वाशिंगटन: नासा ने अंतरिक्ष में ब्रॉडबैंड क्षमता का विस्तार करने के मकसद से अपना 30 दिवसीय लुनार लेजर मिशन पूरा कर लिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि ‘लुनार लेजर कम्युनिकेशन डेमांस्ट्रेशन’ (एलएलसीडी) मिशन को लाखों मील की दूरी से भी लेजर संचार को संभव बनाने के मकसद से शुरू किया गया था। चंद्रमा पर 622 मेगाबाइट प्रति सैकेंड और 20 मेगाबाइट प्रति सैकेंड की गति से डाटा डाउनलोड एवं अपलोड करने में सफलता मिली। एलएलसीडी मिशन के प्रबंधक डॉन कोर्नवेल ने कहा, ‘‘हमारे परीक्षण के दौरान ऐसा कुछ…
Read MoreCategory: International News
‘नपुंसकता’ और जासूसी के डर से तालिबान रोक रहा पोलियो अभियान
पेशावर: पाकिस्तान में पोलियो के खिलाफ चल रही मुहिम पर आतंकवाद भारी पड़ रहा है। तालिबान और कट्टरपंथी आतंकी संगठन पोलियो अभियान चलाने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं और ऐसे हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। तालिबान के अनुसार, असल में यह पोलियो अभियान मुस्लमानों को ‘नपुसंक’ बनाने की पश्चिमी साजिश है। इसके साथ ही तालिबान इसे अमेरिकी जासूसी का जरिया भी बताता रहा है। पोलियो कार्यक्रम से जुड़े एक डॉक्टर ने ही अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के ठिकाने से जुड़ी सूचना अमेरिकी सेना…
Read Moreदक्षिण सूडान में पहुंची संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक की पहली कुमुक
संयुक्त राष्ट्र: तनावपूर्ण हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की पहली कुमुक दक्षिण सूडान पहुंच गई है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने सरकार और विद्रोही बलों के बीच संघर्ष विराम की कोशिशों के बावजूद हालात के तनावपूर्ण होने की चेतावनी दी है। कल 72 सदस्यीय पुलिस दल कांगो से दक्षिण सूडान पहुंचा। सुरक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र मिशन को मजबूत बनाने के लिए कांगो में शांति सैनिकों की संख्या 6,000 तक बढ़ाए जाने की मंजूरी दी है। दक्षिण सूडान में राष्ट्रपति सल्वा कीर और पूर्र्व उपराष्ट्रपति रेक माचर की वफादार…
Read Moreथाईलैंड: अज्ञात बंदूकधारियों ने प्रदर्शनकारियों पर की गोलीबारी, 1 की मौत
काक: थाईलैंड के यहां स्थित गवर्नमेंट हाउस के निकट एक रैली स्थल पर अज्ञात बंदूकधारियों ने आज गोलीबारी की जिससे एक सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बैंकाक प्रशासन के एरावन आपातकाल चिकित्सकीय सेवा केंद्र ने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारियों पर गवर्नमेंट हाउस के द्वार नंबर चार के निकट सुबह करीब 3:30 बजे गोलीबारी की गई।’’ सेवा केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति के धड़ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलियां किसने चलाईं।…
Read Moreभारत-पाक रिश्ते मुंह के बल गिरे 2013 में
इस्लामाबाद : वर्ष 2008 के मुम्बई आतंकी हमलों के बाद बिगड़े रिश्तों को सुधारने की तमाम कोशिशों के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन और दोनों तरफ के बहुत से सैनिकों की मौत के कारण वर्ष 2013 में भारत और पाक के रिश्ते मुंह के बल गिरे। जनवरी में वर्ष की शुरूआत में ही नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र के भीतर 2 भारतीय जवानों की नृशंस तरीके से हत्या की गई और उनमें से एक का सिर काट लिया गया। भारत ने इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया…
Read Moreमुशर्रफ की बीमार मां को पाक लाने की पेशकश
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सरकार ने आज पूर्व सैनिक शासक परवेज मुशर्रफ की बीमार मां को मानवीय आधार पर दुबई से विशेष विमान से पाक लाने की पेशकश की ताकि मां- बेटा एक साथ रह सकें। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि सरकार मुशर्रफ की 95 वर्षीय मां के इलाज के लिए हर संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगी।
Read More‘हिंसा से जख्म नहीं भर पाएंगे, सुलह सहमति मुश्किल होगी’
वॉशिंगटन: मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक) में दो दिन झड़पों में दर्जनों लोगों के मारे जाने पर चिंता जताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने वहां के प्रशासन से शीघ्र चुनाव कराने की अपील की है। केरी ने कल कहा, ‘‘लगातार गुटीय झड़पों से देश के जख्म नहीं भर पाएंगे और सुलह सहमति की प्रक्रिया मुश्किल होगी।’’ उन्होंने कहा कि कल राजधानी में एक सामूहिक कब्र में 20 शव पाए जाने से अमेरिका ‘बेहद व्यथित’ है। यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि ये आंकड़े रेड क्रॉस द्वारा पहले…
Read Moreऑस्ट्रेलिया में रखी भारतीय कलाकृतियों की प्राचीनता नकली
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया की नेशनल गैलरी में रखी तीन भारतीय कलाकृतियों की प्राचीनता का रिकॉर्ड नकली है। इन कलाकृतियों को लगभग 10 लाख अमेरिकी डॉलर में खरीदा गया था। यह खुलासा आज एक मीडिया रिपोर्ट में हुआ। ‘द ऑस्ट्रेलियन’ अखबार के अनुसार, न्यूयॉर्क की आपराधिक अदालत में दायर दस्तावेजों में पाया गया कि प्राचीनता का रिकॉर्ड नकली है। यह खुलासा तब हुआ जब कलाकृतियों को बेचने वाले नेटवर्क के एक सदस्य सुभाष कपूर पर तस्करी का आरोप लगा। रिपोर्ट में कहा गया कि मार्च 2006 में कपूर की ‘मैनहट्टन शॉपफ्रंट आर्ट ऑफ…
Read Moreचीन में शापिंग मॉल में विस्फोट
बीजिंग : दक्षिणी पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में कल रात एक शापिंग मॉल में विस्फोट हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लुगोऊ शहर स्थित शापिंग मॉल में हुये विस्फोट से किसी प्रकार की जनहानि के संबंध में कोई तात्कालिक सूचना नहीं मिली है। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद दमकलों और एंबूलेंस को घटनास्थल के लिये रवाना कर दिया गया है। टिवटर पर जारी तस्वीरों में इमारत से धुंआ निकलते और एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर लाते दिखाया गया है। इसके साथ ही इमारत के सामने की सडकों पर…
Read Moreपाकिस्तान को अपना घर दुरूस्त करने की जरूरत: सरताज अजीज
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने आज कहा कि पाकिस्तान को खुद अपना घर दुरूस्त करना होगा। अजीज ने कहा कि दुनिया भर में तेजी से बदलाव हो रहा है और आर्थिक धुव्र एशिया की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सामने वैश्विक स्तर पर अपनी छवि सुधारने की समस्या है, लेकिन इन चुनौतियों को अवसरों में बदला जा सकता है। अजीज ने थिंकटैंक ‘इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटजिक स्टडीज’ में व्यख्यान के दौरान कहा कि पाकिस्तान को समस्याओं का…
Read More