जिगर के टुकड़े को 40 हजार में बेचा

नई दिल्ली में युवा प्रेमी संग प्यार की पींगें पढ़ने वाली एक महिला द्वारा अपने जिगर के टुकड़े को 40 हजार रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम की उम्र महज 40 दिन है। हालांकि आरोपी मां ने पहले गरीबी के कारण बच्चे को बेचने की बात कही थी। लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद महिला ने मामले का खुलासा किया है। दक्षिण जिले की वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बच्चे की मां और खरीदार महिला को गिरफ्तार कर लिया है। � पुलिस अधिकारियों के अनुसार,…

Read More

डूसू चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन चुनाव में नामांकन से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। छात्र संगठन अपनी उपलिब्धयों को गिनाने के बजाय दूसरों की खामियों को गिनाने में लग गए हैं। जीतने की आस लगाए एबीवीपी सुरक्षित कैंपस, शिक्षकों की नियुक्ति और नए कॉलेज खोलने के मुद्दे को लेकर मैदान में उतरेगी। एबीवीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि किस तरह से एनएसयूआई महज वादा करती आई है। संगठन ने आरोप लगाया कि सत्ता में रहने केबावजूद एनएसयूआई ने छात्रों के हित के लिए…

Read More

दूसरे दिन भी पिंजरे में कैद नहीं हो सका तेंदुआ

रानीखेत। आबकारी मुहल्ले में तेंदुए का खौफ कम नहीं हुआ है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में वह दूसरे दिन भी कैद नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह भी उसे नाले के आसपास विचरण करते देखा है। धोबी मुहल्ला और उसके निचले हिस्से में भी तेंदुए के घूमने की सूचना है। बरसात के मौसम में आबकारी सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। जिस कारण जंगली जानवर सक्रिय हो रहे हैं। रविवार शाम आबकारी मुहल्ले में तेंदुआ घुसने की खबर से स्थानीय लोगों…

Read More

बाइकर्स के हुड़दंग पर हाईकोर्ट गंभीर

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने राजधानी में बाइकर्स के हुड़दंग को गंभीरता से लिया है। अदालत ने केंद्र, दिल्ली सरकार व पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर इन बाइकर्स के खिलाफ उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बीडी अहमद व न्यायमूर्ति विभु बाखरू की खंडपीठ ने कहा कि, यह काफी गंभीर मामला है। अदालत ने तीनों पक्षों को 23 अक्तूबर तक यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि स्टंट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान…

Read More

बाजार गुलजार, चांद दिखने का इंतजार

नई दिल्ली। ईद की खरीदारी को लेकर राजधानी के बाजारों में बुधवार शाम खूब रौनक रही। जामा मस्जिद, सीलमपुर, निजामुद्दीन और जामिया नगर के तमाम बाजार गुलजार रहे। बच्चे अपने परिजनों के साथ बाजार में काफी उत्साहित दिखाई दिए। जगह-जगह पर लोग टोपी, कुर्ते, सेवईयां और ड्राईफ्रूट खरीदते दिखे। सभी लोग बेसब्री से चांद दिखने का इंतजार कर रहे हैं। चांद दिखने के बाद शुक्रवार या शनिवार को ईद मनाई जाएगी। जामा मस्जिद इलाके के बाजार तो पिछले एक माह से गुलजार हैं। पूरे रमजान राजधानी और दिल्ली-एनसीआर के रहने…

Read More

जापानी को ठगने वाले तीन दबोचे गए

नई दिल्ली। नई दिल्ली पुलिस जिला पुलिस ने जापानी नागरिक को बंधक बनाकर उसके साथ ठगी करने में लगे हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आर्टिफिशियल ज्वेलरी और 41 हजार रुपये मिले हैं। नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए स्पेशल सेल की मदद ली गई थी। आरोपी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं। आरोपियों के नाम जयपुर निवासी रिषिराज व पंकज शर्मा और दिल्ली निवासी प्रवीण है। आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं…

Read More

छात्र संगठनों ने कक्षाओं का कराया बहिष्कार

नई दिल्ली। दिल्ली विवि में छात्र संघ चुनावों को लेकर हलचल शुरू हो गई है। संगठनों ने छात्रों को लुभाने के लिए अपने-अपने तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। वामपंथी संगठनों ने भी छात्रों को लुभाने की ऐसी ही कोशिश की जब उन्होंने एफवाईयूपी (चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम) के विरोध में कक्षाओं का बहिष्कार कराकर कैंपस में जोरदार प्रदर्शन किया। आइसा, एसएफआई, एआईडीएसओ, क्रांतिकारी युवा संगठन के नेतृत्व में छात्र एफवाईयूपी के विरोध में सड़कों पर उतरे। नार्थ कैंपस में रैली निकालते हुए छात्रा मार्ग जाम करके बैठ गए। संगठनों…

Read More

आसमानी बिजली गिरने से युवक की मौत

नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में मंगलवार शाम सड़क पर जा रहे युवक पर आसमानी बिजली गिर गई। पास से गुजर रहे तीन-चार लोग भी मामूली रूप से जख्मी हो गए । घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बाकी लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त अवधेश यादव (35) के रूप में हुई है। अवधेश अपने परिवार के साथ जीडी कालोनी, न्यू अशोक नगर इलाके में रहता था। इसके परिवार में…

Read More

मॉल की 12 वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान

नई दिल्ली। जनकपुरी स्थित वेस्ट एंड मॉल की 12वीं मंजिल से बुधवार सुबह एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती नीचे खड़े मॉल की सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी पर जा गिरी। घटना में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है। युवती के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवती की पहचान रोहिणी सेक्टर-3 निवासी चंचल शर्मा (24) के रूप…

Read More

सामने आई भाजपा पार्षदों की दोहरी नीति

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 152 नारायणा के निर्दलीय पार्षद की सदस्यता रद्द करने के मसले में सत्तारूढ़ भाजपा फंस गई है। तीन माह तक सदन की बैठकों में नहीं आने पर भाजपा पार्षदों ने दिसंबर में उनकी सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की थी, लेकिन अब उसके भाजपा में शामिल होने पर वे चुप्पी साध गए। डीएमसी एक्ट के तहत तीन माह तक सदन की बैठक में बिना सूचना दिए गैर हाजिर होने पर पार्षद की सदस्यता रद्द करने का प्रावधान है। वार्ड नंबर 152…

Read More