उत्तरप्रदेश और बिहार की पुलिस इलाके को लेकर आपस में लड़ती रहीं और पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोपी सीआईएसएफ का जवान कोर्ट से छूट गया। दिल्ली पुलिस के आग्रह पर आरोपी को दो बार न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दिल्ली पुलिस ने जवान की गिरफ्तारी की जानकारी यूपी व बिहार पुलिस को दी थी लेकिन दोनों राज्यों की पुलिस ने इलाका नहीं होने का हवाला देकर आरोपी की कस्टडी लेने से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकेत कोर्ट ने यूपी व बिहार…
Read MoreCategory: Delhi
डिजाइनर ड्रेसों में दिखी वूमेन पर्सनेलिटी की झलक
हर रंग कुछ कहता है। रंगों के इस्तेमाल से किसी का व्यक्तित्व निखर कर सामने आता है। नई दिल्ली में शनिवार को विल्स इंडिया फैशन वीक में डिजाइनरों ने अपने रंगों के प्रयोग से यही बताने की कोशिश की। योगेश चौधरी के कलेक्शन शो के साथ वीक के चौथे दिन का आगाज हुआ। योगेश ने कलेक्शन में हर वर्ग की महिलाओं के लिए ड्रेस लेकर आए। उनके रंगों का प्रयोग से महिलाओं के फ्लर्टीनेस पर्सनेलिटी को बताने की कोशिश की। शनिवार को कुल आठ शो आयोजित हुए। जिसमें कुल 16…
Read More31 अक्तूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
देश भर में सेंट्रल टीचर एलिजबेलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक चलेगी। आवेदन के बाद उम्मीदवार कन्फॉर्मेशन पेज सीबीएसई को सात नवंबर तक भेज सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को www.cbse.nic.in or www.ctet.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। सीबीएसई ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 फरवरी 2014 को होगी। इस बार भी पेपर-एक और पेपर-दो के लिए ढाई घंटे का समय ही मिलेगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी विवरण देने…
Read Moreभाजपा में विधायकों को टिकट मसले पर कलह शुरू
दिल्ली प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री का नाम तय करने की तरह वर्तमान विधायक को चुनावी दंगल में उतारने के मामले में कलह शुरू हो गई है। प्रदेश इकाई ने सभी विधायकों को टिकट देने के विरोध सुर उठाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल ने विस में प्रतिपक्ष के नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के मौजूदा विधायकों के टिकट नहीं काटने की मांग को मानने से सिरे से नकार दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि जो प्रदेश प्रभारी नितिन गडकरी ने तय किया…
Read Moreहाईकोर्ट ने दिए गाने से आपत्तिजक शब्द हटाने का निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉस फिल्म में हनी सिंह द्वारा गाए गए गाने से आपत्तिजनक शब्दों को हटाने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि आपत्तिजनक शब्द हटाए बिना फिल्म रिलीज न की जाए। इसके बाद फिल्म निर्देशक ने आपत्तिजनक शब्द के स्थान पर कांच टूटने की आवाज भरने का आश्वासन दिया है। मुख्य न्यायाधीश एनवी रामन व न्यायमूर्ति मनमोहन की खंडपीठ ने फिल्म डायरेक्टर के इस आश्वासन के बाद यह निर्देश दिया। फिल्म डायरेक्टर में ने कहा था कि गाने से आपत्तिजनक शब्दों को हटा दिया जाएगा। खंडपीठ ने…
Read Moreबसपा सम्मेलन में चले लाठी डंडे
दिल्ली विधानसभा गोकलपुरी से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक का टिकट काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राम अचल राजभर की मौजूदगी में बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मलेन में विधायक समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान हाथापाई हुई और लाठी-डंडे भी चले। नौबत यहां तक पहुंच गई कि वरिष्ठ नेताओं को आयोजन स्थल के पिछले दरवाजे से निकलना पड़ा। विधायक समर्थकों ने तीन करोड़ रुपये में टिकट बेचने का अरोप लगाया है। वहीं, प्रदेश प्रभारी एमएल तोमर ने नीतियों…
Read Moreन्यूजीलैंड की महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी
न्यूजीलैंड निवासी तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया है। विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने आरोपी व पीड़िता के बीच बने संबंध को सहमति पूर्ण बताया है। अदालत ने कहा कि पीड़िता अपनी मर्जी से आरोपी के साथ गई थी, क्योंकि वह आरोपी से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। द्वारका स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने आरोपी राम नरेंद्र शर्मा निवासी द्वारका को दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोपों से यह कहते हुए बरी कर दिया कि पीड़िता ने…
Read Moreगोयल के संवाददाता सम्मेलन में नहीं पहुंचे मनोज तिवारी
भोजपुरी गायक मनोज तिवारी पिछले दिनों भाजपा में तो शामिल हो गए, लेकिन शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शिरकत नहीं कर कई प्रश्न खड़े कर गए। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि तिवारी कहीं जल्दबाजी में तो पार्टी में शामिल नहीं हो गए। चर्चा यह भी है कि संवाददाता सम्मेलन तो पूर्वांचली विषय को लेकर आयोजित था, लेकिन इसमें न तो दिल्ली के सह प्रभारी आरके सिन्हा को बुलाया गया और न ही पूर्वांचल के बड़े नेताओं को। हालांकि सम्मेलन में पूर्वांचली नेता अमन…
Read Moreमेडिकल छात्र की डेंगू से मौत
राजधानी में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मजीदिया अस्पताल में डेंगू से पीड़ित एक मेडिकल छात्र की मौत हो गई। आरिफ (22) पिछले दो दिनों से हमदर्द कॉलेज के अस्पताल में भर्ती था। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ छात्रों का कहना है कि हॉस्टल के कुछ और छात्र भी डेंगू से पीड़ित हैं। जिनका इलाज दूसरे अस्पतालों में जारी है। हमदर्द कॉलेज के छात्र हतीब ने बताया कि मूलरूप से जिला बलरामपुर, गांव पचपड़वा, यूपी का रहने वाला आरिफ हमदर्द कॉलेज में बीयूएमएस तृतीय…
Read Moreनशे में पंजाब पुलिस के एसपी ने बरसाईं गोलियां
नई दिल्ली में केशवपुरम इलाके में शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस के एक एसपी ने शराब के नशे में तीन युवकों पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां बरसा दीं। सीने में गोली लगने के बाद अरुण कुमार (22) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी एसपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली में पंजाब भवन में पांचवीं बटालियन, सुरक्षा में तैनात है। केशवपुरम थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-4 रामपुरा, लॉरेंस रोड निवासी अरुण शुक्रवार देर रात…
Read More