आकर्षण का केंद्र बना 15 लाख का पेन

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित दिल्ली ज्वेलरी एंड जैम फेयर में रविवार को काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन 15 लाख रुपये का पेन आकर्षण का केंद्र रहा। गोल्डन कलर के इस पेन पर दुनिया के नायाब सात सौ हीरे जडे़ हैं। छोटी-छोटी कटिंग वाले हीरे से पेन को बेहतरीन लुक दिया गया है। इसके अलावा मेले में गुजरात से विशेष तौर पर एक बेल्ट रखी गई है, जिसका बक्कल सोने का है। पुरुषों की बेल्ट की कीमत एक लाख, जबकि महिलाओं की…

Read More

अनमोल ने गार्ड को मारे थे थप्पड़

नई दिल्ली के साउथ पार्क अपार्टमेंट के गार्डों ने अनमोल सरना की दो बार पिटाई की थी। हिंसक होकर अनमोल अपार्टमेंट में इधर-उधर भाग रहा था। इस बीच जो भी अनमोल से टकराया, उसने उसे थप्पड़ मार दिया। जब गार्ड वहां पहुंचा तो अनमोल ने उसको भी थप्पड़ मार दिया था। इस पर गार्ड ने उसे लाठी मार दी। इसके बाद अनमोल गेट नंबर-एक की तरफ भागा, जहां से वह फिर गार्ड की तरफ गया और थप्पड़ मार दिए। इस पर गार्ड सुरेन्द्र बाजी व नरेश मिश्रा ने उसकी जमकर…

Read More

गांधी को पोर्टल, फिल्म, ई-बुक्स से जानेगा यंग इंडिया

महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, असहयोग आंदोलन को किसी न किसी रूप में पढ़ते आए होंगे, लेकिन अब ऐसी और गांधी जी से जुड़ी अन्य बातों को एफवाईयूपी (चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम) के अंतर्गत हाईटेक तरीके से पढ़ाया जाएगा। डीयू प्रशासन ने चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के अंतर्गत पढ़ाए जाने वाले इंटरग्रेटिड माइंड बॉडी हेल्थ पेपर (आईएमबीएच) में गांधी जी को पोर्टल-वेबसाइट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, ई-बुक्स, वीडियो से यंग इंडिया जानेगा। प्रशासन ने इसके लिए विभिन्न माध्यमों के जरिए स्टडी मैटीरियल तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि इस पेपर को इस…

Read More

प्लेटलेट्स कम हैं तो तरल पदार्थ पिएं

नई दिल्ली फिलहाल डेंगू से खौफजदा है। प्लेटलेट्स का डाटा सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि डेंगू के अधिकांश मामलों में प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत ही नहीं होती। साथ ही किसी अन्य बुखार में भी प्लेटलेट्स कम हो सकती हैं। ऐसे में जाहिर है कि निजी अस्पताल व पैथोलॉजी का मुनाफे का खेल भी प्लेटलेट्स की मांग बढ़वा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, डेंगू के मरीज को नियमित तौर पर हर घंटे तरल पदार्थ दिया जाना चाहिए। ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हार्ट अटैक जैसे रोगियों और…

Read More

एमटीयू में अब 19 तक होंगे एंरोलमेंट

नोएडा। मुजफ्फरनगर दंगों का असर इंजीनियरिंग कॉलेजों के एंरोलमेंट पर भी पड़ा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में पिछले दिनों बंद के चलते महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) ने इस प्रक्रिया को 19 सितंबर तक बढ़ा दी है। एक महीने से चल रही प्रक्रिया में अब तक लगभग 50 हजार छात्र एंरोलमेंट करा चुके हैं। सत्र 2012-13 में एमटीयू के 380 से ज्यादा इंजीनियरिंग, प्रबंधन और व्यावसायिक कोर्स के शिक्षण संस्थानों में लेट्रल एंट्री समेत लगभग 78 हजार ऑनलाइन एंरोलमेंट हुए थे, जिसके बाद प्रमाणपत्रों की जांच हुई तो…

Read More

मेरठ के दो वाहन चोर दिल्ली में दबोचे गए

नई दिल्ली। बदरपुर थाना पुलिस ने मेरठ के दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चुराते थे। बदरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश यादव व एसआई अमित कुमार की टीम ने दोनों को उस समय दबोच लिया जब वह वाहन चोरी करने आए थे। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त पी करुणाकरन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियाें के नाम किठापुर, मेरठ निवासी शेखर (40) और सलीम (24) हैं। इनके कब्जे से चार लग्जरी गाड़ियां और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पुलिस को सूचना मिली थी कि मेरठ के दो वाहन…

Read More

सियासी गर्मी संग चढ़ा प्याज का पारा

नई दिल्ली। राजधानी की गरम होती सियासत के बीच प्याज का पारा एक बार फिर ऊपर जा रहा है। एक हफ्ते के भीतर थोक बाजार में प्याज की कीमत बीस फीसदी ज्यादा रही। कारोबारियों की मानें तो गिरती आवक के बीच फिलहाल इसके थमने के आसार नहीं दिखते। एक महीने तक प्याज लोगों के आंसू निकालेगा। खुदरा कारोबारी मान रहे हैं कि हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में कीमत सौ रुपये प्रति किलो से ऊपर जा सकती है। राजधानी की मंडियों में प्याज की कीमत मंगलवार को…

Read More

झुग्गी वालों के लिए घर तैयार होगा

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण झुग्गी वालों को उसी जगह मकान देने (इनसिटू) योजना के तहत कालकाजी एक्सटेंशन में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग तैयार करेगा। बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इसका अधारशिला रखेंगी। योजना के तहत यहां करीब छह हजार लोगों को फ्लैट बनाकर दिया जाएगा। डीडीए कठपुतली कॉलोनी के बाद अब कालकाजी एक्सटेंशन में झुग्गी झोपड़ी वालों के लिए फ्लैट बनाने की तैयारी में है। हालांकि 2009 में कठपुतली कॉलोनी में नींव के पत्थर डाला गया, लेकिन वहां काम शुरू नहीं हो सका है। इस योजना को पीपीपी मॉडल…

Read More

साथी की हत्या में आजीवन कारावास

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुर गांव के पास एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने बलवीर उर्फ लाला को दोषी करार दिया। एडीजे (प्रथम) दीपक कुमार श्रीवास्तव ने उसे आजीवन कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सरकारी वकील मोहम्मद इरशाद और चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि 7 जून 2011 को कैलाशपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पर चिटहैड़ा निवासी कपिल भाटी का शव बरामद किया गया था। कपिल को अंतिम बार वहीं के रहने वाले उसके साथी बलवीर के साथ…

Read More

नवविवाहिता की हत्या में पति समेत तीन नामजद

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव स्थित घर में सोमवार को नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला था। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप तीनों पर लगाया है। अलीगढ़ के अहरौला गांव निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी राजेश (23) की शादी इसी साल जुलाई में दलेलगढ़ निवासी गोविंद से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष…

Read More