शिमला (वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के किसानो से दिल्ली में आढ़तियों की खुली लूट ! प्रदेश के किसानो ने इंडियन बुलेटिन न्यूज़ को बताया है कि इन दिनों दिल्ली की मंडियों में जब टमाटर की बोलिया लगती है तो किसानो के सामने ही आढ़ती उनकी आँखों में धूल झोंक रहे है ! यदि प्रति करेट 700 रूपये तय मूल्य पर बिकी हो तो बाद में किसानो का बिल 630 रूपये प्रति करेट ही दिया जा रहा है ! इस प्रकार 70 रूपये प्रति करेट आढ़तियों द्वारा गबन किया जा रहा…
Read MoreCategory: Delhi
प्रियंका के बेटे रेहान को गोद लेंगे राहुल?
नई दिल्ली: क्या राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा को गोद ले रहे हैं? नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक उत्तराधिकारी से जुड़ा यह सवाल इन दिनों कांग्रेस नेताओं के बीच जोर पकड़ रहा है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच चर्चा है कि रेहान को गोद लेकर राहुल उनके साथ गांधी सरनेम का इस्तेमाल भविष्य के लिए करना चाहते हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून के दून स्कूल में कुछ समय पहले एडमिशन लेने वाले रेहान वहां अपने नाम के साथ गांधी सरनेम लगा रहे थे,…
Read Moreनेता ही नहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी हैं कन्फ्यूज
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी या नहीं यह फैसला अब शीर्ष नेतृत्व को लेना है। लिहाजा प्रदेश नेताओं की निगाहें भी अब आलाकमान के ऐलान पर ही टिकी हैं। वहीं कार्यकर्ता भी इस फैसले के इंतजार में हैं कि उन्हें फिर से बूथ स्तर पर चुनावa की तैयारी में जुटना है या संगठन की मजबूती के लिए काम करना है। पिछले दो सप्ताह से भाजपा के ज्यादातर विधायक सरकार बनाने की मुहिम में जुटे थे। कोई जोड़तोड़ कर सरकार बनाने की बात कर रहा था तो कोई अल्पमत वाली सरकार…
Read Moreमोदी और अमित शाह करेंगे दिल्ली का फैसला
दिल्ली में सरकार बनाने या न बनाने के सवाल पर भाजपा में असमंजस कायम है। यह असमंजस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में भी कायम रही। बैठक में जहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सरकार बनाए जाने का विरोध किया, वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह और ग्रामीण विकास मंत्री नितिन गडकरी ने सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी। अब प्रधानमंत्री इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से बातचीत कर इस बारे में अंतिम फैसला…
Read Moreदिल्ली में फिर होगी शीला दीक्षित की वापसी?
दिल्ली की मौजूदा सियासी हालात में कांग्रेसियों को शीला दीक्षित फिर याद आने लगी हैं। कांग्रेसी शीला दीक्षित को वापस दिल्ली बुलाने की मांग करने लगे हैं। विधायक चौधरी मतीन अहमद और आसिफ मोहम्मद खान ने सोनिया गांधी से मुलाकात करके कहा है कि शीला दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी तो ही इसका फायदा मिलेगा। विधायकों ने तर्क दिया कि बतौर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 15 साल तक दिल्ली में कांग्रेस का कब्जा बनाए रखा। आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार के विकास कार्यों की तुलना आम आदमी…
Read Moreतिहाड़ में ही रहेंगे सुब्रत राय, नहीं मिली जमानत
नई दिल्लीः सहारा सुब्रत राय की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी गई है। सुब्रत राय 4 मार्च से तिहाड़ में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सहारा की तरफ से पैसे जमा कराने के लिए कोई प्रॉपर्टी बेचने की बात कही गई थी लेकिन कोई पहल दिखाई नहीं दे रही है। सहारा की ओर से दलील दी गई है कि प्रॉपर्टी की जितनी कीमत लगाई गई है वो उससे कम में उसे बेचने को तैयार नहीं है। सुब्रत राय को 40000 करोड़ रुपए सेबी को जमा…
Read More‘आप’ ने दी अखिलेश को चेतावनी
नई दिल्ली: मोहनलालगंज में महिला के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि इस घटना का खुलासा नहीं हुआ तो पार्टी प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगी। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की निकम्मी सरकार अपराधों को रोक नहीं पा रही है लेकिन विरोध प्रदर्शन करने वाले आम…
Read Moreदिल्ली सरकार के लिए पीएम मोदी ने की अहम बैठक
राजनाथ-गडकरी सरकार बनाने के पक्ष में दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर अंतिम फैसला लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को एक अहम बैठक की। इसमें दिल्ली भाजपा अहम नेताओं के साथ कई वरिष्ठ नेताओं सरकार बनाने को लेकर बनी रही स्थितियों पर चर्चा की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में सरकार बनाने के पक्ष में दिखे। राजनाथ सिंह के अनुसार दिल्ली पर दोबारा चुनाव का बोझ डालना ठीक नहीं होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी…
Read Moreनक्सलियों की उगाही राशि सुनकर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज लोकसभा में बताया कि उसे ऐसी सूचना मिली है कि नक्सलवाद प्रभावित राज्यों में नक्सली हर साल उद्योगपतियों, कारोबारियों और ठेकेदारों से करीब 140 करोड़ रूपये की उगाही कर रहे हैं। गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वामपंथी उग्रवादी समूह , विशेषकर भाकपा ‘माओवादी’ के बारे में सूचना मिली है कि वे नक्सली हिंसा से प्रभावित राज्यों में कारोबारियों, तेंदुपत्ता ठेकेदारों , सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न अवैध खनन माफिया समूहों से…
Read Moreन सिर झुका है, न सिर झुकने देंगे: अरुण जेटली
नई दिल्ली: वित्त व रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने सरहद पर सीजफायर के उल्लंघन पर कहा कि न सिर झुका है न झुकने देंगे। राज्यसभा में जेटली ने कहा सीजफायर उल्लंघन का उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह स्वीकार किया कि सीमा पर पहले के मुकाबले घुसपैठ की कोशिशों में इजाफा हुआ है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी करके फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस पर भारतीय सैनिकों को भी जवाबी गोलीबारी करने…
Read More