कराची: तहरीक-ए-तालिबान के एक शीर्ष कमांडर को पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में इन आशंकाओं के बीच गिरफ्तार किया गया कि टीटीपी और अन्य आतंकवादी संगठनों ने सरकारी विभागों और संस्थानों में गहरी पैठ बना ली है। पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी तालिबान के एक शीर्ष कमांडर अबू हमजा को कल रात कराची के वेस्ट वॉर्फ इलाके में एक छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। सीआईडी प्रमुख मजहर मशवानी ने संवाददाताओं को बताया कि मुहम्मद अदनास उर्फ अबू हमजा वांछित आतंकवादी था और वह…
Read MoreCategory: International News
लाहौर में शिया संप्रदाय के मौलवी की हत्या
लाहौरः पाकिस्तान के लाहौर में एक शिया मौलवी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुल्तान की मौलवी और तहरीके निफाजे जाप्रिया के नेता अल्लमा नासिर दो दिन पहले यहां आये थे। कल शाम जब वह शाह जमाल में एक मजलिश में शामिल होने के बाद अपने घर की तरफ लौ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सश लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और उन पर गोलियों चलाई। गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए। घायलावस्था में नासिर को…
Read Moreबस में ग्रेनेड हमले से 4 की मौत व 36 घायल
नैरोबी: केन्या की राजधानी नैरोबी में एक बस में हुए ग्रेनेड हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नैरोबी के पंगानी इलाके में जुजा मार्ग पर कल शाम एक मिनी बस में कुछ अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड फेंका। हमले में चार लोगों के मारे की पुष्टि की गई है तथा 36 लोग घायल हुए हैं। ग्रेनेड के विस्फोट से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केन्या…
Read Moreअल कायदा को निशाना बनाकर किया गया था हवाई हमला: यमन
ना: यमन ने कहा है कि गुरूवार को अल-बायदा प्रांत में जो हवाई हमला हुआ था, वह अलकायदा आतंकवादियों को निशाना बनाकर किया गया था। इस हवाई हमले में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 15 व्यक्तियों की मौत हो गई थी, लेकिन यमन सरकार ने इसका कोई जिक्र नहीं किया था। सरकारी संवाद समिति ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यह हवाई हमला शाम 4.30 बजे एक वाहन को लक्ष्य बनाकर किया गया था और उस वाहन में अलकायदा के कई शीर्ष नेता थे, जो कई…
Read Moreब्रिटेन में भारतीय मूल का डॉक्टर पाया गया दुष्कर्म का दोषी
लंदन: ब्रिटिश जांच समिति ने एक महिला मरीज की जांच के बहाने उससे छेड़छाड़ करने के तीन साल पुराने मामले में आरोपी भारतीय मूल के स्त्री रोग विशेषज्ञ को दुष्कर्म का दोषी पाया है। अंगामतु अरुणकलइवनन को मरीज की रिपोर्ट में स्तन जांच की बात दर्ज नहीं करने का भी दोषी पाया गया है। समिति ने उसे मेडिकल प्रैक्टिस से एक साल के लिए सस्पेंड भी कर दिया है। मैनचेस्टर में मेडिकल प्रैक्टिसनर्स ट्रिब्यूनल सर्विस पैनल की प्रेजिडेंट सैंड्रा स्टर्डी ने कहा, ”समिति इसे एक अलग तरह का मामला मानती है।…
Read Moreचांद पर सफलतापूर्वक उतरा चीन का ‘चेंज-3’
बीजिंग: चीन का पहला चंद्र मिशन चेंज-3 शनिवार को सफलतापूर्वक चांद पर उतर गया। इस तरह चीन चांद पर अपना मानव रहित यान उतारने वाला विश्व की तीन प्रमुख शक्तियों में से एक बन गया। चीन की गत चार वर्षों में चंद्रमा की धरती पर पहला चंद्र रोवर लेकर गए चेंज-तीन की लैंडिंग पहली साफ्ट लैंडिंग है। चेंज तीन की साफ्ट लैंडिंग लांग मार्च-तीन बी रॉकेट के पृथ्वी से रवानगी के 12 दिन बाद हुई। अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के बाद चीन उन तीन देशों में शामिल हो गया, जिन्होंने…
Read Moreमुल्ला की फांसी के विरोध में पाकिस्तान में प्रदर्शन
इस्लामाबादः बांग्लादेश के युद्ध अपराधी और जमात-ए-इस्लामी के नेता अब्दुल कादर मुल्ला को फांसी पर लटकाए जाने के विरोध में पाकिस्तान के जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं ने सिंध प्रांत के विभिन्न कस्बों में विरोध प्रदर्शन किया। डॉन के अनुसार कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुल्ला के लिए विशेष नमाज भी अदा किए। जमात-ए-इस्लामी और जमात-उद्-दावा के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया कि देश की एकता के लिए लडऩे वाले देशभक्तों की रक्षा के लिए उसने अपनी भूमिका नहीं निभाई। जमात-उद्-दावा के कार्यकर्ताओं ने मुल्ला…
Read Moreमंडेला के अंतिम दर्शन के लिए उमडी भीड़
प्रिटोरियाः दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति के विरोध में आवाज उठाने वाले पूर्व राष्ट्रपति नेता नेल्सन मंडेला के अंतिम दर्शन के लिए आज हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री मंडेला का पार्थिव शरीर भारतीय समयानुसार आज रात 09 बजे तक राजधानी प्रिटोरिया की यूनियन बिल्डिंग में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। पिछले तीन दिन के दौरान यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आये लोगों का तांता लगा रहा। आज अंतिम दिन होने के कारण सरकार को लोगों से अपील करनी पड़ी कि और…
Read Moreइराक में बंदूकधारियों की गोलीबारी में 18 लोगों की मौत
बाकुबाः इराक के पूर्वोत्तर शहर मुओडडिया में आज एक गैस पाइप लाइन में काम कर रहे कर्मचारियों पर बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर ईरानी नागरिक बताए गए हैं। आधिकरिक सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी की घटना उस समय हुई जब तेल एवं गैस कंपनी की एक पाइप लाइन में काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ बंदूकधारी मौके पर पहुंचे और वहां काम कर रहे लोगों पर लगातार गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी में 18 लोगों की मौत हो…
Read Moreइस्लामिक विद्रोहियों ने 120 सीरियाई कुर्दिर्शों का अपहरण किया
बेरूतः आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुडे इस्लामिक विद्रोहियों ने सीरिया के अलीप्पों प्रांत से कम कम से कम 120 कुर्दिश नागरिकों का अपहरण कर लिया। सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक के मुताबिक इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लीवांट (आईएसआईएल) के लडाके एजाज शहर से 20 किलोमीअर दूर इहरास में धावा बोला और करीब 120 लोगों का अपहरण कर उन्हें किसी अज्ञात स्थान की ओर ले गए। अपहरण किए लोगों में कम से कम छह महिलायें भी हैं। पर्यवेक्षक के मुताबिक आईएसआईएल के लडाकों ने पदुलिब प्रांत में कुर्दिश डेमोक्रेटिक यूनियन…
Read More