देश की दर्जन भर कंपनियां बनाने लगीं संक्रमण जांच किट

नई दिल्ली भारत ने आरटी पीसीआर से लेकर एंटीबॉडी रैपिड जांच की किट तक बना डालीं। दिल्ली सहित कई राज्यों में स्वदेशी किट्स से कोरोना की जांच जारी। सप्ताह में दो से तीन लाख का उत्पादन, दो महीने बाद 5 गुना ज्यादा हो सकती है वृद्धि। सीमित संसाधनों के बावजूद महामारी से लड़ाई को हमारे वैज्ञानिकों ने और भी मजबूत कर दिया है। महज 30 दिन के भीतर ही इन्होंने दर्जनभर से ज्यादा जांच किट तैयार कर दी हैं, जो विदेशों की तुलना में न सिर्फ सस्ती हैं, बल्कि आधे…

Read More

भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अनूठा फेस मास्क, नष्ट कर देता है कोरोना

नई दिल्ली दुनिया भर में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सीएसएमसीआरआई के वैज्ञानिकों ने कारगर उपाय खोज लिया है। केंद्रीय नमक एवं समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान गुजरात भावनगर के वैज्ञानिकों ने ऐसा फेस मास्क तैयार किया है। जिसके संपर्क में आते ही कोरोना का वायरस अपने आप ही नष्ट हो जाता है। संस्थान के वैज्ञानिकों ने बताया है कि संशोधित पॉलीसल्फोन मैटेरियल से तैयार किए गए मास्क की बाहरी छिद्रयुक्त परत विशेष सामग्री से तैयार की गई है। इसमें अलग अलग तरह की…

Read More

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई कम

नई दिल्ली भारत में पिछले 24 घंटों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में 447 नए मामले सामने आए हैं। अब कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है जबकि 414 लोगों की मौत हो चुकी है। 1489 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स… देशभर में कोरोना के मामलों…

Read More

दिल्ली रेड जोन में, 17 नए मरीज मिले, दो की मौत

नई दिल्ली करीब एक सप्ताह बाद राजधानी में मरीजों की संख्या में कुछ कमी दिखी है। बुधवार को 17 नए मरीज आए और दो की मौत हो गई। अब तक 32 की मौत हुई है, जबकि 40 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 1,578 संक्रमितों में 1,080 जमाती हैं। वहीं, देश में दिल्ली एकमात्र राज्य है, जिसका 80 फीसदी क्षेत्र रेड जोन, यानी आउटब्रेक दायरे में आता है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राजधानी के 11 में से 9 जिले रेड जोन के तहत घोषित किए हैं। इन जिलों…

Read More

हर बच्चे के पास नहीं है स्मार्टफोन, धीमा चलता है नेटवर्क, छात्र और अभिभावक नई परेशानी से जूझ रहे हैं

नई दिल्ली 10वीं-12वी के छात्र तो अभी हैं सरकार के भरोसे, सीबीएसई के पास भी नहीं है कोई उपाय केंद्र सरकार और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के ऑनलाइन शिक्षा को लेकर कई दावे कर रहे हैं, लेकिन इन दावों का सच क्या है? सच यह है कि डिजिटल इंडिया के दौर में कोविड-19 संक्रमण के कारण लॉकडाउन ने हमारी तैयारी की कई स्तरों पर कलई खोल दी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन, देश के नामी पब्लिक स्कूल, दिल्ली सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार सब छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा देने…

Read More

एक दिन में 356 नए मरीज, 325 तब्लीगी, कुल मरीजों की संख्या हुई 1510

नई दिल्ली -राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित, चार की मौत -मरीजों की संख्या हुई 1510, संक्रमित जमातियों की संख्या 1071 दिल्ली में सोमवार को एक ही दिन में 356 नए मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। जबकि चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 356 में से 325 तब्लीगी जमात के हैं। सभी जमामियों को मरकज से निकालने के बाद क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया था। सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि राजधानी में अब कुल संक्रमित…

Read More

पीएम केयर्स कोष याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

नई दिल्ली कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार द्वारा पीएम केयर्स कोष बनाने के खिलाफ पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। जनहित याचिका में इस कोर्ष को भंग करने की मांग के साथ इसमें अब तक जमा राशि को संचित निधि में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। कोष स्थापना की एसआईटी से जांच कराने का भी आग्रह किया गया है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस याचिका पर सुनवाई करेगी। सरकार ने कोरोना…

Read More

वित्तीय संकट से बचाएगी निवेश की सही रणनीति

नई दिल्ली। कोरोना ने दुनियाभर के बाजारों में कोहराम मचा रखा है। उद्योगों और कंपनियों में कामकाज ठप होने से न सिर्फ निवेशकों की पूंजी पर असर पड़ा है, बल्कि कर्मचारियों के सामने वेतन कटौती का संकट भी आ गया है। मौजूदा हालात में आगे किसी वित्तीय परेशानी से बचने के लिए निवेश की रणनीति को बदलना होगा। इसमें तत्काल जरूरत के लिए पूंजी रखने के साथ ही लंबी अवधि के लक्ष्यों को भी ध्यान में रखना होगा। इस दौर में पैसे लगाने और उसे सुरक्षित बनाये रखने की रणनीति…

Read More

दिल्ली को रेड-ऑरेंज दो जोन में बांटा, आज से बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन

नई दिल्ली कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली को अलग-अलग जोन में बांटने जा रही है। दिल्ली के कंटेनमेंट इलाकों को रेड जोन में डाला गया है। इसके आसपास आने वाले इलाके ऑरेंज जोन में होंगे, जहां संक्रमण फैलने का खतरा दूसरे इलाकों से बहुत ज्यादा है। दिल्ली सरकार दोनों जोन का सोमवार से बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के जिन इलाकों में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उन सभी एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।…

Read More

भारत की जगह पहुंच गईं अमेरिका, आधे घंटे में कोरोना वायरस की जांच वाली 5 लाख किट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की जांच करने वाली करीब 5 लाख विशेष किट भारत की जगह अमेरिका पहुंच गई हैं। केंद्र समेत कई राज्यों ने चीन की एक कंपनी को जांच किट का ऑर्डर दिया था, लेकिन निर्यातक व्यापारी ने माल को अमेरिका भेज दिया। इस किट की मदद से महज आधे घंटे में जांच संभव थी। यहां अब कोविड-19 की रैपिड जांच को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुख्य महामारी विशेषज्ञ डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर ने शनिवार को कहा, पांच लाख किट…

Read More