नई दिल्ली के अशोक नगर इलाके में मंगलवार सुबह मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने पास की तीन परचून की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। दमकल की करीब दो दर्जन गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया। दोपहर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मामले की नजाकत को देखते हुए भारी संख्या…
Read MoreCategory: Delhi
बकरीद के बाद होगी कमरजहां से पूछताछ
बुलंदशहर के विधायक हाजी अलीम की दूसरी पत्नी रेहाना की हत्या के मामले में जल्द ही दिल्ली पुलिस विधायक की पहली पत्नी कमरजहां से पूछताछ करेगी। पुलिस की मानें तो बकरीद के बाद पूछताछ की जाएगी। पुलिस कमरजहां से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास करेगी कि कहीं उसके उकसाने पर ही तो अनस और दानिश ने हत्या नहीं की। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरजहां से बकरीद के बाद जांच में शामिल होने की बात की गई है। 18 या 19 अक्तूबर को…
Read Moreमदन भैया को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू
पूर्व विधायक व बाहूबली नेता मदन भैया को गिरफ्तार करने में पुलिस की नाकामी के बाद नई दिल्ली स्थित अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह आदेश मदन भैया समेत पांच लोगों के खिलाफ दिया है। अदालत ने सभी आरोपियों के घर पर सीआरपीसी की धारा 82 के अंतर्गत नोटिस चस्पा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने संयुक्त पुलिस आयुक्त को 15 नवंबर तक यह प्रक्रिया पूरी कराने व रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। खेकड़ा के पूर्व…
Read Moreआईआरसीटीसी यात्री को दे 25 हजार रुपये
आरक्षित टिकट के कंफर्म न होने पर यात्री को किराया न लौटाने के मामले में नई दिल्ली जिला उपभोक्ता फोरम ने अपना फैसला सुनाया। फोरम ने यात्री को टिकट किराया, मुकदमे का खर्च व मुआवजे के तौर पर 25 हजार रुपये देने का आदेश आईआरसीटीसी को दिया। नई दिल्ली निवासी सुब्रत भौमिक की शिकायत पर सुनवाई करते हुए फोरम ने यह फैसला सुनाया। शिकायतकर्ता ने दो नवंबर 2010 को तत्काल सेवा के अंतर्गत दिल्ली आने के लिए छह टिकट बुक करवाई थीं। चार्ट बनने पर रेलवे पूछताछ से पता चला…
Read Moreइग्नू में दाखिला कल से
नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी 2014 शैक्षणिक सत्र में दाखिला शुरू हो रहा है। विवि के तमाम शिक्षण केंद्रों में 16 अक्तूबर से आवेदन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे। इग्नू प्रबंधन के अनुसार लगभग 300 से ज्यादा पीजी और यूजी व डिप्लोमा प्रोग्राम में 16 अक्तूबर से शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इस सत्र से कुछ नए प्रोग्रामों में दाखिलों का भी मौका मिलेगा। जिसमें फार्मास्यूटिकल सेल्स मैनेजमेंट, प्री-प्राइमरी एजुकेशन, रूरल डेवलेपमेंट, स्कूल लीडरशिप एंड मैनेजमेंट, ट्रायवल ट्रांसलेशन, इंफोरमेशन सिक्योरिटी, हॉस्पिटल…
Read Moreपरमिट में देरी, रोजाना 200 रुपये जुर्माना
दिल्ली सरकार नए परमिट लेने, परमिट नवीनीकरण और रिप्लेसमेंट में कोताही बरतने वालों पर सख्ती करने जा रही है। ऑटो रिक्शा, टैक्सी, लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) और हैवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) समेत किसी भी तरह के कॉमर्शियल वाहन का नया परमिट लेने या नवीनीकरण में निर्धारित समय से देरी करने पर एक समान रोजाना 200 रुपये जुर्माना चुकाना होगा। तर्क है कि जुर्माना राशि बढ़ाने से परिचालन में सुधार आएगा और यात्री सुरक्षित रहेंगे। सबसे अधिक 67 गुना जुर्माना वृद्धि ऑटो रिक्शा परमिट धारकों के लिए होगा। दिल्ली परिवहन विभाग…
Read Moreसभी 70 सीटों पर लड़ेगी जदयू
पूर्वांचली मतदाताओं के भरोसे जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली चुनाव में धमक दिखाने की तैयारी में है। पार्टी सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। ज्यादा जोर दस उन सीटों पर होगा, जहां पूर्वांचली मतदाता अधिक हैं। पार्टी अनधिकृत कॉलोनियों की समस्याओं को मुद्दा बनाएगी। पार्टी ने दिल्ली की सीटों को पांच श्रेणियों में बांटा है। इसमें नरेला, बुराड़ी, किराड़ी, बल्लीमारान, बिजवासन, संगम विहार, बदरपुर, मुस्तफाबाद, तुगलकाबाद, ओखला और करावल नगर को ए-प्लस श्रेणी में रखा है। बाकी को ए, बी, सी, डी में डाला है। ए-प्लस सीटों पर पूर्वांचली वोट असर…
Read Moreकैशियर को गोली मारकर 10 लाख की लूट
नई दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी के पास सोमवार दोपहर को बदमाशों ने कार शोरूम के कैशियर मो. अकील (40) को गोली मारकर उससे 10 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने अकील को मैक्स बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया। कैशियर शोरूम से कैश लेकर सीमापुरी बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। मधु विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ओखला जामिया नगर निवासी अकील (40) पटपड़गंज स्थित कार शोरूम में कैशियर है। सोमवार दोपहर को� अकील बाइक पर बैग में 10 लाख…
Read Moreबिना आधार पति के अवैध संबंध बताना क्रूरता
नई दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पति पर बिना किसी आधार के अन्य महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाना क्रूरता की श्रेणी में आता है। यह क्रूरता भी तलाक का आधार हो सकती है। अदालत ने उक्त तर्क देते हुए पति को प्रदान तलाक के फैसले पर मोहर लगा दी। न्यायमूर्ति एस रविंद्र भट्ट व न्यायमूर्ति नजमी वजीरी की खंडपीठ ने फैसले में फैमिली कोर्ट द्वारा प्रदान तलाक को चुनौती देने वाली पत्नी की याचिका खारिज कर दी। खंडपीठ ने कहा कि याची पत्नी ने पति व…
Read Moreपुलिस ने मेरठ से विधायक के ड्राइवर को उठाया
बुलंदशहर के विधायक हाजी अलीम की पत्नी रेहाना की हत्या के तार मेरठ से जुड़ गए हैं। शुक्रवार देर रात को दिल्ली पुलिस की टीम ने हाजी अलीम के कार चालक मो. नदीम और एक अन्य शख्स को मेरठ से पकड़ा। सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन नदीम विधायक के परिवार के एक सदस्य को लेकर दिल्ली स्थित रेहाना के फ्लैट पर गया था। नदीम और परिवार के उस सदस्य की सीडीआर न्यू जाफराबाद में मिली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाजी अलीम के परिवार के कुछ सदस्यों के मोबाइल…
Read More