पार्क में बैलून फटा, आठ बच्चे घायल

नई दिल्ली में कालिंदीकुंज स्थित वाटर एम्यूजिंग पार्क दिल्ली राइड्स में सोमवार दोपहर मिक्की माउस बैलून फटने से आठ बच्चे घायल हो गए। उन्हें पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन बच्चों-रितिक, कार्तिक और अभिनव की हालत गंभीर बताई गई है। सभी बच्चे वेस्ट गोरखपार्क एक्सटेंशन स्थित नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। जामिया नगर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करुणाकरन ने बताया कि सोमवार दोपहर स्कूल के करीब…

Read More

इंसानों से मच्छरों को हो रहा है डेंगू!

आपको जान कर ताज्जुब होगा कि डेंगू मरीजों से भी एडीज मच्छर में डेंगू का वायरस आ रहा है। दरअसल, सभी एडीज मच्छरों में डेंगू का लार्वा नहीं होता, लेकिन यदि डेंगू के मरीज को बिना वायरस वाला एडीज मच्छर काट ले तो उसमें भी इसके वायरस आ जाते हैं। इसके बाद यदि वह मच्छर किसी को काटता है तो उसे डेंगू हो जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि सभी एडीज मच्छरों में डेंगू का लार्वा नहीं होता है। इन दिनों ये मच्छर डेंगू के लिए कैरियर का काम कर…

Read More

हैदरपुर में बनेगा फाइव स्टार अस्पताल

उत्तरी दिल्ली के हैदरपुर में पांच सितारा सुविधाओं से लैस अस्पताल बनेगा। एम्स के पैटर्न पर बनाए जाने वाले इस अस्पताल में सभी बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। � उत्तरी दिल्ली नगर निगम करीब छह सौ करोड़ रुपये की लागत से यह अस्पताल बनाएगा। इसका निर्माण वित्तीय वर्ष 2017-18 तक करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को स्थाई समिति ने अस्पताल के निर्माण की योजना को हरी झंडी दे दी। स्थाई समिति की बैठक में योजना प्रस्तुत करते हुए अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) मयंक शर्मा ने बताया कि…

Read More

स्कूटी टच हुई तो कार से घसीटा

नई दिल्ली में जीटीबी एन्क्लेव इलाके में कार सवार दो युवकों ने एक शख्स को उसकी स्कूटी के साथ घसीटा। विरोध करने पर युवकों ने रॉड से उनका सिर फोड़ दिया। बताया गया है कि स्कूटी कार से टच हो गई थी। इससे नाराज युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल शख्स को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस के मुताबिक झिलमिल इलाके में रहने वाले दिनेश शर्मा (55) की विवेक विहार में कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार शाम…

Read More

वेश्यावृत्ति कराने वाली महिला को दस साल कैद

मानव तस्करी लगातार बढ़ रही और पुलिस को इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। यह टिप्पणी विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने वेश्यावृत्ति कराने के मामले में दोषी महिला को दस साल कैद की सजा सुनाते हुए की। अदालत ने महिला को पीड़िता को बंधक बनाने और वेश्यावृत्ति में धकेलने का दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने दोषी महिला पदमा को दस साल कैद के अलावा दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि पीड़िता को मुआवजे के तौर…

Read More

फैशन डिजाइनर से दुष्कर्म, इंजीनियर गिरफ्तार

नई दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव में शनिवार रात एक इंजीनियर ने फैशन डिजाइनर को शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। रविवार सुबह करोलबाग निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। � पुलिस के मुताबिक मूल रूप से भागलपुर (बिहार) की रहने वाली 23 वर्षीय मारिया (बदला हुआ नाम) वसंतकुंज में अपने दोस्त परमवीर के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती है। मारिया पेशे से फैशन डिजाइनर है। पिछले दिनों मारिया की पहचान मल्टी…

Read More

मुस्तफाबाद में चली गोलियां, दो की मौत

नई दिल्ली के गोकलपुरी थानाक्षेत्र के मुस्तफाबाद में अज्ञात बाइकर्स ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोलियों के शिकार चार युवक हुए। घायलों को स्थानीय लोग व पीसीआर कर्मी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात मुस्तफाबाद 33 फुटा रोड पर गोलियां चलने से कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस में हड़कंप मच गया जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस को…

Read More

अपह्त छात्र संदिग्ध हालात में घर पहुंचा

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का अपह्त बेटा बृहस्पतिवार रात साढ़े ग्यारह बजे संदिग्ध हालात में घर आ गया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस समय छात्र घर आया, उस समय वह नशे की हालत में था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र की सेंट्रो कार आश्रम चौक के पास मिली। अपहरणकर्ताओं ने एक छात्र के परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। जामिया नगर थाना पुलिस पीड़ित छात्र से पूछताछ कर मामले का खुलासा करने में जुटी है। �पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एमसीडी…

Read More

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के आतंकियों व आतंकी संगठनों के साथ बने नए समीकरण से भारत में आतंकी हमलों की आशंका बढ़ गई है। अब तक भटकल बंधुओं के चलते कई आतंकी आईएसआई से दूरी बनाए हुए थे लेकिन आईएसआई द्वारा भटकल बंधुओं को साइड लाइन किए जाने से स्थिति बदल गई है। भारत के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस के आला पुलिस अधिकारियों का कहना है अब कई बड़े आतंकी आईएसआई से जुड़ गए हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में बड़े आतंकी हमले…

Read More

सुरक्षा प्रदर्शनी में देशी उपकरणों की धूम

नई दिल्ली में मेड इन इंडिया थीम पर चल रही भारतीय अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा प्रदर्शनी में देशी उपकरणों की धूम है। � इसके लिए प्रगति मैदान में अलग से एक स्टॉल लगाया है। यहां दर्जनों उपकरणों का प्रदर्शन किया है। वहीं, आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से सुरक्षा उद्योग के कारोबारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। देश में सुरक्षा उद्योग का कारोबार करीब 1500 करोड़ रुपये का सालाना है। इसमें से 80 फीसदी उपकरणों के लिए विदेशी बाजारों पर हमारी निर्भरता है। जबकि 20 फीसदी ही देशी बाजार से आपूर्ति हो…

Read More