विराट संग मतदान की अपील करेंगी सोहा

चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बॉलीवुड से जुड़ने जा रहा है। इस बार चुनाव आयोग की ओर से अभिनेत्री व पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान दिल्लीवालों से वोट डालने की अपील करेंगी। इस संबंध में बातचीत पूरी हो चुकी है, जल्द ही आयोग इसकी औपचारिक घोषणा भी कर देगा। चुनाव आयोग इससे पहले क्रिकेट के मैदान में दनादन चौके-छक्के मारने वाले सितारे विराट कोहली का नाम पहले ही तय कर चुका है। विराट के साथ अब सोहा भी दिल्ली वालों से मतदान…

Read More

एनसीआर सेवा यहां से नहीं

एनसीआर में यूपी, हरियाणा व राजस्थान के कई जिले आते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट दुरुस्त करने के लिए चारों राज्यों के बीच समझौता तो हो चुका है लेकिन बॉर्डर के नजदीकी शहर गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद तक भी ऑटो-टैक्सी का रास्ता नहीं खुला है। ऑटो के परमिट नहीं हैं जबकि टैक्सी की प्री-पेड बूथ पर पर्ची नहीं कटती। इंटरनेशनल व डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर 20 फीसदी अतिरिक्त किराए के साथ लोकल टैक्सी प्री-पेड बूथ से मिलती हैं जबकि रेलवे स्टेशन पर यात्री भटकते रहते हैं। 24 बूथ बनाए ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट,…

Read More

ओबराय के पास सरेराह 15 लाख की लूट

नई दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में जाकिर हुसैन मार्ग पर ओबराय होटल के पास बदमाशों ने सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मारुति वैन को घेर लिया और रेस्टारेंट मालिक व कैटर्स के कर्मचारियों से 15 लाख रुपये लूट ले गए। इस बीच वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक गोेली भी चलाई। हालांकि पुलिस गोली चलने की पुष्टि नहीं कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन ने बताया कि मामला दर्ज कर…

Read More

अरविंद का दावा, 32 सीटें आप को

अरविंद केजरीवाल का दावा है कि आम आदमी पार्टी (आप) राजधानी में कांग्रेस की जड़ें खोद रही है। खुद कराए गए ओपिनियन पोल के अनुसार, केजरीवाल ने दावा किया कि पार्टी को 32 सीटें मिल रही हैं। मौजूदा रुझान बरकरार रखा गया तो पार्टी 50 सीटों पर जीतेगी। शुक्रवार को अरविंद पार्टी, योगेंद्र यादव व मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में ओपिनियन पोल की जानकारी दी। पार्टी का कहना है कि सर्वे में पांच सितंबर से पांच अक्तूबर के बीच 70 विधानसभा सीटों के 1750 बूथ के 34425 लोगों की…

Read More

फर्जी मामलों पर अदालत ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली की अदालत ने अपहरण व दुष्कर्म के फर्जी मामले दर्ज करवाने की प्रक्रिया पर नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा ऐसे मामलों के कारण ही दुष्कर्म व अपहरण के असली मामलों में अपराध की गंभीरता कम हो जाती है। अदालत ने दुष्कर्म के आरोप से युवक को रिहा करते हुए कहा स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता अपने प्रेमी के साथ स्वेच्छा से गई थी लेकिन माता-पिता की डांट से बचने के लिए फर्जी मामला दर्ज करवा दिया। द्वारका अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विरेंद्र भट्ट ने अपने फैसले में…

Read More

आप’ के आधे प्रत्याशी कारोबारी

नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी चुनाव की शतरंजी बिसात पर मुहरें फिट कर रही है। पार्टी ने अभी तक 60 सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसमें से करीब पचास फीसदी लोगों का अपना कारोबार है। कोई वास्तुकार है तो मोहल्ले का दुकानदार और मूर्तिकार। पार्टी का कहना है कि तयशुदा प्रक्रिया के तहत ही उम्मीदवारी पक्की होती है। यह महज संयोग हो सकता है कि कारोबारी बहुमत में हैं। एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर प्रत्याशी अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट…

Read More

देश के बड़े हिस्से से मानसून की विदाई

नई दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों से बृहस्पतिवार को मानसून की विदाई हो गई। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश और गुजरात के ज्यादातर भागों से मानसून की आधिकारिक विदाई कर दी है। साथ ही अगले दो-तीन दिन में पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात के बचे हुए हिस्से, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ भागों से वापसी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर से मानसून की विदाई 27 दिन…

Read More

कहीं भाजपा से छिन न जाए ‘हर्ष’ होने का मौका

नई दिल्ली में गुटबाजी के लिए सुर्खियों में रहने के बावजूद तमाम सर्वे बता रहे थे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछले चुनाव के मुकाबले फायदे में रहेगी। लेकिन, अचानक से सीएम के लिए डॉ. हर्षवर्धन को प्रोजेक्ट करने की बात आई और नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच तलवारें खिंच गईं। आलम यह है कि क्षेत्र को खाली छोड़कर कार्यकर्ताओं के अलावा टिकट के दावेदार भी अपने-अपने नेताओं की लामबंदी में जुट गए हैं। इसका असर आज से शुरू हुए ‘चलो बूथ की ओर’ अभियान पर भी दिखा है।…

Read More

छात्रों को करियर बनाने में सलाह देगा सीबीएसई

करियर संबंधी परामर्श और मार्गदर्शन के लिए छात्रों को अब धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। दरअसल, छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने और परामर्श के लिए सीबीएसई ने अपने पहले करियर परामर्श एवं मार्गदर्शन केंद्र की शुरुआत की है। यह केंद्र लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में खोला गया है। केंद्र 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को विषयों के चुनाव से लेकर करियर की संभावनाओं को तलाशने में मदद करेगा। छात्रों को यह परामर्श और मार्गदर्शन निशुल्क मिलेगा। इस सेंटर से अन्य बोर्ड के छात्र भी लाभ ले सकते हैं।…

Read More

रेफरल यूनिट दिलाएगी एम्स में जल्द इलाज

दूसरे राज्यों के सरकारी अस्पतालों से रेफर होकर नई दिल्ली के एम्स आने वाले मरीजों को न तो नंबर लगाने के लिए भटकना पड़ेगा और न ही इलाज के लिए चक्कर काटने पड़ेंगे। दरअसल एम्स प्रशासन रेफरल सिस्टम को मजबूत करने पर बल देगा। एम्स आने वाले इन मरीजों के लिए पहले से तारीख तय करने पर विचार किया जा रहा है। शुरुआती दौर में यह व्यवस्था सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों के लिए होगी। बाद में निजी अस्पताल के मरीजों के लिए भी सुविधा उपलब्ध होगी। तारीख…

Read More