देश में बढ़ रही हैं रेप पीड़िताओं की सख्यां: राजनाथ

नई दिल्ली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सरकार बलात्कार पीड़िता की मानसिक स्थिति को समझती है इसलिए उसकी शिकायत दर्ज करने के लिए एकल संकट निवारण केंद्र बनाए जा रहे हैं। लोकसभा में एक पूरक सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि पीड़िता को प्रताडऩा से बचाने के लिए एकल संकट निवारण केंद्र बनाए जा रहे हैं जहां पीड़िता से जुड़ी शिकायत एक ही जगह दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम पीड़िता की मानसिक पीड़ा को कम करने के लिए उठाए गए हैं।  राजनाथ ने कहा…

Read More

सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानें नई कीमतें

नई दिल्लीः सोने में गिरावट बढ़ गई है। एमसीएक्स पर सोने का दाम 28,000 रुपए के नीचे फिसल गया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आई है। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती से दोहरा दबाव पड़ा है। आज अमेरिका में रिटेल महंगाई दर और घरों की बिक्री के आंकड़े जारी होंगे। चांदी का दाम भी 45,000 रुपये के नीचे आ गया है। कच्चे तेल में तेजी आई है। एमसीएक्स पर कच्चे तेल का दाम 0.5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 6,230 रुपये पर पहुंच गया है। दरअसल…

Read More

हमने तुड़वा दी भाजपा-कांग्रेस की शादी: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली में सरकार बनाने के प्रयास में जुटी भाजपा पर आम आदमी पार्टी के संयोंजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जोरदार हमला करते हुए कहा कि हमने कांग्रेस और बीजेपी की शादी तुड़वा दी है।  दिल्ली में एक इफ्तार पार्टी में शिरकत करने पहुंचे केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस के गंठबंधन से बनने वाली सरकार को आड़े हाथ लेते हुए यह बात कही । केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर सरकार बनाने के फिराक में थे। गौरतलब है कि केजरीवाल आज दिल्ली के उपराज्यपाल…

Read More

‘शाह को देनी है मात, प्रियंका को सौंप दो कांग्रेस का हाथ’

इलाहाबाद में प्रियंका गांधी को लेकर एक और पोस्टर सामने आया है। स्थानीय नेताओं ने फ‌िर प्रियंका गांधी को यूपी में कांग्रेस की कमान देने की मांग की है। इलाहाबाद के स‌िव‌िल लाइन में लगे एक बड़े पोस्टर में कांग्रेसी नेताओं ने मांग की है क‌ि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जवाब में प्रियंका गांधी को उतारा जाए। शाह के मुकाबले प्रियंका को उतारने की मांग स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने पोस्टर पर‌ लिखा है क‌ि शाह को अगर देनी है मात, प्रियंका को सौंप दो कांग्रेस का हाथ।…

Read More

उपराज्यपाल जंग से आज मिलेंगे केजरीवाल

उपराज्यपाल जंग से आज मिलेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलेंगे और दिल्ली विधानसभा भंग करने की मांग करेंगे। आप के एक नेता ने बताया, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से आज का मुलाकात का समय लिया है, ताकि भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने से रोका जा सके।’’ आप नेता ने कहा कि पार्टी किसी भी परिस्थिति में दिल्ली में नए सिरे से चुनाव के लिए तैयार है। केजरीवाल ने 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद…

Read More

खुशखबरी, अब खुद से करिए अपने डॉक्यूमेंट्स अटेस्ट

केंद्र सरकार की ओर से आम जनता के लिए एक राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने तय किया है कि अब सरकारी कामकाज में जमा कराए जाने वाले कोई भी कागजात किसी गैजटेड अधिकारी या फिर नोटरी से अटेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। इसकी जगह सरकार लोगों के खुद से अटेस्ट कागजात को भी स्वीकार करेगी। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया कि इस मामले में केंद्र ने राज्यों से भी बात की है। जिसमें केंद्र ने राज्यों से…

Read More

रूस के राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ब्राजील के फोर्तेलेजा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत ने रूस के साथ पुराने दोस्ताना सबंधों की अहमियत को दोहराते हुए इसे हर स्तर पर और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी है। शिखर बैठक से अलग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन से मुलाकात की। जिसमें भारत और रूस के बीच अरसे से चले आ रहे खास दोस्ताना सबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रभावी नेतृत्व की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस…

Read More

दिल्ली में बनेगी BJP सरकार, जगदीश मुखी होंगे CM!

दिल्ली में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने को बेताब दिख रही है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द भाजपा सरकार के गठन की पहल कर सकती है। हालांकि अभी पार्टी इसकी संभावनाएं तलाशने में ही जुटी है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली भाजपा ने सरकार बनाने का प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए लगातार बातचीत और बैठकों का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि पार्टी इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी की राय के बाद ही कोई फैसला लेगी। माना जा रहा है कि इसी मुद्दे…

Read More

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए खास खबर

नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द प्रधान ने कल लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण रसोई गैस वितरण योजना चलाई जा रही है। इसके तहत नए घरेलू रसोई गैस कनेक्शन जारी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले परिवारों को एकमुश्त अनुदान दिया जाता है। स्कीम के अनुसार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और प्रेशर रेग्युलेटर के लिए जमानत राशि की व्यवस्था ओएनजीसी, ओआइएल, गेल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और आइओसी के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर)…

Read More

चांदी-सोने में गिरावट, जानें आज का भाव

चांदी-सोने में गिरावट, जानें आज का भाव

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि कच्चे तेल में सपाट कारोबार देखा जा रहा है। कॉमैक्स पर सोना 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1,336.30 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है जबकि चांदी में 0.15 फीसदी की हल्की गिरावट के बाद 21 डॉलर पर कारोबार हो रहा है। नायमैक्स पर कच्चा तेल सपाट बना हुआ है और 100 डॉलर प्रति बैंरल पर है वहीं ब्रैंट क्रूड में 0.21 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और ये 107.49 डॉलर प्रति…

Read More