डीयू में अशक्त छात्रों की पढ़ाई भी हाईटेक

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में अशक्त छात्रों की पढ़ाई और भी हाईटेक होने वाली है। इन छात्रों को ऐसे सॉफ्टवेयर के जरिये पढ़ाया जाएगा जिससे वह अपने विषयों की बारीकियों को आसानी से समझ सकें। इसके लिए डीयू प्रशासन ने प्रत्येक कॉलेज को मैथ रीड, मैथ एमएल, वर्चुअल पेंसिल, मैथ प्लेयर और टेलर फ्रेम विद अर्थमैटिक खरीदने को कहा है। डीयू में अशक्त छात्रों (पीडब्लूडी – पर्सन विद डिसएबिलिट) के लिए चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई आसान होने जा रही है। खासकर गणित की पढ़ाई के लिए सॉफ्टवेयर का…

Read More

नहर में डूब रही महिला की सिपाही ने बचाई जान

नई दिल्ली। आगरा नहर में डूब रही महिला को एक बहादुर सिपाही ने जान पर खेलकर बचा लिया। पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को पुरस्कृत करने का फैसला किया है। पुलिस उपायुक्त पी करुणाकरण ने बताया कि, सिपाही राजेश 6 अगस्त को मीठापुर चौक पिकेट पर तैनात था। सुबह आठ बजे एक शख्स ने उसे बताया कि एक महिला आगरा नहर में गिर गई है। यह सुनते ही राजेश तुरंत भागकर उस जगह पर पहुंचा और वर्दी सहित नहर में छलांग लगा दी और महिला को डूबने से बचा लिया। महिला…

Read More

परेड की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते 15 अगस्त को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री भी नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कैफियत एक्सप्रेस साहिबाबाद प्लेटफॉर्म पर, पद्मावत शाहदरा पर, खुर्जा-दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू साहिबाबाद पर, शामली-दिल्ली डीएमयू ट्रेन नौली स्टेशन पर, कालका-हावड़ा मेल व अवध असम एक्सप्रेस परेड समाप्त होने तक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रुककर चलेंगी। इसके साथ ही देहरादून-दिल्ली सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-सराय रोहिल्ला रूट पर चलेगी। सोनीपत-दिल्ली-साहिबाबाद ईएमयू ट्रेन सब्जी मंडी-दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद रूट से…

Read More

कहीं शीला दीक्षित के सामने किरण खेर तो नहीं

नई दिल्ली। भाजपा की रैली में फिल्म अभिनेत्री किरण खेर की मौजूदगी से राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। भाजपा नेता संकेत दे चुके हैं कि उनकी राजधानी में कुछ सेलिब्रेटी उतारने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मुकाबले का कद्दावर नेता भी प्रदेश भाजपा में नहीं है। फिर आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल भी यहीं से मैदान में हैं। चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री के सामने भाजपा किरण खेर पर दांव खेल सकती है। पिछले दो चुनावों में भाजपा ने पूनम आजाद और विजय जौली को…

Read More

शादी करना पड़ा मंहगा, मां ने किया बेटे पर चाकू से हमला

नई दिल्ली में मां की मर्जी के खिलाफ शादी करना बेटे को महंगा पड़ गया। नाराज मां ने अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। यही नहीं जब पिता ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई हो गई। युवक के दो और भाइयों ने भी मां का साथ दिया। घायल युवक को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भर्ती कराया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीबीटी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी मां समेत उसके…

Read More

डूसू चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन चुनाव में नामांकन से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। छात्र संगठन अपनी उपलिब्धयों को गिनाने के बजाय दूसरों की खामियों को गिनाने में लग गए हैं। जीतने की आस लगाए एबीवीपी सुरक्षित कैंपस, शिक्षकों की नियुक्ति और नए कॉलेज खोलने के मुद्दे को लेकर मैदान में उतरेगी। एबीवीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि किस तरह से एनएसयूआई महज वादा करती आई है। संगठन ने आरोप लगाया कि सत्ता में रहने केबावजूद एनएसयूआई ने छात्रों के हित के लिए…

Read More

खेमका को हुड्डा के सामने चुनाव लड़ने का न्योता

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा की निलंबित आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा कैडर के आईएएस अशोक खेमका को राजनीति में आने में न्योता दिया है। पार्टी ने उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ने की सलाह दी है। आम आदमी पार्टी की दलील है कि दुर्गा शक्ति नागपाल और अशोक खेमका जिस व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं, वह उनके साथ नहीं है। पार्टी ने कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ रिपोर्ट देने के बाद उन्हें थोड़ी…

Read More

पाक में ही छिपा बैठा है दाऊद

नई दिल्ली। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष दूत शहरयार खान ने पलटी मारते हुए भले ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के यूएई जाने की बात कही हो, मगर रॉ और दिल्ली पुलिस ने एक बार दावा किया है कि दाऊद पाकिस्तान में ही छिपा हुआ है। रॉ के इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस ने आखिरी बार मई महीने में दाऊद के फोन को इंटरसेप्ट किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को ऐसे इनपुट्स मिले हैं जिनसे सिद्ध होता है कि दाऊद पाकिस्तान में ही है। सबसे बड़ा…

Read More

भाजपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला फूं का

टनकपुर। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसकर पांच भारतीय जाबांज सैनिकों की हत्या से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृस्पतिवार को यहां पाकिस्तान और केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के प्रति नरम रूख पर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की। कहा कि पाकिस्तान हमारी जमी दुस्साहस दिखा रहा है और सरकार चुप बैठी है। पाकिस्तान को समय रहते माकूल जवाब दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मंडल अध्यक्ष शिवराज चंद, हेमा जोशी, कमल पंत, विनोद वर्मा, जसोद सिंह, महेश जोशी, मुकेश…

Read More

चांद दिखा, ईद आज

नई दिल्ली। एक माह चले पवित्र रमजान के बाद बृहस्पतिवार शाम आखिर ईद का चांद नजर आ गया। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी शाही मस्जिद के इमामों ने देश भर में चांद देखे जाने की तस्दीक कर दी। दिल्ली-एनसीआर में अलबत्ता बादलों की लुका-छुपी के बीच चांद नहीं देखा गया। चांद की खबर मिलते ही लोगों ने एक दूसरे का गले लगकर बधाई दी। बच्चे खासे उत्साहित नजर आए। लोग ईद की खरीदारी में मशगूल हो गए। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि…

Read More