रामलीला मैदान में बैठेगी ‘आप’ की कैबिनेट

लोकपाल बिल के गर्भ से निकली आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सरकार बनने के बाद पहला काम लोकायुक्त कानून बनाना होगा। इसके लिए विशेष सत्र नई दिल्ली के रामलीला मैदान में बुलाया जाएगा। यहां दिल्लीवासियों के बीच कानून पास होगा। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मीडिया के सामने कहा कि नई सरकार का गठन 15 दिसंबर तक हो जाएगा। इसके बाद 29 दिसंबर विधानसभा को सत्र बुलाया जाएगा। तारीख के बारे में अरविंद की दलील थी कि यह…

Read More

नेहरू बाल चिकित्सालय में भी हड़ताल

नई दिल्ली ‌स्थित अंबेडकर अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का मुद्दा अभी सुलझा भी नहीं था कि चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। डाक्टरों की हड़ताल के चलते शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक मरीज बेहाल रहे। हालांकि शाम को सुरक्षा की मांग पूरी होने पर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली। जानकारी के मुताबिक गीता कालोनी स्थित चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में शुक्रवार रात को आपातकालीन विभाग में सीलमपुर का परिवार अपने छह महीने के बच्चे को लेकर पहुंचा था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर…

Read More

‘आप’ के तीन प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान

नई दिल्ली में उम्मीदवारों का नाम तय करने के आखिरी चरण में आम आदमी पार्टी में नाम वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कृष्णा नगर के बाद अब पालम, तिमारपुर और सीलमपुर के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। सूत्र इसकी वजह जहां प्रत्याशियों का खराब प्रदर्शन बता रहे हैं, वहीं पार्टी का कहना है कि उम्मीदवारों ने अपनी मर्जी से नाम वापस लिया है। इन सीटों पर नए उम्मीदवारों का नाम राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी। दरअसल, हर दस दिन में पार्टी के…

Read More

केवीएस का अवकाश कैलेंडर जारी

नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मुकाबले शरद अवकाश ज्यादा मिलेंगे। जहां सरकारी स्कूलों में शरद कालीन छुट्टियों के दिन कम हो गए हैं वहीं केवीएस में कोई कटौती नहीं की गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने वर्ष 2014-15 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के मुताबिक, जम्मू, चंडीगढ़, देहरादून, सिरसा, दिल्ली, आगरा, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, गुवाहाटी, सिलचर, तिनसुकिया, लखनऊ, वाराणसी, रांची और पटना क्षेत्र में (वर्ष 2014-15) गर्मी की छुट्टी 14 मई से 22 जून तक रहेगी।…

Read More

जयपुर की तर्ज पर दौड़ेगी ग्रेटर नोएडा में मेट्रो

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो रेल जयपुर की तर्ज पर दौड़ेगी। वहां डीएमआरसी ने 18 सितंबर को 9.25 किमी का निर्माण शिलान्यास के बाद ढाई साल में पूरा किया है। इसमें एक साल परिचालन और रखरखाव भी शामिल है। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा के मामले में डीएमआरसी निर्माण के बाद पांच साल एक निश्चित फीस पर परिचालन व रखरखाव करेगी। हालांकि ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल 2018 से पहले मिलने की संभावना नहीं है। यूपी कैबिनेट ने जिस 29.7 किमी के प्रोजेक्ट को मंजूरी…

Read More

डीयू में छात्रा का एमएमएस बनाया

नई दिल्ली के दिल्ली विश्वविद्यालय में एमएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने एक युवक पर उसका एमएमएस बनाने का आरोप लगाया है। मौरिस नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 354 सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, डीयू प्रशासन ने इस मामले में साफ कर दिया है कि यदि आरोपी डीयू का निकला तो कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इसमें तीन युवक शामिल हैं। मामला बृहस्पतिवार दोपहर…

Read More

तीन दिन में 433 नए मरीज

नई दिल्ली में तीन-चार दिन पहले हुई बारिश का असर दिखा और तीन दिनों में ही डेंगू के 433 नए मामले सामने आ गए। यह सरकारी आंकड़ा है, वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा होगी। इस दौरान रोहिणी जोन से ज्यादा मरीजों की संख्या शाहदरा दक्षिण जोन में दर्ज की गई। अभी तक रोहिणी जोन में सबसे अधिक डेंगू मरीजों की पुष्टि हो रही थी। कुल डेंगू मरीजों की संख्या 2557 तक पहुंच गई है। एमसीडी के अनुसार अभी तक डेंगू से तीन मौत हुई हैं। दिल्ली नगर निगम की ओर…

Read More

कसीनो की तर्ज पर चल रहा था जुए का अड्डा

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक (जीके1) में गोवा की तर्ज पर कैसिनो जैसे हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का पर्दाफाश हुआ है। जीके थाना पुलिस ने आठ करोड़पति व्यवसायी व सीए को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3.17 लाख रुपये नकद, 26.3 लाख रुपये की कीमत के टोकन (प्लास्टिक के कोइंस) और 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के यूएस डॉलर टोकन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस सुपर पॉश इलाके की कोठी में कैसिनो गैबलिंग चल रहा था…

Read More

कोटला मैदान में चैंपियंस लीग के मैच, इधर आने से बचें

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 2, 5 और 6 अक्तूबर को आईसीसी चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। टी-20 के कुल चार मैच डे/नाइट होंगे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि जो लोग मैच देखना नहीं चाहते हैं, वे स्टेडियम की तरफ आने से बचें। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने बताया कि दो अक्तूबर को पहला मैच पर्थ स्कोरचेयर्स और मुंबई इंडियन के बीच शाम 4 बजे से रात 7:30 बजे तक खेला जाएगा। 2 अक्तूबर को ही दूसरा…

Read More

ज्वेलर के बेटे ने की खुदकुशी

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में नामी ज्वेलर के बेटे ने रविवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय ज्वेलर का परिवार गुड़गांव गया हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। न्यू फ्रेंडस कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ज्वेलर राकेश मक्कड़ ईस्ट न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी सूर्या होटल के सामने मानिकचंद के नाम से…

Read More