गृह मंत्रालय की संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय जेलों में सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी होती है। संसदीय स्थायी समिति की 245वीं रिपोर्ट ‘जेल- हालात, सुधार और आधारभूत ढांचा’ में यह जानकारी दी गई है। संसदीय समिति ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ चर्चा के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। बीते दिनों जब संसद का विशेष सत्र आयोजित किया गया तो सत्र के अंतिम दिन यह रिपोर्ट सदन के दोनों सदनों में पेश की गई।…
Read MoreCategory: Delhi
चीन के साथ हमारे कभी नहीं रहे आसान रिश्ते, हमेशा समस्याएं ही रहीं : विदेश मंत्री जयशंकर
भारत-चीन संबंधों पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि यह कभी भी आसान रिश्ता नहीं रहा है। इसमें हमेशा समस्याएं रही हैं। उन्होंने कहा कि 1975 के बाद से सीमा पर कभी भी कोई घातक सैन्य और युद्ध की घटना नहीं हुई। विदेश मंत्री ने कहा, चीन के साथ व्यवहार करने का एक आनंद यह है कि वे आपको कभी नहीं बताते कि वे ऐसा क्यों करते हैं। यह कभी भी आसान रिश्ता नहीं रहा है। इसमें हमेशा समस्याएं रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत के…
Read Moreनई योजना पर वैश्विक सहमति, 2030 तक दुनिया होगी टीबी मुक्त
साल 2030 तक दुनिया को टीबी मुक्त करने के लिए नई योजना पर दुनियाभर के देश सहमत हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च-स्तरीय बैठक में पारित राजनीतिक घोषणापत्र में अगले पांच वर्षों की कार्य योजना तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर से इस बीमारी के दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में समग्र रूप से तेजी लाना है। घोषणापत्र में टीबी (तपेदिक) की रोकथाम व देखभाल सेवाओं को 90 फीसदी लोगों तक पहुंचाने और जो मरीज इस बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें इससे उबरने…
Read Moreभाजपा ने चुनावी रणनीति में किया बदलाव, चुनाव से पहले नहीं पेश करेगी मुख्यमंत्री का चेहरा
आगामी लोकसभा चुनाव के फाइनल से पहले का सेमीफाइनल मुकाबला माने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं करेगी। मध्यप्रदेश में इस आशय का संकेत देने के बाद पार्टी ने दूसरे चुनावी राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। इन सभी राज्यों में इसी साल चुनाव होने हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि साल 2014 में भाजपा में मोदी युग की शुरुआत के बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी को सामूहिक…
Read MoreG-20 समिट के दौरान चीन के डेलिगेशन के बैग में संदिग्ध उपकरण, 12 घंटे बाद संदिग्ध बैग चीनी दूतावास भेज दिया गया
भारत में नौ और दस सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता नई दिल्ली में पहुंचे थे। इनमें चीन का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। इन नेताओं के रुकने से लेकर खाने-पीने तक के लिए बढ़-चढ़कर तैयारियां की गई थीं। इसी को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली के जिस पांच सितारा होटल में चीनी प्रतिनिधिमंडल रुका था, उसे स्थिति संभालने में कई परेशानी…
Read Moreसंसद के विशेष सत्र को लेकर बनेगी रणनीति, खरगे ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक
संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पांच सितंबर को अहम बैठक बुलाई है। बैठक में विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों को बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विपक्षी दल 18 से 22 सितंबर तक होने वाले आगामी विशेष सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे। बैठक खरगे ने राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर बुलाई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने…
Read Moreमहिला की दहेज उत्पीड़न की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, प्रतिशोध की भावना आई सामने
सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला द्वारा अपने ससुराल वालों के खिलाफ दायर दहेज उत्पीड़न के मामले को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह “स्पष्ट रूप से प्रतिशोध लेना चाहती थी” और आपराधिक कार्यवाही जारी रखने की अनुमति देने से स्पष्ट रूप से अन्याय होगा। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि तथ्यों और परिस्थितियों की समग्रता को देखते हुए यह सुविचारित राय है कि अपने ससुराल वालों के खिलाफ महिला के आरोप पूरी तरह से असंतोषजनक हैं और प्रथम दृष्टया…
Read Moreपुलिस का बदलेगा लहजा, तहजीब से आएगी पेश; जवानों को किया गया प्रशिक्षित
जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस का लहजा बदला नजर आएगा। अमूमन कड़क आवाज में बात करने वाले पुलिसकर्मी विदेशी मेहमानों के साथ आम दिल्लीवालों से भी तहजीब से पेश आएंगे। इसके लिए जवानों को बाकायदा प्रशिक्षित किया गया है। इसमें सलीके के साथ बोलचाल की भाषा बताई गई है। फिर भी, मौके पर तैनात पुलिसकर्मी को किसी मेहमान की भाषा समझ में नहीं आएगी तो वह तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेगा। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिसकर्मियों को इस बात का…
Read Moreवैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को लेकर रिपोर्ट में हैरान करने वाला दावा, किए गए बड़े खुलासे
प्यू रिसर्च सेंटर ने वैश्विक स्तर पर भारत के प्रभाव को लेकर एक अध्ययन किया। इससे हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, अध्ययनकर्ता यह पता लगाना चाहते थे कि जैसा कि भारतीयों को लगता है कि वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ा है, वैसा क्या सच में है। इससे सामने आया कि भारतीयों की तुलना में दुनिया में काफी कम लोग मानते हैं कि भारत का प्रभाव बढ़ा है। क्या वाकई में बढ़ा प्रभाव जानकारी के अनुसार, 68 फीसदी भारतीय वयस्कों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर…
Read Moreभाजपा महासचिवों के साथ जेपी नड्डा ने की बैठक, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों का लिया जायजा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ अपनी बैठक के दौरान, जेपी नड्डा ने मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चल रहीं तैयारियों की भी समीक्षा की और भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। नड्डा ने इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी…
Read More