नई दिल्ली : जर्मनी ने भारत की नई सरकार के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार की इच्छा जताई है। जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टीनमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज यहां उनसे मुलाकात के दौरान अपने देश की इस इच्छा से अवगत कराया। उन्होंने हनोवर मेस 2015 में सांझेदार देश के रूप में भाग लेने के लिए जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के निमंत्रण को स्वीकार करने पर भारत की सराहना की। मोदी ने दोनों देशों के संबंधों में व्यक्तिगत रुचि लेने के लिए मर्केल की प्रशंसा की…
Read MoreCategory: Delhi
बाजार में सुस्ती, सैंसेक्स-निफ्टी गिरे
नई दिल्लीः आज बाजार सुस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। वहीं रुपए में आई जोरदार गिरावट से भी बाजार पर दबाव बना है। हालांकि दिग्गज शेयरों की सुस्ती के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी जरूर नजर आ रही है। दरअसल मेटल, आई.टी. और बैंकिंग शेयरों में आई बिकवाली से बाजार सुस्ताए हैं। लेकिन पावर, ऑटो, फार्मा और एफ.एम.सी.जी. शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। फिलहाल बी.एस.ई. का…
Read Moreबलात्कार के आरोपी धर्मगुरु नित्यानंद का पोटेंसी टेस्ट पूरा
नई दिल्ली: बलात्कार के आरोपी धर्मगुरू नित्यानंद का पोटेंसीटेस्ट पूरा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस टेस्ट के बाद नित्यानंद को मडिवाला पीएस ले जाया जा सकता है। गौरतलब है कि नित्यानंद को वर्ष 2010 में हुए बलात्कार के एक मामले की जांच के सिलसिले में मर्दानगी टेस्ट हुआ है क्योंकि इस परीक्षण के कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उनकी अपील उच्चतम न्यायालय ने आज खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई वाली पीठ ने नित्यानंद को कोई भी राहत देने से…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने दिया CBI प्रमुख को झटका!
नई दिल्ली : सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने रंजीत सिन्हा से उनके खिलाफ एक आवेदन में लगाए गए आरोपों पर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक से कहा कि जो भी आप हमें बताना चाहते हैं, हमें साफ साफ बताएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई निदेशक के खिलाफ जो कुछ कहा गया है वह बहुत गंभीर है और वह यह नहीं कह सकते कि वह हलफनामा दाखिल नहीं करेंगे। साथ ही…
Read MoreAAP को बड़ा झटका, राजेश गर्ग पुलिस हिरासत में
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के रोहिणी से विधायक राजेश गर्ग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीसी से दौरे के दौरान हुई झड़प और सरकारी गाड़ी का घेराव करने पर पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस राजेश गर्ग को प्रशांत विहार थाने में जबरन ले गई। वहीं उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। आप नेता राजेश गर्ग पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा है। बता दें कि इससे पहले आप के रोहिणी…
Read More15 अगस्त को मोदी पर हो सकता है हमला!
लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले भाषण पर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान कुछ पाकिस्तानी आतंकी संगठन हमले की योजना बना रहे हैं। एक सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि पिछले 20 वर्षों में किसी भी प्रधानमंत्री पर हमले का इतना बड़ा खतरा नहीं रहा। इस साल खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले भाषण पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों…
Read Moreभारत की अमेरिका को दो टूक, ‘दोस्ती में जासूसी बर्दाश्त नहीं’
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी से बातचीत में जासूसी का मुद्दा उठाया और अपना विरोध जताते हुए कहा कि दोस्ती में जासूसी की कोई जगह नहीं होती, भारत ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं केरी ने अमेरिका खुफिया सेवा की ओर से की गई जासूसी का बचाव करते हुए कहा कि हम भारत के साथ अपने रिश्ते को अहमयित देते हैं। हम आतंकवाद विरोधी लड़ाई और दोनों देशों को दूसरे के खतरों के संदर्भ में सूचना को साझा करने को…
Read Moreपैट्रोल 1.09 रुपए सस्ता, डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में आई कमी से देश में पैट्रोल 1.09 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि डीजल की कीमतें 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है। तेल विपणन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में पैट्रोल की कीमतो में वैट सहित 1.09 रुपए की कमी की गई है जबकि देश के शेष हिस्सो में इस पर वैट अलग से कम किया जाएगा। इस कटौती के बाद दिल्ली में पैट्रोल की कीमत 72.51…
Read Moreसांसद में खुली मोदी के मंत्रियों की पोल!
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसदों को पूरी तैयारी से संसद में आने की नसीहत के बावजूद कईं मंत्री उनकी कसौटी पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। सांसद में मत्रियों की आधी-अधूरी तैयारी ने मोदी को नाराज कर दिया। कई मंत्रियों ने ऐसे जवाब दिए जिससे सत्ताधारी दल के सांसद संतुष्ट नहीं हुए। जानकारी के अनुसार लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार से सांसद असददुल्ला ओवैसी ने तकनीकी उन्नयन योजना पर सवाल पूछा तो वह कुछ और ही जवाब में देने लगे। इसके साथ ही…
Read More‘चुनाव के पक्ष में नहीं दिल्ली का एक भी विधायक’
महज 10 दिन पहले भाजपा ने कहा था कि वो दिल्ली में सरकार बनाने के पक्ष में नहीं बल्कि नए चुनाव का सामना करेगी। लेकिन अब भाजपा के ही वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी कह रहे हैं राज्य का एक भी विधायक दिल्ली में विधान सभा चुनाव के पक्ष में नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदारो में से एक जगदीश मुखी ने कहा है कि पिछले दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव और इस साल लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली इतने कम समय में…
Read More