डब्ल्यूएचओ की टीम पुलिस लेकर गई, निजामुद्दीन, समझाने के बाद खोला था दरवाजा

 नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने 23 मार्च को ही दी थी जानकारी 27 मार्च को 204 कोरोना संदिग्ध लोगों को अस्पतालों में लाया गया था निजामुद्दीन इलाके में थाने के पीछे स्थित मरकज में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की सूचना दिल्ली पुलिस को करीब एक सप्ताह पूर्व 23 मार्च को ही मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने आयोजकों से कहा कि लोगों के बीच दूरी बनाकर रखी जाए। पुलिस ने आयोजकों को थाने में बुलाकर उन्हें समझाया और नोटिस भी दिया। इसके बाद 27 मार्च को…

Read More

रिपोर्टिंग कर रहे मीडिया कर्मियों के लिए बीमा की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के दौरान रिपोर्टिंग कर रहे मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा मुहैय्या करवाने की मांग वाली याचिका सोमवार को हाईकोर्ट दायर की गई। इस याचिका पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया गया, लेकिन हाईकोर्ट रजिस्ट्रार ने लॉक डाउन के बाद याचिका पर संज्ञान लेने की बात कही। यह याचिका वकील अर्पित भार्गव की ओर से हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के समक्ष दायर की गई। याचिका में मांग की गई है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद फील्ड में रिपोर्टिंग कर रहे प्रत्येक रिपोर्टर…

Read More

स्टाम्प शुल्क अधिनियम के संशोधन एक जुलाई से होंगे लागू,वित्त वर्ष में कोई बदलाव नहीं

 डेस्क केंद्र सरकार ने सोमवार देर रात स्पष्ट कर दिया कि वित्त वर्ष की मियाद नहीं बढ़ाई गई है। दरअसल, पहले ऐसी खबर आई थी कि वित्त वर्ष 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘राजस्व विभाग ने संशोधित भारतीय स्टांप अधिनियम 1 अप्रैल के बजाय 1 जुलाई से लागू होने की अधिसूचना जारी की है। इसका वित्त वर्ष से कोई लेना-देना नहीं है। वित्त मंत्रालय ने देर शाम जारी वक्तव्य में कहा कि सरकार ने कर चोरी को रोकने और स्टाम्प शुल्क लगाने की प्रणाली को…

Read More

अमेरिका के बाद इटली में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार, 37000 से अधिक मौतें

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं इससे अब तक 37 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में स्पेन में 913 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 7000, इटली में 812 मौतों के साथ 11000 और फ्रांस में 418 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 3000 के पार हो गई।  यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट..…

Read More

धार्मिक जलसे में जुटे 2000 लोग, 24 संक्रमित 350 भर्ती, तेलंगाना लौटकर 6 की मौत

नई दिल्ली/हैदराबाद निजामुद्दीन में 1-15 मार्च के बीच जुटे थे लोग तमिलनाडु, तेलंगाना व जम्मू-कश्मीर में भी मिले संक्रमित तेलंगाना में हुई 6 लोगों की मौत, एफआईआर के आदेश राजधानी दिल्ली में धारा-144 लागू होने के बावजूद निजामुद्दीन इलाके में हुए धार्मिक जलसे में शामिल 2000 लोगों में से 24 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया। 350 लोगों में महामारी के लक्षण मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जलसे से तेलंगाना लौटे छह लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय ने…

Read More

टूटा लॉकडाउन, पुलिस करती रही गुहार पर नहीं माने लोग

नई दिल्ली आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे पर शनिवार देर रात जमा लोगों की भारी भीड़ रविवार सुबह खत्म हो गई लेकिन लॉकडाउन तोड़कर लोगों का पलायन जारी रहा।  शनिवार रात यहां करीब 15,000 लोग मौजूद थे। इन सभी को उत्तर प्रदेश और बिहार में अपने गांव जाना था। इन लोगों को यूपी रोडवेज की बसों के माध्यम से इनके गांव भेज दिया गया है। इनमें से काफी लोगों को गाजियाबाद के लाल कुआं भेज दिया गया था। वहां से बसें इन्हें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचा…

Read More

अभी सामुदायिक फैलाव नहीं, 17 से 82 साल तक के मरीज कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 49 लोग संक्रमित हो चुके हैं, बावजूद इसके सामुदायिक फैलाव का एक भी केस सामने नहीं आया है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में 17 से 82 साल आयु तक के लोग शामिल हैं। इनमें 24 पुरुष और 15 महिला मरीज है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 28 मार्च तक 13 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटीन फेज भी पूरा कर चुके हैं। इनमें न सर्दी के लक्षण मिले हैं और न कोरोना संक्रमण के। फिर भी इन्हें लॉकडाउन तक घरों में ही…

Read More

खाली कराया गया आनंद विहार बस अड्डा, बसें बंद, रास्ता सील

नई दिल्ली लॉकडाउन के बीच राजधानी दिल्ली से भारी संख्या में मजदूर अपने-अपने गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं। रविवार को आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे से पलायन करने वालों को वापस भेजकर इलाके को खाली कराया गया। शनिवार रात तक आनंद विहार में करीब 15000 लोग जमा थे, जिनमें से अब केवल 300-400 लोग बचे हैं। वो भी वापस जा रहे हैं। वहीं कौशांबी बस अड्डा भी रविवार सुबह से खाली है। यहां पढ़ें रविवार को लॉकडाउन से दिनभर का अपडेट- 12:50 PM, 29-MAR-2020 आनंद विहार जाने…

Read More

पांच लाख से ज्यादा लोगों का दिल्ली से पलायन, हालात चिंताजनक

नई दिल्ली दिल्ली से पांच लाख से ज्यादा लोग दो दिन में यूपी में दाखिल हो चुके हैं। रोकने की तमाम कोशिशें काम न आने के बाद यूपी सरकार एक हजार बसें लगाकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचा रही है। शुक्रवार व शनिवार रात भर बसें लगाकर लोगों को पहुंचाने का इंतजाम करना पड़ा। उधर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ देर रात तक हालात की मॉनिटरिंग करते रहे। योगी की नसीहत…केजरीवाल का अनुरोध… नीतीश की चिंता यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न राज्यों में काम करने वाले…

Read More

पांच नए कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि, दिल्ली-एनसीआर में 82 पहुंचा आंकड़ा

 नई दिल्ली लॉकडाउन का आज चौथा दिन है और तमाम प्रयासों के बाद आज भी मजदूरों का पलायन जारी है। हालांकि पुलिस लोगों को इससे रोक रही है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे के भीतर एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। यह मरीज हाल ही में फिलीपींस से लौटा है। दिल्ली एयरपोर्ट से युवक को झज्जर स्थित एम्स के कैंसर संस्थान स्थित क्वारंटीन वार्ड में रखा गया था। जहां सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद मरीज का उपचार शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें आज दिल्ली-एनसीआर का दिनभर का हाल……

Read More