नई दिल्ली लॉकडाउन के बाद दिल्ली छोड़कर घर जा रहे लोगों को रोकने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली सरकार व पुलिस अधिकारी सड़क पर उतर गए हैं। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को राजघाट पर हरियाणा से राजस्थान जा रहे जत्थे को समझाकर रैन बेसेरे में भेजने की कोशिश की। वहीं, अलग-अलग जगहों पर अधिकारी लोगों से बातचीत कर उनको रुकने की नसीहत देते दिखे। राजघाट पर हरियाणा से राजस्थान जा रहे लोगों से बातचीत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि सारे रास्ते बंद हैं। राजस्थान बहुत…
Read MoreCategory: Delhi
केजरीवाल सरकार : रोजाना 100 मरीजों के इलाज का पुख्ता इंतजाम,1000 नए मरीजों के इलाज के लिए तैयारी कर रही है
नई दिल्ली राजधानी में फिलहाल रोजाना सौ नए मरीजों के इलाज का पुख्ता इंतजाम है। अगर मरीजों की संख्या बढ़कर एक हजार हो जाती है तो उसके लिए सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है। दिल्ली सरकार का कहना है कि यह कदम आईएलबीएस के प्रमुख डॉ. सरीन की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिश पर उठाया जा रहा है। इसके मुताबिक, मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने पर अतिरिक्त आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू समेत चिकित्सकों की बड़ी टीम उतारनी होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…
Read Moreकोरोना वायरस 41 फीसदी लोगों में ऐसे फैला, नई स्टडी में खुलासा
नई दिल्ली चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनियाभर में फैलता जा रहा है। दुनियाभर में अबतक पांच लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में कई देशों के वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगे हुए हैं। इसकी दवा और वैक्सीन तैयार करने को लेकर रिसर्च जारी है, कई शोधों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इस बीच चीन में इस महामारी को लेकर हुई एक नई रिसर्च…
Read Moreबैंकों को सलाह तीन महीने ईएमआई में दें राहत, सभी तरह के लोन होंगे सस्ते : RBI
नई दिल्ली लॉकडाउन के बीच आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गर्वनर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। खास बातें: रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के छह में से चार सदस्यों ने रेट कट के पक्ष में वोट किया। रेपो रेट 5.15 फीसदी से घटकर 4.45 फीसदी हो गई है। इससे सभी तरह के कर्ज सस्ते होंगे। इसके अतिरिक्त आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में भी 0.90 फीसदी की कटौती की है। अब यह 4.90 फीसदी से घटकर चार फीसदी हो गई है। कोरोना…
Read Moreजामा मस्जिद में आज अदा नहीं की जाएगी जुमे की नमाज : शाही इमाम
नई दिल्ली कोरोना संकट के चलते दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एलान किया है कि जुमे की नमाज अदा नहीं की जाएगी। फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुकर्रम अहमद ने भी लोगों से कहा है कि यह हुकूमत की ओर से जो भी दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं उनका पालन किया जाए, यही वक्त का तकाजा है। उधर, लखनऊ के दारुल उलूम नदवा ने भी घर पर ही नमाज अदा करने को कहा है। जमीअत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरखद मदनी ने…
Read Moreदिल्ली पुलिस के 25 फीसदी जवान आज से जाएंगे आईसोलेशन में
नई दिल्ली कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली पुलिस अपने एक चौथाई जवानों को आईसोलेशन पर भेज रही है। जवानों को 10 दिन के आइसोलेशन पर भेजा जाएगा। दस दिन बाद दूसरे 25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजा जाएगा। कानून व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए यह पहल की जा रही है। दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी। दिल्ली पुलिस अधिकारी मानते हैं कि जवानों को कोरोना से बचाने के लिए…
Read Moreएम्स का कोरोना बैकअप प्लान तैयार
नई दिल्ली कोरोना वायरस से निपटने के लिए एम्स भी सक्रिय हो चुका है। एम्स ने देश भर के अस्पतालों के लिए कोरोना बैकअप प्लान तैयार कर लिया है। इसमें वेंटिलेटर से लेकर शवों के अंतिम संस्कार तक की गाइडलाइन तैयार हो चुकी हैं। अस्पताल न आने वाले मरीजों को फोन व इंटरनेट के जरिये डॉक्टरों से जोड़ा जाएगा। साथ ही कोरोना का इलाज करने वाले डॉक्टरों को एम्स से जोड़ने के लिए वेबीनार कार्यक्रम भी शुरू होने वाला है। जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह से एम्स के विशेषज्ञों…
Read Moreदिल्ली-एनसीआर में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 58, यहां पढ़ें दिनभर का हाल
नई दिल्ली लॉक डाउन के तीसरे दिन यानी बुधवार को पुलिस की सख्ती और प्रधानमंत्री की अपील का असर सड़कों पर दिख रहा है। पूरे देश समेत दिल्ली-एनसीआर में की हर सड़क गली और मोहल्लों में सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकतर लोग घरों में कैद हैं। हालांकि जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस समेत तमाम शहरों की पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवान प्रमुख मार्गों से लेकर कॉलोनियों में मुस्तैद दिखाई दे रहे…
Read Moreदिल्ली में लॉकडाउन : शाहीन बाग पूरी तरह खाली, पुलिस ने उखाड़े टेंट, कई हिरासत में
नई दिल्ली दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहीन बाग के धरनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि मंगलवार सुबह वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल को खाली करने की अपील की गई, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि धरनास्थल को खाली करा दिया गया है और मौके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पिछले तीन महीने से सड़क बंद कर चल रहे धरने के लिए लगे सभी टेंट को…
Read Moreदिल्लीवालों की जिंदगी के लिए आज से सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन : केजरीवाल
नई दिल्ली कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार मंगलवार से लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने जा रही है। इस दौरान सड़क पर निकले लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार मंगलवार से लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने जा रही है। इस दौरान सड़क पर निकले लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, दूध, सब्जी, राशन सरीखी जरूरी सेवाओं में लगे लोगों की सहूलियत के लिए सरकार बसों की संख्या बढ़ाने जा रही है।…
Read More