वाशिंगटन: ओबामा प्रशासन के एक पूर्व आला अधिकारी ने कहा है कि वीजा धोखाधड़ी के आरोपों में भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे़ की गिरफ्तारी को अमेरिका द्वारा बार-बार इकलौती घटना बताना और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर इसका असर नहीं पडऩे की बात कहना सोच-समझकर दिया गया बयान है। विदेश विभाग के पूर्व प्रवक्ता पी. जे क्राउले ने कहा, ‘‘विदेश विभाग के लिहाज से नजरिया यह रहा है कि इस मामले को भारत-अमेरिका के व्यापक रिश्तों से अलग रखना चाहिए। मुझे लगता है कि यह सोच-समझकर तय किया गया नजरिया है।’’ …
Read MoreCategory: International News
पाकिस्तान में तीर्थयात्री बस पर आत्मघाती हमला, 2 की मौत व 31 घायल
क्वेटा: पाकिस्तान के क्वेटा में एक यात्री बस को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कल कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान के सूचना मंत्री अब्दुल रहीम ने बताया कि तीर्थयात्रियों से भरी हुई एक बस ईरान से आ रही थी इस दौरान बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में अख्तरबाद मोड़ पर विस्फोटको से लदी एक कार में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत होने और 31 लोगों…
Read Moreदेवयानी मामला: ‘हम अपने रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव नहीं चाहते हैं’
वाशिंगटन: अमेरिका की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि उनका देश वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी के मुद्दे को लेकर भारत के साथ अपने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव नहीं चाहता। विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस मामले से अपने संबंधों को प्रभावित होते नहीं देखना चाहते, क्योंकि हम साथ में बहुत सारे मुद्दों पर काम करते हैं। हमारे द्विपक्षीय संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमने बार-बार कहा है कि हम ऐसा (अपने रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव) नहीं चाहते…
Read Moreऑस्ट्रेलिया में आते हैं बहुत सारे भारतीय पर्यटक: रिपोर्ट
मेलबर्न: एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया के नैसर्गिक सौंदर्य को देखने के लिए बहुतायत में भारतीय पर्यटक ऑस्ट्रेलिया आते हैं और इस साल जनवरी से अक्तूबर तक भारतीय क्षेत्र से 134,000 से ज्यादा पर्यटक यहां आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अक्तूबर तक भारत से कुल 134,000 पर्यटक ऑस्ट्रेलिया आ चुके हैं। पिछले साल की तुलना में इस अवधि में यहां पर्यटन के लिए आने वाले लोगों की संख्या में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऑस्ट्रेलिया की ‘टूरिज्म फोरकास्ट कमेटी’ (पर्यटन…
Read Moreचीन में सार्वजनिक स्थल पर अधिकारियों के धूम्रपान पर प्रतिबंध
पेइचिग : चीन में सार्वजनिक स्थल पर अधिकारियों के धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े तंबाकू उपभोक्ता इस देश में अब स्कूल, कालेज, अस्पताल, खेल के मैदानों या सार्वजनिक वाहनों में धूम्रपान प्रतिबंधित कर दिया गया है। चीन की कैबिनेट और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। यहां के सार्वजनिक जीवन में एक-दूसरे को सिगरेट ऑफर करना एक सामाजिक नियम जैसा बन गया है और सरकार ने इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने…
Read Moreदेशद्रोह मामला: साथ न देने पर कयानी से नाराज हैं मुशर्रफ
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने इस बात का अफसोस है कि उन्हें सेना अध्यक्ष अशरफ परवेज कयानी ने राजद्रोह के मुकदमे से बचाया नहीं। मुशर्रफ ने ही कयानी को नियुक्त किया था। सात साल तक सेना अध्यक्ष रहने के बाद कयानी पिछले महीने ही रिटायर हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी पूर्व फौजी तानाशाह पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है। मुशर्रफ ने कहा, ”दोषी करार दिए जाने पर मैं न तो माफ करने का आग्रह करूंगा और न ही कोई दूसरा हल कबूल करूंगा।…
Read Moreअंटार्कटिका में बर्फ में फंसे जहाज के सुरक्षित निकलने की उम्मीद जगी
पर्थः अंटार्कटिका में बर्फ में फंसे रूसी जहाज को निकालने के लिये आस्ट्रेलिया का बर्फ तोडने वाला जहाज आज मध्य रात्रि तक वहां पहुंच जाएगा। रूस का यह जहाज 28 नवंबर को न्यूजीलैंड से रवाना हुआ था। यह आस्ट्रेलियाई अन्वेषक डगलस मावसन के नेतृत्व में हुई अंटार्कटिक यात्रा के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर यात्रा पर निकला है। जहाज पर वैज्ञानिकों और पर्यटकों समेत कुल 74 लोग सवार हैं तथा सभी लोग अच्छी स्थिति में हैं और किसी खतरे में नहीं है। यह जहाज गत 24 दिसंबर से…
Read Moreचीन के शिंगजियांग में थाने पर हमला करने वाले आठ हमलावर ढेर
बीजिंग: चीन के अशांत शिंगजियांग प्रांत में एक थाने पर धारदार हथियार और विस्फोटक लेकर आज हमला करने वाले आठ सशस्त्र हमलावरों को ढेर कर दिया गया। शिंगजियांग की सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, शेचे काउंटी में हुई इस घटना में शामिल एक हमलावर को पकड़ लिया गया है। इस जगह पर मुख्य रूप से रहने वाला मुस्लिम उईघर सबसे बड़ा जातीय समूह है। बेवसाइट ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि घटना में कोई पुलिसकर्मी हताहत हुए हैं अथवा नहीं और बताया है कि अधिकारी मामले की जांच…
Read Moreजरदारी के कराची आवास के बाहर राजनीतिक झड़प
कराची: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के आवास के बाहर स्थित सड़कें आज उस वक्त युद्ध के मैदान में बदल गई, जब आवास के बाहर लगे सुरक्षा अवरोधक को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान नीत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ता कल जरदारी के आवास बिलावल हाउस के बाहर एकत्र होकर इसके चारों ओर स्थित सुरक्षा दीवार को गिराने की मांग करने लगे। 50 फुट उंची दीवार को सितंबर में सिंध उच्च न्यायालय ने अवैध…
Read Moreरोमानियाई लेखक, निर्देशक दीनू कोसिया का निधन
बुखारेस्ट: रोमानिया में ऐतिहासिक साहसिक कथाओं पर मशहूर फिल्में बनाने, लेकिन बाद में साम्यवादी शासकों की नाराजगी के चलते देश छोडऩे को मजबूर हुए निर्देशक और लेखक दीनू कोसिया का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। मीडियाफैक्स ने कोसिया की बेटी ओना कोसिया के हवाले से कल बताया कि कोसिया का गुरुवार को पेरिस के एक अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे के बाद निधन हो गया। रंगमंच से जुड़े एक मशहूर परिवार में जन्मे कोसिया ने 1966 की मशहूर फिल्म ‘‘दि आउटलाज़’’ समेत रोमानिया में कुल 15…
Read More