शिक्षण संस्थानों तक पहुंचा डेंगू का डंक

नई दिल्ली में डेंगू का कहर शिक्षण संस्थानों तक पहुंच गया है। बवाना स्थित दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कैंपस परिसर में एक ही परिवार के दो सदस्यों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि पांच संभावित की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए आईपीयू, जेएनयू व जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने दिशा-निर्देश जारी करके अभियान शुरू कर दिया है। डीटीयू कैंपस में रहने वाले एक सीनियर फैकल्टी और उनके बच्चे को डेंगू हुआ था जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डीटीयू हॉस्टल इंचार्ज डॉ. पुष्पेंद्र…

Read More

दिल्ली में होगा राइट टू रिजेक्ट का ट्रायल

राइट टू रिजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पहला ट्रायल दिल्ली चुनाव में हो सकता है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय विधानसभा चुनाव में इसे लागू करने को तैयार है। चुनाव आयोग का आदेश मिलते ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। अधिकारियों की मानें तो नए प्रावधान के लिए अतिरिक्त ईवीएम की जरूरत पड़ सकती है, वहीं बैलेट पेपर पर एक विकल्प बढ़ाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि मतदान के वक्त ईवीएम…

Read More

नहीं होगा टुंडा का ब्रेन मैपिंग टेस्ट

नई दिल्ली की अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के बम एक्सपर्ट अब्दुल करीम टुंडा का ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने की अनुमति प्रदान करने से इंकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि कानूनन टेस्ट के लिए आरोपी की इजाजत जरूरी है, लेकिन उसने इंकार कर दिया। ऐसे में उसका टेस्ट नहीं करवाया जा सकता। पटियाला हाउस स्थित मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अमित बंसल के समक्ष पेश टुंडा ने कहा उसका स्वास्थ्य खराब रहता है और आयु को देखकर वह टेस्ट की इजाजत नहीं दे सकता। टुंडा ने कहा उसकी आयु 72 वर्ष है…

Read More

पुलिस ने 15 घंटे में आरोपियों को धर दबोचा

नई दिल्ली के करोलबाग इलाके में बुधवार को एक्सिस बैंक की कैश वैन से 49 लाख रुपये उड़ाने की गुत्थी को मध्य जिला पुलिस ने 15 घंटों के भीतर ही सुलझा लिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी ड्राइवर संजय उर्फ सतीश यादव (39) और उसके ममेरे भाई शैलेंद्र (26) को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से उड़ाया गया सारा कैश 49 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल एक बाइक बरामद हो गई है। पुलिस को मामले में शैलेंद्र के छोटे भाई छोटू की तलाश है। उसकी तलाश में…

Read More

दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर एमसीडी कर्मी की हत्या

नई दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह दिनदहाड़े एमसीडी कर्मचारी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। भीड़ वाले गोल चक्कर चौराहे पर अचानक चली गोलियों से भगदड़ मच गई। वहीं, आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, जी-290 पुरानी सीमापुरी निवासी मनोज (45) पत्नी तारा, दो बेटे सुभाष व विजय और शादीशुदा बेटी सोनिया के साथ रहता था। मनोज एमसीडी…

Read More

तंजानिया की युवती की संदिग्ध हालात में मौत

नई दिल्ली में दक्षिण जिले के कोटला मुबारकपुर इलाके में तंजानिया की युवती की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। सफदरजंग एंकलेव इलाके में एक पार्टी में शामिल होने के बाद युवती की उसकी घर में मौत हुई है। दक्षिण जिला उपायुक्त बीएस जायसवाल ने बताया कि, युवती की मौत के कारणों को जानने के लिए हर कोण से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने तंजानिया एंबेसी को सूचना दे दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तंजानिया की रहने वाली युवती गागा मौजा(30)…

Read More

आकर्षण का केंद्र बना 15 लाख का पेन

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित दिल्ली ज्वेलरी एंड जैम फेयर में रविवार को काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन 15 लाख रुपये का पेन आकर्षण का केंद्र रहा। गोल्डन कलर के इस पेन पर दुनिया के नायाब सात सौ हीरे जडे़ हैं। छोटी-छोटी कटिंग वाले हीरे से पेन को बेहतरीन लुक दिया गया है। इसके अलावा मेले में गुजरात से विशेष तौर पर एक बेल्ट रखी गई है, जिसका बक्कल सोने का है। पुरुषों की बेल्ट की कीमत एक लाख, जबकि महिलाओं की…

Read More

भतीजी से दुष्कर्म में आजीवन कारावास

नई दिल्ली के द्वारका स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने के मामले में पन्नू (50) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उसे लड़की से दुष्कर्म, साथियों को सामूहिक दुष्कर्म की छूट देने, धमकी देने, आपराधिक साजिश, बंधक बनाने और पीड़िता को वेश्यावृत्ति में धकेलने में दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी पर कुल 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोषी शख्स उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट ने पन्नू को आपराधिक साजिश के लिए दस…

Read More

दोषियों को मिली मौत की सजा की पुष्टि के लिए होगी सुनवाई

नई दिल्ली के वसंत विहार गैंग रेप मामले में चारों दोषियों को मिली मौत की सजा की पुष्टि के लिए सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस रेवा खेत्रपाल के समक्ष होगी। साकेत स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुकेश (26), अक्षय ठाकुर (28), पवन गुप्ता (19) व विनय शर्मा (20) को सामूहिक दुष्कर्म मामले में 13 सितंबर को फांसी की सजा सुनाई थी। अतिरिक्त न्यायाधीश योगेश खन्ना ने दोषियों को सजा सुनाने के बाद पुष्टि के लिए हाईकोर्ट भेज दिया था। जिला अदालत से मौत की…

Read More

गरीब छात्रों की पढ़ाई के ‌ल‌िए कार से 50 देशों की सैर

गरीब छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए एक संस्था ने अनोखी पहल की है। इसके तहत दिल्ली के दो बिजनेसमैन तुषार अग्रवाल और संजय मदान कार से 50 देशों की सैर पर निकले हैं। रविवार को उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दोनों 180 दिन में 70 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, जिसमें सड़क व समुद्र मार्ग शामिल होगा। इस यात्रा के लिए कई बड़ी कंपनियां सहयोग कर रही हैं। कार में उन कंपनियों के बैनर लगाए गए हैं, जिसके विज्ञापन से मिलने वाला पैसा गरीब…

Read More