उत्तरकाशी। आपदा के तीन माह बाद भी जिले में हालात न सुधरने पर भाजपा ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को जिला मुख्यालय एकत्र हुए भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। आपदा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगने के डर से अभी तक खामोश बैठी भाजपा अब आपदा प्रभावितों की लड़ाई के लिए मैदान में उतर आई है। सोमवार को सैकड़ों भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में हुई सभा में भाजपा नेताओं ने सरकार पर आपदा से निपटने में पूरी तरह नाकाम रहने का…
Read MoreCategory: Delhi
तेजी से फैल रहा डेंगू का डंक
नई दिल्ली। डेंगू के लिए जिम्मेदार एडीज मच्छर तेजी से अपना लार्वा फैलाता जा रहा है। बीते सप्ताह डेंगू ने 211 लोगों को अपना शिकार बनाया। सितंबर माह में डेंगू के 304 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष सितंबर माह में डेंगू के 68 मामले ही सामने आए थे। हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक दिल्ली में डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है। जबकि निजी और सरकारी अस्पताल में इस वर्ष अभी तक डेंगू से पांच मौतें हो चुकीं हैं। सोमवार को दिल्ली नगर निगम…
Read Moreडीजल खरीदने में लगा रहा है चूना
नई दिल्ली। डीजल की खरीद-फरोख्त में तीनों नगर निगम को प्रति माह करीब दो करोड़ रुपये का चूना लग रहा है। वाहनों में डीजल भरने की केंद्रीकृत व्यवस्था होने के चलते तीनों नगर निगम को इस नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। डीजल कंपनी एक जगह पर डीजल उपलब्ध कराने के नाम पर बाजार दर से आठ रुपये प्रति लीटर ज्यादा कीमत वसूल रही है। इसका खुलासा सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में हुआ। सदन की बैठक में साफ-सफाई पर चर्चा के दौरान कई…
Read Moreमिट्टी में दबकर मजदूर की मौत
नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में सोमवार शाम दिल्ली मेट्रो की निर्माणाधीन साइट पर हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। अन्य मजदूरों की मदद से पुलिस ने घायलों को निकालकर डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। समयपुर बादली थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर-18 के पास मेट्रो साइट पर गड्ढा खोदकर मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। सोमवार शाम करीब…
Read Moreमोदी के जन्मदिन से भाजपा चुनाव का आगाज करेगी
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अब मोदी के रंग में रंगने लगा है। मंगलवार को मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला चुनाव अभियान रैली भी मोदीमय होने वाली है। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित रैली की खासबात यह है कि पहली बार मोदी के करीबी व यूपी के भाजपा प्रभारी अमित शाह भी नजर आएंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी तैयारी में है। प्रदेश भाजपा कर्यालय में विधानसभा चुनाव में जीत और मोदी की लंबी आयु के लिए हवन-पूजा का आयोजन करने की तैयारी है। भाजपा मंगलवार शाम से दिल्ली के…
Read Moreकैप्टन की हत्या में दो को आजीवन कारावास
नई दिल्ली। मर्चेंट नेवी के कैप्टन राजन अग्रवाल की हत्या के मामले में कोर्ट ने विवेक मधोक और शंकर भाटिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वर्ष 2004 में ब्राजील के पास जहाज पर राजन की हत्या के मामले में इन्हें दोषी करार दिया गया। घटना के वक्त विवेक और शंकर मर्चेंट नेवी के कैडेट थे और जहाज पर ट्रेनिंग ले रहे थे। राजन के पिता ने दोनों के खिलाफ मालवीय नगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पटियाला हाउस कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा…
Read Moreजान देने का प्रयास कर रही युवती को बचाया
नई दिल्ली। घरेलू वजह से परेशान होकर एक युवती राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर खुदकशी करने के लिए छलांग लगाने का प्रयास कर रही थी। मौके पर मौजूद उसके मित्र और सीआईएसएफ के जवान ने उसे बचा लिया। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक ,सीआईएसएफ की महिला सिपाही रूपम बोरो रविवार रात साढ़े आठ बजे राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रही थी। सीसीटीवी कैमरे पर उसने देखा कि एक युवती प्लेटफार्म संख्या एक पर लगी ग्रील से छलांग लगाने की कोशिश कर रही है,…
Read Moreयूपी के दम पर दिल्ली में साइकिल चलाएगी सपा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के दम पर समाजवादी पार्टी (सपा) दिल्ली चुनाव में हुंकार भरेगी। आने वाले समय में यूपी के कई बड़े नेता और मंत्री दिल्ली के चुनावी दंगल में नजर आएंगे। पार्टी राजधानी की सभी सीटों से चुनाव लड़ेगी, लेकिन ज्यादा जोर दस सीटों पर होगा। समाजवादी पार्टी पिछले तीन विधानसभा चुनावों से दिल्ली के दंगल में उतर रही है, लेकिन अभी तक उसे दो फीसदी वोट तक नहीं मिल सका है। इस बार उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार होने से नेताओं की कोशिश है कि इसके…
Read Moreलूटपाट और छिनैती करने वाले तीन धरे
नोएडा। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शहर में लूटपाट व छिनैती करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके उनके पास से 18 मोबाइल फोन, जेवरात व दो बाइक बरामद की हैं। सर्किल अफसर थर्ड राजकुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर-50 में मेघदूतम पार्क के पास पल्सर बाइक पर सवार सलारपुर निवासी विशाल उर्फ पौली, मोरना निवासी अली उर्फ मो. अख्तर शेख व कलौंदा जारचा निवासी मोनू को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से नोएडा, गाजियाबाद से लूट व चोरी किए गए 18 मोबाइल फोन, महिलाओं से छीनी गई…
Read Moreहवलदार का एटीएम बदलकर लगाया चूना
नई दिल्ली। गोकुलपुरी में बदमाशों ने यूपी पुलिस के हवलदार का एटीएम कार्ड बदलकर उसे 85 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित रामबाबू (53) नोएडा स्थित बैंक में रुपये निकालने पहुंचे तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। वो दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त अजयराज शर्मा के पीएसओ हैं और नोएडा सेक्टर-44 में उनकी सुरक्षा में रहते हैं। गोकलुपरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ईस्ट गोकुलपुरी निवासी रामबाबू 20 अगस्त को एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गोकुलपुर गांव गए थे। वहां दो युवक आए।…
Read More