लाहौर में शिया संप्रदाय के मौलवी की हत्या

लाहौर में शिया संप्रदाय के मौलवी की हत्या

लाहौरः पाकिस्तान के लाहौर में एक शिया मौलवी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुल्तान की मौलवी और तहरीके निफाजे जाप्रिया के नेता अल्लमा नासिर दो दिन पहले यहां आये थे।

कल शाम जब वह शाह जमाल में एक मजलिश में शामिल होने के बाद अपने घर की तरफ लौ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सश लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और उन पर गोलियों चलाई। गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए। घायलावस्था में नासिर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड दिया।

कार में सवार उनके एक मित्र  और एक छात्र तथा कार चालक हमले में बच गए। मजलिशे बहादुल मुस्लिमीन ने मौलवी की हत्या की कडी निंदा करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सामुदायिक हिंसा रोकने में विफल रही है।

Related posts