : विदेश मंत्री जयशंकर

भारत-चीन संबंधों पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि यह कभी भी आसान रिश्ता नहीं रहा है। इसमें हमेशा समस्याएं रही हैं। उन्होंने कहा कि 1975 के बाद से सीमा पर कभी भी कोई घातक सैन्य और युद्ध की घटना नहीं हुई। विदेश मंत्री ने कहा, चीन  के साथ व्यवहार करने का एक आनंद यह है कि वे आपको कभी नहीं बताते कि वे ऐसा क्यों करते हैं। यह कभी भी आसान रिश्ता नहीं रहा है। इसमें हमेशा समस्याएं रही  हैं। उन्होंने कहा कि भारत के…

Read More

नई योजना पर वैश्विक सहमति, 2030 तक दुनिया होगी टीबी मुक्त

नई योजना पर वैश्विक सहमति, 2030 तक दुनिया होगी टीबी मुक्त

साल 2030 तक दुनिया को टीबी मुक्त करने के लिए नई योजना पर दुनियाभर के देश सहमत हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च-स्तरीय बैठक में पारित राजनीतिक घोषणापत्र में अगले पांच वर्षों की कार्य योजना तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर से इस बीमारी के दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में समग्र रूप से तेजी लाना है। घोषणापत्र में टीबी (तपेदिक) की रोकथाम व देखभाल सेवाओं को 90 फीसदी लोगों तक पहुंचाने और जो मरीज इस बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें इससे उबरने…

Read More

भाजपा ने चुनावी रणनीति में किया बदलाव, चुनाव से पहले नहीं पेश करेगी मुख्यमंत्री का चेहरा

भाजपा ने चुनावी रणनीति में किया बदलाव, चुनाव से पहले नहीं पेश करेगी मुख्यमंत्री का चेहरा

आगामी लोकसभा चुनाव के फाइनल से पहले का सेमीफाइनल मुकाबला माने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं करेगी। मध्यप्रदेश में इस आशय का संकेत देने के बाद पार्टी ने दूसरे चुनावी राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। इन सभी राज्यों में इसी साल चुनाव होने हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि साल 2014 में भाजपा में मोदी युग की शुरुआत के बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी को सामूहिक…

Read More

G-20 समिट के दौरान चीन के डेलिगेशन के बैग में संदिग्ध उपकरण, 12 घंटे बाद संदिग्ध बैग चीनी दूतावास भेज दिया गया

G-20 समिट के दौरान चीन के डेलिगेशन के बैग में संदिग्ध उपकरण, 12 घंटे बाद संदिग्ध बैग चीनी दूतावास भेज दिया गया

भारत में नौ और दस सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता नई दिल्ली में पहुंचे थे। इनमें चीन का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। इन नेताओं के रुकने से लेकर खाने-पीने तक के लिए बढ़-चढ़कर तैयारियां की गई थीं। इसी को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली के जिस पांच सितारा होटल में चीनी प्रतिनिधिमंडल रुका था, उसे स्थिति संभालने में कई परेशानी…

Read More

संसद के विशेष सत्र को लेकर बनेगी रणनीति, खरगे ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक

संसद के विशेष सत्र को लेकर बनेगी रणनीति, खरगे ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक

संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पांच सितंबर को अहम बैठक बुलाई है। बैठक में विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों को बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विपक्षी दल 18 से 22 सितंबर तक होने वाले आगामी विशेष सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे। बैठक खरगे ने राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर बुलाई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने…

Read More