संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों ने कल अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि सीरिया में हुए कुल सात में से पांच हमलों में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। इन रासायनिक हमलों में जानलेवा सरीन गैस का उपयोग किया गया था। संयुक्त राष्ट्र निरीक्षक दल के प्रमुख ए. के सेल्सट्रोम द्वारा निर्मित रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में सीरियाई सैनिक तथा सैकड़ों लोगों की जानें गई थी। सीरिया में बड़े पैमाने पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गत मार्च में सीरिया के अलेप्पो शहर…
Read MoreCategory: International News
प्रेसीडेंसी में स्थापित होगी मंडेला की प्रतिमा
जोहान्सबर्ग: पिछले सप्ताह दुनिया को अलविदा कहने वाले 95 वर्षीय रंगभेद विरोधी आइकन नेल्सन मंडेला की प्रतिमा को आगामी रविवार को प्रेसीडेंसी में स्थापित किया जाएगा। यह घोषणा गुरुवार को दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कला एवं संस्कृति विभाग के बयान के हवाले से कहा कि सोमवार को प्रेसीडेंसी (यूनियन बिल्डिंग्स) में राष्ट्र के पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति जैकब जुमा करेंगे। कांस्य की यह प्रतिमा 9 मीटर ऊंची है। कहा गया, ‘’यूनियन बिल्डिंग्स में प्रतिमा स्थापना दक्षिण अफ्रीका की समग्र अकांक्षाओं और जिन मूल्यों…
Read Moreसिंगापुर ने लिट्ल इंडिया में शराब पर लगाया प्रतिबंध
सिंगापुर: पिछले रविवार को लिट्ल इंडिया इलाके में हुए दंगे के मद्देनजर सिंगापुर ने वहां इस सप्ताह के अंत तक शराब की बिक्री और उसकी खपत पर प्रतिबंध लगा दिया है। सिंगापुर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस टी राज कुमार ने बताया कि सार्वजनिक आदेश (संरक्षण) के तहत इलाके को इस सप्ताह तक ‘‘घोषित क्षेत्र’’ घोषित किया गया है, जिसके तहत कोई भी इलाके के लगभग 1.1 वर्ग किलो मीटर के क्षेत्र में शराब की बिक्री या उसकी खपत नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इलाके में…
Read Moreमुशर्रफ के खिलाफ मामला शुरू करने के लिए याचिका दायर
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने आज एक विशेष अदालत से कहा कि पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ घोर राष्ट्रद्रोह का मामला शुरू किया जाए। सरकार ने तीन न्यायाधीशों वाली अदालत के रजिस्ट्रार कार्यालय में याचिका दी। इसमें मुशर्रफ के खिलाफ 2007 में आपातकाल लगाने को लेकर सुनवाई की मांग की गई है। पाकिस्तान में सैन्य दखल का पुराना इतिहास रहा है, लेकिन यह पहली बार है कि किसी पूर्व जनरल के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हाल ही में मुशर्रफ के खिलाफ मामला चलाने…
Read Moreसिंगापुर में 3 और भारतीयों पर हिंसा का आरोप, सैकड़ों कामगारों से पूछताछ
सिंगापुर: सिंगापुर में पिछले 40 साल में हुए सबसे भीषण दंगों के सिलसिले में तीन और भारतीयों को आज आरोपी बनाया गया। इससे पहले कल दंगों को लेकर 24 अन्य भारतीयों को हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने करीब 4,000 प्रवासी कामगारों से पूछताछ की है। राजेन्द्रन रंजन (22), मूर्ति कबिलदेव (24) और सत्यमूर्ति शिवरमण (36) को आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया। उन्हें 18 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आज बताया कि रविवार को सिंगापुर के लिटिल इंडिया इलाके में हुए…
Read Moreब्रिटिश मंत्री ने कहा, ब्रिटेन में मोदी के वीजा पर प्रतिबंध नहीं
चेन्नई: ब्रिटिश मंत्री विंस केबल ने बुधवार को कहा कि ब्रिटिश सरकार भारतीय नेताओं का आंकलन नहीं करती और ब्रिटेन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा देने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ब्रिटेन के व्यापार, नवाचार और कौशल मंत्री विंस केबल ने ग्रेट ब्रिटेन महोत्सव के उद्घाटन के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि हम भारतीय राजनेताओं पर कोई फैसला नहीं दे रहे हैं। हम गुजरात में उनके साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं। महोत्सव में भारत में…
Read Moreअमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान पर Double game का आरोप लगाया
वाशिंगटन: अफगानिस्तान से अमेरिकी और सहयोगी देशों के सैनिकों की सहज वापसी में मदद के लिए पाकिस्तान के सहयोग पाने की अमेरिका की कोशिश के बीच शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तानी नेताओं पर अमेरिका के साथ दोहरा खेल खेलने का आरोप लगाया। अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि आतंकवादी समूहों की हिमायत की पाकिस्तान की कोशिशों में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने पाकिस्तान को सुरक्षा सहयोग जारी करने के ओबामा प्रशासन के हाल के कदम पर सवाल खड़ा किया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को यह सहयोग रोक दिया…
Read Moreनेल्सन मंडेला की स्मृति सभा को संबोधित करेंगे प्रणब मुखर्जी
जोहान्सबर्ग: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की स्मृति सभा में भाग लेने के लिए आज यहां पहुंच गए। मुखर्जी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 53 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ दो घंटे चलने वाली स्मृति सभा में भाग लेंगे। इसका आयोजन 95 हजार दर्शकों की क्षमता वाले फुटबाल स्टेडियम में किया गया है जहां मंडेला ने 2010 में विश्व कप फुटबाल फाइनल में आखिरी बार सार्वजनिक रूप से लोगों को अभिवादन स्वीकार किया था। 95 वर्षीय मंडेला फेफडे के संक्रमण से…
Read Moreमध्य अफ्रीकी गणराज्य में हिंसा में कम से कम 39 मरे
बांगुई : मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बांगुई में हिंसा की घटनाओं में कल रात से अब तक कम से कम 39 लोगों की मौत हुई है। बांगुई के आर्कबिशप डियुडोन्ने नजापलाईंगा ने रायटर को बताया कि हवाई अड्डे के निकट नौ लोगों को मार दिया गया जबकि अन्य 30 शव मस्जिद में लाये गये है। विद्रोहियों ने बांगुई के आस-पास के क्षेत्रों में भारी कत्ले आम मचा रखा है। कल भी हिंसा की घटनाओं में कम से कम 105 लोग मारे गये थे। मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने हिंसा की…
Read Moreमंडेला की पत्नी को ओबामा ने दी सांत्वना
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पत्नी ग्रेसा माशेल को फोन कर उन्हें वैश्विक रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रणेता मंडेला के निधन पर सांत्वना दी है। वैश्विक रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रणेता नेल्सन मंडेला का लंबी बीमारी के बाद कल जोहानिसबर्ग में निधन हो गया। व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने खुद पर नेल्सन मंडेला के व्यापक प्रभाव के लिए माशेल को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंडेला का ना सिर्फ दक्षिण अफ्रीका,…
Read More